Attacker

फ़ोटो: Hindustan

कुरान की आयत पढ़ मंत्री को मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मालदीव के पर्यावरण राज्य मंत्री अली सोलिह पर अगस्त 23 के दिन एक कट्टरपंथी ने चाकू से हमला किया है।दरअसल मंत्री जी अपनी स्कूटी पर जा रहे थे, तभी अज्ञात शख्स उनकी स्कूटी के आगे आया और कुरान की आयतें पढ़कर उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। हालांकि मंत्री जी ने समय रहते उसके वार से बचने की कोशिश की जिसमें उनके हाथों पर गंभीर चोटें आई है और हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बुध, 24 अगस्त 2022 - 09:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Holy Quran, Maldives, Attack, Minister

Courtesy: Live hindustan

Saudi arabia foreign ministry

फोटो: Al Arabiya

स्वीडन में कुरान जलाने पर सऊदी अरब ने जताई नाराजगी

स्वीडन में हाल ही में कुरान जलाए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इसे जानबूझकर की गई घटना दंगे उकसाने वाला कृत्य बताया है। बता दें कि धुर दक्षिणपंथी समूहों ने जानबूझकर कुरान जलाई, जिसके बाद दंगे भड़के। इन दंगों में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और तीन लोगों को गोली भी लगी है। 

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 01:45 PM / by रितिका

Tags: Sweden, Holy Quran, Saudi Arabia

Courtesy: AajTak News

Asaduddin Owaisi and Waseem Rizvi

फोटो: OpIndia

असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में कराई वसीम रिज़वी के खिलाफ एफआईआर

वसीम रिज़वी द्वारा लिखी गई किताब पर विवाद थमता नज़र नही आ रहा है। अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नवंबर 17 को वसीम रिज़वी के खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज कराई है। ओवैसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वसीम रिज़वी की गिरफ्तारी होगी। यह पहला मौका नही है, जब वसीम रिज़वी विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कुरान की 26 आयतें हटाने की मांग की थी, तब भी उनका खूब विरोध हुआ था।

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 05:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Asaduddin Owaisi, waseem rizvi, Holy Quran, FIR

Courtesy: Amar Ujala News

Saudi Arab Prince

फोटो: The New York Times

सऊदी के प्रिंस ने कहा- कुरान ही है हमारा संविधान

सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने नेशनल टेलीविजन पर दिए अपने इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर बात की है। उन्होंने यह भी कहा- 'कुरान ही हमारा संविधान है और ये आगे भी रहेगा, हमेशा के लिए'। कोराना महामारी के कारण सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था काफी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। लोग उम्मीद कर रहे थे कि अब इनकम टैक्स लगाया जाएगा लेकिन प्रिंस ने इन अटकलों से इनकार किया है।

गुरु, 29 अप्रैल 2021 - 12:54 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Saudi Prince Mohammed, Saudi Arabia, Holy Quran, Constitution

Courtesy: BBC Hindi

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के द्वारा कुरान की शपथ लेने का हुआ वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लगातार एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पार्टी के मुस्लिम कार्यकर्ताओं को पवित्र कुरान की शपथ दिलाते देखा जा रहा हैं। यह वीडियो कांग्रेस पार्टी के इंदौर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहा है, "मैं पवित्र कुरान की कसम खाता हूं कि मैं ईमानदारी के साथ काम करूंगा।" पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अमीन-उल खान सूरी ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा, "इस तरह की शपथ लेना बहुत… read-more

मंगल, 09 फ़रवरी 2021 - 07:35 PM / by Shruti

Tags: Congress, Holy Quran, Madhya Pradesh

Courtesy: HINDUSTAN NEWS