फोटो: Latestly
58 वर्ष की आयु में हुआ आरआरआर अभिनेता रे स्टीवेन्सन का निधन
ब्लॉकबस्टर आरआरआर और प्रसिद्ध थोर फिल्म श्रृंखला में अपने प्रदर्शन के लिए मशहूर अभिनेता रे स्टीवेन्सन का निधन हो गया है। 58 वर्षीय का अभिनेता का अपने 59वें जन्मदिन से 4 दिन पहले 21 मई, रविवार को इटली में निधन हो गया। रे स्टीवेन्सन की असामयिक मृत्यु के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार, आगामी फिल्म कैसियोनो ऑन इस्चिया की शूटिंग के दौरान अभिनेता को इस्चिया द्वीप पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Tags: Hollywood, ray stevenson, passed away
Courtesy: Jansatta News
फोटो: TV9 Bharatvarsh
पॉप स्टार मैडोना के भाई एंथोनी सिस्कोन का 66 साल की उम्र में निधन
गायिका मैडोना के बड़े भाई एंथोनी सिस्कोन का निधन हो गया है। वह 66 वर्ष के थे। सिस्कोन के निधन की खबर उनके रिश्तेदार जो हेनरी ने सोशल मीडिया पर साझा की। अपने भावनात्मक पोस्ट में, हेनरी ने सिस्कोन - मैडोना के सात भाई-बहनों में से एक - को "जटिल चरित्र" के रूप में वर्णित किया। हेनरी ने अपने बहनोई की एक युवा तस्वीर के साथ लिखा, "मेरे बहनोई, एंथोनी जेरार्ड सिस्कोन, कल शाम इस सांसारिक विमान से… read-more
Tags: Hollywood, american pop singer, madonnas brother, anthony gerard ciccone, died
Courtesy: Enavabharat
फोटो: India TV News
द थ्री मस्किटियर अभिनेत्री रैक्वेल वेल्च का 82 वर्ष की आयु में निधन
द थ्री मस्किटियर अभिनेत्री रैक्वेल वेल्च का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। रैक्वेल वेल्च की मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉलीवुड एक्ट्रेस काफी लम्बी बीमारी के बाद फरवरी 14 को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। राक्वेल वेल्च ने अपने करियर में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के अलावा 30 से ज्यादा फिल्मो में काम किया था। इसके अलावा अभिनेत्री ने 50 टीवी सीरीज में भी अभिनय किया था।
Tags: Hollywood, three musketeers actress, raquel welch, dies
Courtesy: Punjab Kesari
फोटो: Pinterest
हैरी पॉटर के हैगरिड का हुआ निधन, निराश हुए फैंस
हॉलीवुड की मशहूर फिल्म हैरी पॉटर में हैगरिड का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन का निधन हो गया है। उनका निधन 72 वर्ष की उम्र में हुआ था। उन्होंने स्कॉटलैंड के फलकिर्क स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। हैगरिड के किरदार ने देश और दुनिया भर के बच्चों को ढ़ेरों खुशियां और यादें दी है। रॉबी अंतिम बार हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी की 20वीं सालगिरह के लिए बने खास शो रेटर्न तो होगवर्टस में दिखे थे।
Tags: Robbie Coltrane, Death, Hollywood, Harry Potter
Courtesy: AajTak News
फोटो: Toronto Star
हॉलीवुड एक्ट्रेस डेम एंजेला लैन्स्बरी का 96 वर्ष की उम्र में निधन, जन्मदिन से पांच दिन पहले हुई मौत
हॉलीवुड एक्ट्रेस डेम एंजेला लैन्स्बरी का 96 की उम्र में निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनके परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर दी है। परिवार के मुताबिक नींद में ही उन्होंने दुनिया को अलवीदा कह दिया है। उन्होंने आठ दशकों तक सिनेमा जगत में काम किया और अपनी पहचान बनाई। फैंस उनके निधन की खबर सुनकर दुखी है। उनकी तीन फिल्मों को ऑस्कर भी मिला था।
Tags: Hollywood, Actor, Death, hollywood actoress
Courtesy: aajtak
फोटो: Forbes India
आलिया भट्ट की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म का फर्स्ट लुक आउट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की हॉलीवुड फिल्म Health of Stone का पहला लुक जारी हो गया है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म का पहला लुक जारी किया है। फर्स्ट लुक देखकर ही आलिया भट्ट के फैंस काफी उत्साहित है। आलिया ने खुद इंस्टाग्राम और ट्विटर पर ये पोस्ट शेयर किया है, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया है। फैंस इस फिल्म को रिलीज से पहसे ही सुपरहीट बताया है… read-more
Tags: Alia Bhatt, Hollywood, hollywood project, Hollywood Debut
Courtesy: AajTak News
फोटो: New York Post
हॉलीवुड अभिनेता रयान ग्रांथम मां की हत्या के आरोप में बिताएंगे 14 साल की सजा
हॉलीवुड अभिनेता रयान ग्रांथम अपनी मां की हत्या के जुर्म में दोषी करार दिए गए है। उन्हें 14 वर्षों की उम्रकैद की सजा ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस कैथलीन केर ने सुनाई है। इस दौरान उन्हें कोई पैरोल नहीं मिलेगी। बता दें कि वर्ष 2020 के मार्च महीने में वैंकूवर के उत्तर में रयान ने अपनी मां के सिर के पीछे गोली मारी थी और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था।
Tags: Ryan Grantham, murder, Hollywood, Hollywood Actor
Courtesy: Zee News
फोटो: Youth Trend
आज राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर 75 रुपये में देखें कोई फिल्म
MIA यानी मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आज राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर MIA ने लोगों को सिर्फ 75 रुपये में मूवी टिकट्स ऑफर किया है। आज पूरे देश में लगभग 4000 सिनेमाघरों में सिर्फ 75 रुपये में मूवी टिकट मिलेंगे। MIA द्वारा 4000 स्क्रीन्स को यह ऑफर दिया है, जिसमें PVR, INOX, Cinepolis, Carnival, Miraj, Citypride, Asia, Mukta A2, Movie Time, Wave, M2K और Delite… read-more
Tags: national cinema day 2022, Bollywood, Hollywood, south movies, watch for rs 75
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Us Weekly
हॉलीवुड पर बरसे किम कर्दाशियां के एक्स हसबैंड कान्ये वेस्ट
रैपर कान्ये वेस्ट ने अपनी एक्स वाइफ किम कर्दाशियां और उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे बाद में डिलीट किया गया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने किम कर्दाशियां और उनकी बहन काइली जेनर के बारे में बात करते हुए लिखा कि उनके परिवार को पोर्नोग्राफी ने बर्बाद किया है। बता दें कि किम और कान्ये की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। वर्ष 2022 मार्च में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था।
Tags: Kanye West, Kim Kardashian, Kylie Jenner, Hollywood
Courtesy: AajTak News
फोटो: The Economic Times
फिल्म ‘द बैटमैन’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद जल्द होगी अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज
हॉलीवुड की शानदार फिल्म ‘द बैटमैन’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज की जाएगी। अब सिनेमाघरों के बाद मेकर्स ने इसे जुलाई 27 को अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि ब्रिटिश स्टार रॉबर्ट पैटिंसन ने फिल्म में बैटमैन की भूमिकी निभाई। बता दें कि बैटमैन के पहले वाले पार्ट्स को भी कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
Tags: Hollywood, OTT, Prime Video, release
Courtesy: Jagran