Honda

फोटो: Bike Dekho

Honda ने Dio स्कूटर किया लॉन्च, 110 cc की दमदार इंजन से लैस

Honda ने BS6-कम्प्लायंट Honda Dio स्कूटर लॉन्च कर दिया। यह स्कूटर दो वेरियंट- स्टैंडर्ड और डीलक्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 59,990 रुपये और 63,340 रुपये है। नई होंडा डिओ में BS6 कम्प्लायंट 110cc इंजन दिया गया है। यही इंजन हाल में लॉन्च हुए ऐक्टिवा 6जी में भी है। डिओ का इंजन 8,000rpm पर 7.79hp का पावर और 5,250rpm पर 8.79Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 

बुध, 03 अगस्त 2022 - 04:29 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Honda, BS6, Dio, Engine, Power

Courtesy: Jagran

Forza

फोटो: HT Auto

होंडा अपने नए स्कूटर फोर्जा 150 को अगले महीने करेगी लांच

होंडा एक नए दोपहिया वाहन पर काम कर रही है। यह एक स्पोर्टी मैक्सी-स्टाइल स्कूटर होगा, जिसे Forza नाम दिया जा सकता है। इसे 8 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। होंडा Forza 150 को 153cc इंजन से लैस किया जा सकता है, जो PCX 150 जैसे स्कूटरों पर 13.4bhp की पावर और 14Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल विंडस्क्रीन, LED लाइट, कीलेस इग्निशन, डिजी-एनालॉग, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जर दिया जा सकता है।

शनि, 23 जुलाई 2022 - 06:57 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Forza, Honda, Bike, Scooter, Launch

Courtesy: News18

Shine

फ़ोटो: BikeDekho

Honda की CB शाइन लोगों की पहली पसंद, अप्रैल में 1 लाख से अधिक यूनिट की बिक्री

होंडा CB शाइन लंबे समय से लोगों की पहली पंसद बनी है। अप्रैल में भी इस बाइक को लोगों ने जमकर खरीदा। बीते महीने कंपनी ने इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट बेचीं। दूसरे नंबर पर बजाज पल्सर रही अप्रैल में कंपनी ने इसकी 42747 यूनिट बेचीं। तीसरे नंबर पर हीरो स्प्लेंडर रही कंपनी ने इसकी 32128 यूनिट बेचीं। चौथे नंबर पर हीरो ग्लैमर रही कंपनी ने इसकी 20796 यूनिट बेचीं। वहीं पांचवे नंबर पर TVS राइडर रही कंपनी ने इसकी 3392 यूनिट बेचीं। 

मंगल, 14 जून 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Honda, Hero, TVS, CB shine, Pulser, Splendor

Courtesy: Hindustan

Activa Ev

फ़ोटो: MotorOctane

एक्टिवा को इलेक्ट्रिक अवतार में लांच करेगी होंडा, जल्द होगी भारत में पेश

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया 2023 तक ‘एक्टिवा’ इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है। होंडा के मुताबिक, आने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले फाइनेंशियल ईयर तक तैयार हो जाएगा। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष अत्सुशी ओगाटा ने कहा कि होंडा एक्टिवा वर्तमान में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। होंडा के लिए अपने आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए इसी नाम का उपयोग कर सकती है।

शुक्र, 27 मई 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Activa, Honda, electric, EV

Courtesy: 91 mobile

Honda crv

फ़ोटो: Carwale

Honda ने नई जनरेशन CR-V SUV का टीजर किया जारी, दमदार खूबियों से लैस होगी यह गाड़ी

जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा अपनी नई जनरेशन की होंडा CR-V SUV को जल्द ही वैश्विक बाजारों में पेश करेगी। अब कंपनी ने कार की टीजर को जारी कर दिया है। नई SUV की लंबाई 4,703 मिमी, चौड़ाई 1,866 मिमी और कद 1,680 मिमी होने वाला है। व्हीलबेस की बात करें तो ये 39 मिमी बढ़कर 2,701 मिमी हो गया है। इनमें पहला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा जो संभवतः ईःएचईवी हाइब्रिड सिस्टम से लैस होगा।

शुक्र, 27 मई 2022 - 04:42 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Japan, Honda, CRV, SUV

Courtesy: Zee News

Flex Fuel Bike

फ़ोटो: Abp Live

होंडा भारत में जल्द लॉन्च करेगी पेट्रोल एथेनाल से चलने वाली बाइक्स

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने बहुत जल्द देश में नए फ्लैक्स फ्यूल इंजन वाली मोरटसाइकिल लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। जापान की इस कंपनी ने पहले ही ब्राजील के मार्केट में फ्लैक्स फ्यूल वाली मोटरसाइकिल की बिक्री शुरू कर दी है और अब कंपनी भारत में इसे लॉन्च करने वाली है। कंपनी बहुत जल्द भारत में कई सारी फ्लैक्स फ्यूल वाली बाइक्स लॉन्च करेगी जिन्हें पेट्रोल और इथेनॉल पर चलाया जा सकेगा।

रवि, 22 मई 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Honda, Japan, flex Fuel, Ethenol

Courtesy: Zee News

Honda

फ़ोटो: Motor Octane

होंडा मोटरसाइकल जल्द लांच करेगा एक्टिवा इलेक्ट्रिक, जाने कितनी होगी कीमत

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) अब इलेक्ट्रिक टू वीलर सेगमेंट में कूदने जा रही है। आपको बता दें कि कंपनी अपने बेहद पॉप्युलर स्कूटर होंडा एक्टिवा को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी साल 2023 में इसे बाजार में उतारेगी। उम्मीद की जा रही है कि यह स्कूटर 1.20 लाख के आस पास के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह स्कूटर स्वैपेबल बैटरी के साथ आएगा।

रवि, 15 मई 2022 - 09:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Honda, electric, Activa, swapple

Courtesy: Newsaroma

Honda City eHEV

फ़ोटो: Hindustan Times

Honda ने अपनी City Hybrid कार को भारत में किया लॉन्च, 26 KM की शानदार माइलेज

Honda City Hybrid eHEV को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। होंडा सिटी ई एचईवी एक सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सेटअप के साथ आती है। यह 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स से जुड़ा है। होंडा की इस हाइब्रिड कार में यूजर्स को एक लीटर पेट्रोल में करीब 26 किलोमीटर तक का माइलेज मिल सकता है। इसकी कीमत कंपनी ने 19.50 लाख रुपये रखी है।

बुध, 04 मई 2022 - 02:54 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Honda, Hybrid, electric, City

Courtesy: Amar ujala

Honda Shine

फोटो: Carandbike

होंडा शाइन बाइक के बिके एक करोड़ यूनिट्स, जानें बाइक की खासियत

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की वर्ष 2006 में लॉन्च हुई होंडा शाइन बाइक की एक करोड़ यूनिट बिक गई है। बाइक में 125सीसी इंजन है। लुक और पावर के साथ बाइक शानदार माइलेज देती है। ये बाइक एक लीटर पेट्रोल में 65 किलोमीटर तक चल सकती है। बाइक में 10.5 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है। भारतीय बाजार में इस बाइक की ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 74,943 रुपये और 78,842 रुपये है।

सोम, 31 जनवरी 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Honda, Bike, Motorcycle

Courtesy: Zee News

Honda Activa Premium Edition 125

फोटो: BikeDekho

भारत मे लॉन्च हुआ Honda Activa Premium Edition 125 स्कूटर

Honda ने अपना नया Honda Activa 125 Premium Edition लॉन्च कर दिया है। इसके ड्रम एलॉय की एक्स शोरूम कीमत 78,725 रुपये और डिस्क वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 82,280 रुपये रखी गई है। यह स्कूटर 2 ड्यूल कलर विकल्पों मे आता है। पर्ल अमेजिंग व्हाईट और मैट मैग्नीफिसेन्ट कॉपर मैटेलिक दूसरा मैट स्टील ब्लैक मैटेलिक और मैट अर्ल सिल्वर मैटेलिक। Honda को इस नए Activa से बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं।

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 03:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Honda, Activa Premium Edition 125, Scooter, India

Courtesy: Amar Ujala