Honey and water

फोटो: Lokmat

गले के लिए फायदेमंद है शहद का पानी, ऐसे करें इस्तेमाल

शरीर के लिए शहद काफी लाभदायक होता है। शहद का पानी पीने से गले की खराश को भी दूर करने में मदद मिलती है। शहद एंटी-इफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। वहीं अगर सुबह के समय शहद का पानी पिया जाए तो ये वेट लॉस करने में भी मददगार होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी कारगर होता है।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: sore throat, health care, Health Tips, Honey

Courtesy: Zee News

Export

फोटो: Devbhoomi Samvad

उत्तराखंड के चौसा और लंगड़ा आम का स्वाद अब दुबई तो राजमा और शहद का स्वाद मिलेगा अमेरिका को

उत्तराखंड के चौसा और लंगड़ा आम का स्वाद अब दुबई में भी ले सकेंगे। जबकि प्रदेश में उत्पादित शहद और राजमा अमेरिका में भी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एपिडा के माध्यम से उत्तराखण्ड में उत्पादित आम की प्रथम खेप, शहद एवं राजमा के अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात के लिए भेजे जा रहे वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर 1.5 टन आम, 28 टन राजमा और 80 टन शहद का निर्यात किया गया।

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 08:11 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Import, Export, Chausa, Mango, rajma, Honey

Courtesy: Amar ujala

SKIN

फोटो: stylecraze

चेहरे पर बेसन और शहद लगाने के होंगे ढेरों फायदे

चेहरे पर बेसन और शहद लगाने से कई लाभ होते है। इसे लगाने से त्वचा सॉफ्ट और स्मूद होती है। ये चेहरे पर मौजूद दाग धब्बों को हटाने में मददगार होता है। इसको चेहरे पर लगाने से टैनिंग और पिगमेंटेशन की समस्या से निजात मिलती है। ये स्किन को रंगत में सुधार लाने में फायदेमंद होता है। ये स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम भी करता है। 

सोम, 25 जुलाई 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: SKIN, skin problems, skin issues, Honey

Courtesy: Zee News

Netal Tea

फोटो: The Health Site

वजन को कम करने के लिए रोज़ाना पियें नेटल टी

रोज़ाना नेटल टी का सेवन करने से वजन कम होता है। नेटल टी शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकालने में सहायक होती है। रोज़ना इसे पीने से शरीर की कैलोरीज बर्न होती है और शरीर में फैट जमा नहीं हो पाता है। नेटल टी बनाने के लिए बिच्छू बूटी की पत्तियों को पानी में डालकर उबालें। अब इसे बंद करके थोड़ी देर के लिए ढक दें। एक मिनट बाद आप इस चाय को छानकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पियें। 

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 09:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: nettle tea, health benefits, Weight Loss, Honey

Courtesy: Newstrack

Aswagandha

फोटो: Amar Ujala

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर में बढ़ोतरी को रोकने में असरदार है अश्वगंधा

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर में बढ़ोतरी कई बीमारियों के लिए निमंत्रण साबित होता है। अगर समय रहते इसे काबू में न किया गया तो यह गठिया में विकसित हो सकता है। बढ़े हुए यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में अश्वगंधा आपकी मदद कर सकता है क्योंकि ये  यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में असरदार है। इसके लिए एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाएं। उसके बाद गुनगुने दूध के साथ रात में सोने से पहले रोजाना इसे पीएं। 

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 09:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: URIC ACID, Gout, Ashwagandha, Honey

Courtesy: India Tv

Nimboo Pani

फ़ोटो: My Upchar

वजन कम करने के लिए शहद और नींबू पानी का करें सेवन, तुरंत दिखते हैं फायदे

वजन कम करने के लिए शहद और नींबू पानी सबसे ज्यादा असरदार है। और गुनगुने या हल्के गर्म पानी में शहद मिलाएं और उसमें आधा नींबू डालकर पी लें। सुबह खाली पेट शहद और नींबू वाला गर्म पानी पीने से तेजी से असर दिखता है। वर्कआउट के साथ इसका असर जल्दी दिखने लगेगा। यह आपके पाचन में सुधार करने में मदद करता है, आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है, और सबसे जरूरी बात यह है कि ये पेट की चर्बी को नैचुरल तरीके से कम करने में मदद करता है।

शनि, 25 जून 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Weight Loss, LEMON, water, Honey, Metobolism

Courtesy: Hindustan

Honey and Curd

फोटो: Bodywise

दही के साथ खाएं शहद, सेहत को होंगे कई लाभ

दही और शहद को साथ मिलाकर खाने से गर्मियों में सेहत को काफी लाभ होता है। ये पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है जिससे डाइजेशन में सुधार होता है। दही में शहद मिलाकर खाना सबसे अधिक लाभकारी है क्योंकि शहद कई पोषक तत्वों से भरपूर है। दही प्रोटीन, कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स, मिनरल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये हड्डियों और इम्यूनिटी को मजबूती देता है। इसे खाने से ऑस्टियोपोरोसिस, दस्त, मोटापा से राहत मिलती है।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Honey, Curd, health care, summer

Courtesy: AajTak News

Benefits Of Neem Flowers

फोटो: Newstrack

तेजी से वजन घटाने के लिए इन तरीकों से करें नीम के फूलों का इस्तेमाल

वजन कम करने के लिए नीम के फूलों को तोड़ लें। अब इन्हे साफ़ पानी से धोकर इनका सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। आप चाहें तो नीम के फूलों को पीसकर इनका रस निकाल लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। वजन को कम करने के लिए 1 कप पानी में नीम के ताजे फूलों को उबाल लें। अब इसमें अदरक का रस मिलाकर नीम की चाय बनाकर पियें। 

मंगल, 15 मार्च 2022 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: neem flowers, Weight Loss, Honey

Courtesy: Newstrack

Brown Sugar For Beauty

फोटो: Janta Se Rishta

टैनिंग की समस्या को दूर करती है ब्राउन शुगर

टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस में जैतून डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें। स्किन का ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने से बाल और स्किन दोनों स्वस्थ रहते हैं। स्किन के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए ब्राउन शुगर में शहद मिलाकर त्वचा को स्क्रब करें।

मंगल, 08 मार्च 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: brown sugar, tanning, Honey

Courtesy: Newstrack

फोटो: Beautiful Hamesha Blog

Rose Facepack

खूबसूरती में निखार लाने के लिए करें गुलाब के फूलों का इस्तेमाल

त्वचा को नरम और मुलायम बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पीस लें। अब इसमें शहद, बेसन और दही मिला लें। अब 10 मिनट बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। अब 15 मिनट तक इसे त्वचा पर लगा रहने दें। बाद में ठन्डे पानी से अपनी त्वचा को धो लें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस फेस पैक को लगाने के बाद अपनी त्वचा पर साबुन का प्रयोग ना करें।

बुध, 16 फ़रवरी 2022 - 06:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: rose petal, face pack, Honey

Courtesy: Newstrack