Dry Skin Problem

फोटो: Tikli.in

ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएँ ये घरेलू नुस्खा

अगर आप अपनी ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं तो हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आपकी ड्राई स्किन की समस्या दूर हो जाएगी। ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने के लिए 1/2 बड़े चम्मच अंगूर के तेल में 1/4 बड़ा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा और गर्दन पर लगाएं। जब ये अच्छे से सूख जाये तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।

शुक्र, 18 जून 2021 - 04:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dry Skin, black grapes oil, Honey

Courtesy: Newstrack Live

Honey

फोटो: FoodNavigator-Asia

चेहरे के दाग मिटाने के लिए बहुत कारगर है शहद

चेहरे के दाग दूर करने के लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है, इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, मैगनीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम जैसे तत्व दाग धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं। शहद में मौजूद हीलिंग और ऐन्टिसेप्टिक गुण से दाग जल्दी गायब हो जाते हैं। शहद, मलाई, चंदन, बेसन का पेस्ट त्वचा को मुलायम बनए रखता है, और पुराने दाग और झाईयां मिटाने में भी ये अत्यंत प्रभावी है।

शुक्र, 04 जून 2021 - 08:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Honey, Benifits of Honey, Health, health and fitness

Courtesy: Live Hindustan

Honey Bee

फोटो: Yashbharat

'मीठी क्रांति’ से होगी भूमिहीन किसानों की आमदनी

भूमिहीन किसानों के लिए मधुमक्खी पालन आय का नया स्रोत हो सकता है। इसके लिए सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए इन उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। मधुमक्खी पालन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मछली पालन ,पशु पालन और मधुमक्खी पालन से भूमिहीन किसानों और खेतिहर मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शहद की काफी मांग है। सालाना 55 हजार टन शहद का निर्यात किया जाता है और निर्यात पिछले कुछ वर्षो में दोगुना… read-more

शुक्र, 09 अप्रैल 2021 - 07:41 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: meethi kranti, Honey, Exports, Increase, Mission Begin Again

Courtesy: Jagran News

BUTTER MILK FOR BEAUTY

फोटो: newstrack live

खूबसूरती को निखारने के लिए करें छाछ का इस्तेमाल

अगर आपको सनबर्न की समस्या है तो छाछ में टमाटर का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।  बढ़ती उम्र की समस्या को दूर करने के लिए छाछ में थोड़ा सा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर हाथो में थोड़ा सा पानी लगाकर इसे हल्के हाथों से साफ करें। चेहरे के दाग धब्बो को दूर करने के लिए संतरे के छिलके के पाउडर में  छाछ मिलाकर चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 20 मिनट बाद इसे धो दें। 

मंगल, 12 जनवरी 2021 - 05:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: BUTTER MILK, Honey, TOMATO JUICE, SUNBURN

Courtesy: CATCH NEWS

BELLY FAT

फोटो: health line

10 दिन में आसान तरीके से कम करें अपना बैली फैट

बैली फैट को कम करने के लिए एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच अदरक का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबाले। जब पानी आधा हो जाए तो इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पियें। इन सभी चीजों को भिगोने के लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें। सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीने से आप मोटापे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

गुरु, 31 दिसम्बर 2020 - 07:36 PM / by सपना सिन्हा

Tags: BELLY FAT, Honey, EMPTY STOMACH

Courtesy: panjab kesari

Honey

फोटोः News Click

शहद के सेवन से करें स्वास्थ्य दुरुस्त, घाव भरने में भी गुणकारी

शहद को आयुर्वेद में एक पूर्ण आहार के सामान माना गया है। शहद के नियमित सेवन से शरीर की कई बाधाएं जड़ से दूर हो जाती हैं। शहद के सेवन से आंखों की रौशनी बढ़ती है और कफ, अस्थमा एवं हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। शहद को कभी गरम करके ग्रहण नहीं करें, इसे गुनगुने पानी या गरम दूध में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक इसमें मौजूद एंटीबायोटिक्स और एंटी फंगल गुण घाव भरने के प्रयोग में भी आते हैं।  

मंगल, 22 सितंबर 2020 - 06:54 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Honey, health care

Courtesy: ZEE NEWS