Holika

फोटो: NCR News

शुरु हो रहे हैं होलाष्टक, शुभ कार्य करने पर लग जाएगी रोक

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली मनाई जाएगी, जिसके आठ दिन पूर्व यानी मार्च 10 से होलाष्टक की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान मांगलिक कार्यों पर पाबंदी होती है। होलाष्टक का समापन होलिका दहन के साथ होता है, जो इस वर्ष मार्च 17 को है। होलाष्ट के दौरान मुंडन, विवाह, नामकरण, अन्नप्राशन समेत 16 संस्कारों को करने पर रोक होती है। इस दौरान नया वाहन खरीदना, नए व्यवसाय की शुरुआत नहीं की जाती है।

बुध, 09 मार्च 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Holashtak, holi, tradition, Culture

Courtesy: ABP Live

CM Shivraj Singh Chouhan

फोटो: patrika

सांवेर में शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान, इंदौर में इस बार रंगपंचमी पर निकलेगी गेर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फरवरी 26 को सांवेर में 'मेरी पालिसी मेरे हाथ' कार्यक्रम में कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण अब कम हो गया है। इस बार होली और रंगपंचमी का भरपूर आनंद लें, गेर निकालें। अब महाशिवरात्रि का त्योहार आने वाला है इसे भी धूमधाम से मनाएं। बता दें कि पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के… read-more

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 05:40 PM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: CM Shivraj Singh Chouhan, holi, Madhya Pradesh

Courtesy: Dainik Bhaskar

Holi Celebration

फोटो: Hari Bhoomi

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बॉर्डर पर ही मनाई होली

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 123 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसान होली के रंग में डूबे हुए हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया। दिल्ली की सीमाओं पर होली के रंगों की खुशबू किसानों के बीच भी खूब फैली। कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नाच-गाकर और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले वर्ष 2020 के नवंबर 26 से दिल्ली बॉर्डर पर… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 03:47 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Kisan Andolan, farmer protest, Ghazipur Border, holi

Courtesy: Dainik Bhaskar

Holi Stickers

फोटो: BGR.in

डेवलपर्स ने पेश किया हैप्पी होली 2021 स्टिकर का अच्छा संग्रह

डेवलपर्स हैप्पी होली 2021 स्टिकर के अच्छे संग्रह के तहत व्हाट्सप्प पर होली की सामाजिक दूरी को बनाए रखने के साथ मित्रों और परिवार को खुशियां मनाने का मौका दे रहे हैं। व्हाट्सप्प स्टिकर ऑनलाइन बधाई के लिए एक अतिरिक्त स्वभाव जोड़ते हैं, इसलिए लिए गूगल प्ले स्टोर पर 4.6 रेटिंग स्केल देखते हुए व्हाट्सप्प-स्टिकर्स के अलावा और भी दूसरे व्हाट्सप्प सपोर्टिंग स्टिकर्स ऐप को डाउनलोड कर ग्रुप्स या पर्सनली मैसेज कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं इन… read-more

सोम, 29 मार्च 2021 - 04:30 PM / by Shruti

Tags: Holi stickers, व्हाट्सएप, whatsapp features, holi

Courtesy: Gadgets News

shraddhakapoor

फोटो: Dnaindia

Holi 2021: बच्चों ने श्रद्धा कपूर को दी होली की बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में श्रद्धा कपूर को फेरी से बाहर निकलते देखा जा सकता है। होली का त्योहार करीब होने की वजह से आस-पास खड़े कुछ बच्चे पानी से भरे गुब्‍बारे लेकर उन्हें डराने की कोशिश करते हैं और श्रद्धा कपूर के साथ होली खेलने को कहते हैं और जोर से 'हैपी होली' चिल्‍लाते हैं। श्रद्धा भी उन्हें होली की बधाई देती हैं।  श्रद्धा कपूर का रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा… read-more

सोम, 29 मार्च 2021 - 04:30 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Bollywood, Shraddha Kapoor, holi, Viral video, Bollywood Actress

Courtesy: Ndtv Hindi News

holi-safety-tips

फोटो: times Now

होली के दिन इन तरीकों से रखें अपनी आंखों का ख्याल

होली के दिन रंग या गुलाल खेलते समय आंखों का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। रंग खेलने जाने से पहले आंखों के आसपास तेल या क्रीम लगा लें। जिससे नमी के कारण अगर आँखों के आसपास रंग पड़ेगा तो पलकों पर ही चिपक जाएगा और आंखों में रंग जाने खतरा कम हो जायेगा। अगर आपकी आँखों में रंग चला जाये तो इसे तुरंत पानी से ना धोएं और रगड़कर साफ ना करें। ये हानिकारक हो सकता है। आँखों को साफ़ करने के लिए आईक्लीनर ड्रॉप का प्रयोग करें।

सोम, 29 मार्च 2021 - 03:30 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: holi, precaution, healthy eyes, colors, Safety

Courtesy: Jagran News

Holi

फ़ोटो: Pinterest

बक्सर के सोवा गांव में होली के दिन मांसाहार से परहेज़ करते है लोग

होली के दिन की खास प्रथा की बात आएगी तो बक्सर के सोवा गांव का नाम जरूर आएगा जिसमें होली के दिन गांव के सभी लोग मांसाहार से परहेज़ करते है। होली के दिन सभी ग्रामवासी नए कपड़े पहन कर गुलाल व अबीर के साथ गांव के पूरब स्थित पौराणिक बाबा भूवरनाथ शिव मंदिर में अबीर चढ़ाते हैं और फिर उसके बाद आपस में रंग गुलाल खेलते है। गांव के गुपेश्वर यादव व अन्य लोगों ने बताया कि उनकी यह प्रथा सभ्यता और संस्कृति को मजबूती प्रदान करती है।

सोम, 29 मार्च 2021 - 03:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: holi, buxur, holiday special

Courtesy: Live Hindustan

Asthma

फोटो: healthline

होली खेलने से पहले अस्थमा के मरीज बरतें सावधानी

होली के दिन रंगों में मौजूद हानिकारक तत्वों से अस्थमा मरीजों को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। रंग खेलते समय अस्थमा के मरीजों को सावधान रहने की जरूरत होती है। होली पर अस्थमा मरीजों को सूखे रंग से दूर रहना चाहिए, आर्टिफिशियल रंगों के बजाय नेचुरल कलर्स का उपयोग करें, होली खेलते समय इनहेलर पास रखना चाहिए। होली के रंग से अस्थमा पीड़ित बच्चों का ख़ास ध्यान रखें। सांस की समस्या से बचने के लिए संतुलित आहार जैसे फोर्टिफाइड दूध, संतरे का रस और अंडे… read-more

सोम, 29 मार्च 2021 - 01:00 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: holi, health care, Asthma, Patients, precaution

Courtesy: Jagran

kharhari_holi

फोटो: Patrika

छत्तीसगढ़: इस गांव के लोग नहीं मनाते होली

रंगों का त्योहार होली का पर्व इस बार मार्च 29 को है। देश में होली को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। पर क्या आप जानते हैं एक गांव ऐसा भी है,जहां रंगों का त्योहार फीका रहता है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित खरहरी गांव के लोग पिछले 100 सालों से होली नहीं मनाते हैं। उनका मानना हैं कि उन्होंने होली खेली तो उनकी तबीयत ख़राब हो जायेगी या कुछ बुरा हो सकता है। होली के दिन इस गांव में सन्नाटा पसरा रहता है और हर पीढ़ी के लोग इसका पालन करते हुए… read-more

सोम, 29 मार्च 2021 - 11:30 AM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Chhatisgarh, Village, holi, celebrations, No celebration

Courtesy: Dainik Bhaskar

holicowdung1

फोटो: Patrika

संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने के लिए महिलाएं बना रहीं हैं गोबर के 'बड़कुल्ले'

आधुनिक दौर में हर कोई भागदौड़ वाली जिंदगी में व्यस्त हैं और अपना समय पुरानी परम्पराओ को नहीं देता हैं। लेकिन हमारी संस्कृति और परंपराए जीवित रखने के लिए झुंझुनूं की नंदीशाला की महिलाओं ने मिलकर बड़कुल्ले आदि तैयार किये हैं। महिलाओं ने बड़कुल्ले के साथ होलिका माता और होलिका दहन के लिए काम आने वाली सभी चीजे बनायी है। महिलाओं की अनूठी पहल देखकर अन्य महिलाएं भी प्रोत्साहित हो रही है और इस पुरानी संस्कृति को जीवित रखने के कार्य में सहयोग दे रही है… read-more

रवि, 28 मार्च 2021 - 07:01 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: holi, indian culture, Culture & Tradition, Women Empowerment

Courtesy: Zee News