Akhilesh Yadav

फोटो: India TV News

अखिलेश यादव का दावा, यूपी के अस्पतालों में एक्सपायरी दवाओं से बढ़ रही हैं मौतें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जुलाई 20 को आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के अस्पतालों में एक्सपायर्ड दवाओं के कारण मौतें बढ़ गई हैं। उन्होंने लोगों को उपयोग से पहले दवाओं और इंजेक्शनों की जांच करने की सलाह दी। यादव ने ट्विटर पर वीडियो साझा किया, जिसमें कुछ लोगों को एक टूटी हुई एम्बुलेंस को धक्का देते हुए दिखाया गया है। अखिलेश यादव ने लिखा, खस्ताहाल भाजपा सरकार… read-more

सोम, 31 जुलाई 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Akhilesh Yadav, claims, expired medicines, Hospitals

Courtesy: Navbharat Times

Dengu

फोटो: India TV News

डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच ओडिशा सरकार ने अस्पतालों से बिस्तर, दवाएं तैयार रखने को कहा

राज्य में डेंगू के 175 मामले सामने आने के बाद ओडिशा सरकार ने अस्पतालों को बिस्तर और दवाएं तैयार रखने का आदेश दिया है। सरकार ने मामलों से निपटने के लिए राज्य भर के अस्पतालों के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने कहा कि अस्पतालों को पर्याप्त दवाएं, प्लेटलेट स्टॉक और बिस्तर तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

रवि, 02 जुलाई 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: odisha govt, issues sops, Hospitals, beds medicines handy

Courtesy: Latestly News

Odisha Train Accident.

फोटो: Latestly

ओडिशा ट्रेन हादसा: करीब 200 लोगों का इलाज जारी; 101 शवों की पहचान अभी बाकी

ओडिशा में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के ताजा अपडेट में, अधिकारियों ने कहा कि लगभग 200 लोगों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 101 शवों की पहचान की जानी बाकी है। 2 जून को बालासोर में दो पैसेंजर ट्रेनों और एक मालगाड़ी की विनाशकारी टक्कर ने कम से कम 278 लोगों की जान ले ली और 1100 से अधिक लोगों को घायल कर दिया। 

मंगल, 06 जून 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: odisha train tragedy, bodies, identified, treatment, Hospitals, Indian Railways

Courtesy: Punjab Kesari

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Aajtak

तेजस्वी ने 60 दिनों में अस्पताल की हालत सुधारने का दिया अल्टीमेटम: बिहार

सितंबर 6 की रात पटना के कई अस्पतालों के औचक निरीक्षण के बाद तेजस्वी यादव ने अस्पताल प्रबंधनों को अल्टीमेटम दिया है। राज्य के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि 60 दिनों में सफाई, दवाई, सुनवाई और कारवाई सुनिश्चित की जाए। इस समीक्षा बैठक में शीर्ष अधिकारी समेत सभी जिलों के सिविल सर्जन, बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट और डीपीएम उपस्थित रहे।

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 06:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, Hospitals, health care, Bihar

Courtesy: Indiatv

Noida-Twin-Tower

फोटो: Latestly

नोएडा ट्विन टावर विध्वंस के मद्देनज़र स्वास्थ्य आपातकाल के लिए आज 'हाई अलर्ट' पर अस्पताल

सुपरटेक ट्विन टावरों के विध्वंस से उत्तर प्रदेश के नोएडा में धूल के कारण वायु प्रदूषण पैदा होने की आशंका है। ऐसे में सेक्टर 93ए के पास के अस्पताल किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जेपी अस्पतालों ने कहा, "हम आज के विध्वंस के लिए तैयार हैं। हमने आठ आपातकालीन विभाग बेड, 12 आईसीयू बेड समर्पित किए हैं। सभी आवश्यक दवाओं और उपकरणों से लैस एक एसीएलएस एम्बुलेंस किसी भी दुर्घटना के लिए स्टैंडबाय पर होगी।" 

रवि, 28 अगस्त 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Noida Twin Tower, demolition, Hospitals, High Alert, health emergency

Courtesy: Times Now Hindi

Monkeypox

फोटो: CIDRAP

मंकीपॉक्स से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की तैयारी, अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड

दिल्ली में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में बेड़ की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसी के साथ आइसोलेशन रूमों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से सावधानी बरतने की जरुरत है। सरकार ने सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को चिन्हित कर यहां आईसोलेशन रूप तैयार करने के निर्देश दिए है।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 11:30 AM / by रितिका

Tags: Manish Sisodia, Monkey Pox, Monkeypox virus, Hospitals

Courtesy: TV 9 Hindi

Mulayam Singh Yadav

फोटो: AmarUjala

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तबियत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए हैं। मुलायम सिंह को यूरिन इंफेक्शन की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह यादव का इलाज मेदांता अस्पताल में चलता है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में भी बेचैनी और घबराहट के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय उन्हें यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी। 

शनि, 25 जून 2022 - 09:43 AM / by रितिका

Tags: mulayam singh yadav, Samajwadi Party, Hospitals, Medanta hospital

Courtesy: AajTak News

Monkeypox

फोटो: Palpal India

मंकीपॉक्स वायरस: यूपी सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, अधिकारियों से सतर्क रहने को कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने 9 जून को मंकीपॉक्स के मामलों में वृद्धि के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने शीर्ष अधिकारियों को केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार मंकीपॉक्स के लक्षणों और उपचार के बारे में आम जनता को जागरूक करने का आदेश दिया। यूपी में मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने संबंधित विभाग से विदेश से लौटने वाले लोगों… read-more

शुक्र, 10 जून 2022 - 02:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, Yogi Adityanath, yogi adityanath.alert, Hospitals, Advisory

Courtesy: Bharat Samachar TV

Bus accident

फ़ोटो: News18hindi

हादसे का शिकार हुई जम्मू से डोडा आ रही बस, 25 यात्री के घायल होने की जानकारी

जम्मू कश्मीर के जम्मू से डोडा आ रही यात्री बस उधमपुर के बट्टल बलियान इलाके के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई है। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में यह जानकारी मिल रही है कि हादसे का कारण ड्राइवर का नींद की वजह से बस का नियंत्रण खोना है। इस सड़क हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हुए है जिन्हें उधमपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

शनि, 28 मई 2022 - 04:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: bus accident, jammu kashmir, Hospitals

Courtesy: News18hindi

Navjot singh siddhu

फ़ोटो: tribune

जेल में अचानक बिगड़ी सिद्धू की तबियत

रोडरेज मामले में 1 साल की सजा काट रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की जेल में अचानक तबियत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें चेकअप के लिए राजिन्द्र अस्पताल पटियाला ले जाया गया है। दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू के वकील ने उनकी तबियत का हवाला देते हुए एक हफ्ते की राहत भी मांगी थी और यह भी कहा था कि सिद्धू लिवर इन्फेक्शन के मरीज है जिसके चलते उन्हें डाइट वाला भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

सोम, 23 मई 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Navjot Singh Sidhu, Jail, Hospitals

Courtesy: Punjab kesari