Amit Shah

फ़ोटो: Indian express

रोहिंग्या मुसलमानों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट मुहैया नहीं करा रही है सरकार - गृह मंत्रालय

भारतीय गृह मंत्रालय ने इस बात को साफ किया है कि दिल्ली में कई रिफ्यूजी कैंपों में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को वो ईडब्ल्यूएस फ्लैट मुहैया नहीं करवा रही है। वहीं,गृह मंत्रालय अरविंद केजरीवाल सरकार ने यह सुनिश्चित करने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों को अपने वर्तमान स्थानों पर ही रखा जाए। बता दें कि अगस्त 17 की शाम मंत्री हरदीप सिंह पूरी के हवाले से खबर आई थी के मोदी सरकार रोहिंग्या मुसलमानों को फ्लैट मुहैया करवा रही है।

गुरु, 18 अगस्त 2022 - 07:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Amit Shah, Home Ministry, Rohingya refugees, EWS flats

Courtesy: Punjab kesari

Gautam Adani

फोटो: India.com

गौतम अडानी को मिली 'Z' कैटेगरी की सुरक्षा

केंद्र सरकार ने खुफिया एजेंसी आईबी की एक रिपोर्ट के आधार पर देश के जानेमाने दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी को जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने का निर्णय है। सूत्रों के मुताबिक जेड कैटेगरी सुरक्षा का खर्च गौतम अडानी खुद निर्वहन करेंगे। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि गौतम अडानी की सुरक्षा में आम्र्ड फोर्स के 30 से ज्यादा सुरक्षागार्ड तैनात किए जाएंगे। गौतम अडानी दुनिया के बड़े कारोबारियों में शामिल हैं। 

गुरु, 11 अगस्त 2022 - 09:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Gautam Adani, z category security, Home Ministry

Courtesy: Aajtak News

Campbell Wilson

फोटो: News18

एयर इंडिया के सीईओ बनेंगे कैम्बेल विल्सन

गृह मंत्रालय ने एयर इंडिया के नए सीईओ को बनाने का रास्ता साफ कर दिया है। नया सीईओ कैम्बेल विल्सन को बनाया जाएगा। उन्हें वर्ष 2022 में टाटा संस ने सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति करने का फैसला किया था। बता दें कि अगर किसी कंपनी को एयरलाइंस में सीईओ या उच्च पद पर विदेशी को निुयक्त करना है तो उसके लिए गृह मंत्रालय की मंजूरी लेना जरुरी होता है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Home Ministry, Air Lines, Air India, Tata Group

Courtesy: ABP Live

Jammu-Kashmir

फोटो: Daily News Hunt 24

जम्मू कश्मीर में 700 स्थानीय युवा हुए आतंकी संगठनों में शामिल

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले चार सालों में जम्मू कश्मीर में 700 युवाओं की भर्ती आतंकी संगठनों ने की है। जम्मू कश्मीर में वर्तमान में 141 आतंकी एक्टिव है। ये आतंकी अधिकतर विदेशी है। एक्टिव आतंकवादियों की संख्या से साफ है कि सीमा पर बने आतंकी शिविरों से देश में घुसपैठ जारी है। ये आतंकवादी लश्कर ए तैयबा, इससे संबद्ध संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट के अलावा जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों से है।

सोम, 11 जुलाई 2022 - 11:50 AM / by रितिका

Tags: Home Ministry, terrorist, jammu kashmir

Courtesy: ABP Live

CBI

फोटो: The Indian Express

फोन टैपिंग को लेकर सीबीआई ने दर्ज किया नया मामला

सीबीआई ने फोन टेपिंग के मामले में एनएसई की पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्ण, रवि नारायण और मुंबई के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों ने मामले को जांच के तहत संजय पांडे के घर की तलाशी ली। सीबीआई की टीम ने महाराष्ट्र में 10 जगहों पर तलाशी ली है। बता दें कि सीबीआई ने ये मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय की शिकायत के बाद दर्ज किया है।

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 06:05 PM / by रितिका

Tags: CBI, Home Ministry, Maharashtra police

Courtesy: NDTV

whatsapp ban

फोटो: HT Tech

अग्निपथ योजना संबंधित फर्जी खबरें फैलाने वाले 35 व्हाट्स एप ग्रुप को गृह मंत्रालय ने किया बैन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जून 19 को 35 व्हाट्सएप ग्रुप को बैन कर दिया है। ये सभी व्हाट्सएप ग्रुप अग्निपथ योजना और अग्निवीर पर फर्जी खबरें फैला रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि अग्निपथ योजना से संबंधित कई फर्जी खबरें फैलाई जा रही थी, जिसके बाद 35 व्हाट्सऐप ग्रुपों को प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि ये जानकारी सामने नहीं आई है कि ग्रुप के एडमिन पर कार्रवाई हुई है या नहीं।

सोम, 20 जून 2022 - 11:50 AM / by रितिका

Tags: Agniveers, agnipath, agnipath bharti yojana, Home Ministry, whatsapp chats

Courtesy: ABP Live

Agnipath Protests

फोटो: Desh Bandhu

अग्निपथ विरोध: गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ, असम राइफल्स भर्ती में 'अग्निवर' के लिए की 10% आरक्षण की घोषणा

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने आज घोषणा करते हुए बताया कि उसने अग्निवीरों के लिए सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 10% रिक्तियों को आरक्षित करने का निर्णय लिया है। दोनों बलों में अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण के अलावा, ऊपरी आयु सीमा से 3 वर्ष की आयु में छूट भी होगी। अग्निवीरों के पहले बैच के लिए, निर्धारित ऊपरी आयु सीमा से 5 वर्ष के लिए आयु में छूट होगी। 

शनि, 18 जून 2022 - 01:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: agnipath protests, Home Ministry, announces, reservation for agniveers

Courtesy: Times Now Hindi

Home ministry

फ़ोटो: MyGov

गृह मंत्रालय ने एजेंसियों, पुलिस बलों को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए मांगी राज्यों से नाम की सिफारिश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय एजेंसियों को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में मंत्रालय ने इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने वाले जवानों के नामों की मांग की है। चिट्ठी में कहा गया कि सिफारिश किए गए नामों की लिस्ट मई 15 तक जमा करनी है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 04:23 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Home Ministry, Agency, police medal

Courtesy: Jagran

hafiz talha

फोटो: AmarUjala

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा तल्हा आतंकी घोषित

केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के तहत 46 वर्षीय हाफिज तल्हा सईद नामित आतंकवादी घोषित किया है। तल्हा सईद मुंबई में 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज मोहम्मद सई का बेटा है। इस संबंध में गृहमंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। तल्हा लश्कर का नेता और आतंकी संगठन के मौलवी विंग का मुखिया है। सईद कारिंदों की भर्ती करने, धन जुटाने और हमलों की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाता है।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Hafiz Saeed, Terrorists, terrorist, Home Ministry

Courtesy: NDTV

security forces

फोटो: The Indian Express

केंद्रीय सशस्त्र बलों में घट रही अफसरों की भर्ती

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में खाली पदों और उनकी भर्ती के बीच अंतर बढ़ रहा है। भर्ती में आई गिरावट के कारण आने वाले समय में केंद्रीय सशस्त्र बलों में लीडरशिप संकट पैदा होने की आशंका हो सकती है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2018 के बाद से केंद्रीय सशस्त्र बलों की भर्ती में 70% तक गिरावट देखने को मिली है। वर्ष 2018 में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में 834 गजेटड अधिकारियों की भर्ती हुई थी जो हर साल के साथ कम हुई है।

शुक्र, 18 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Security Forces, MHA, Home Ministry

Courtesy: News 18 Hindi