PM Modi

फोटो: The Hindu

प्रधान मंत्री मोदी ने गर्म मौसम के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिए की उच्च स्तरीय बैठक

प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 6 को अपने आवास पर आगामी गर्मियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। पीएमओ ने कहा, "पीएम मोदी को मानसून के पूर्वानुमान, रबी फसलों पर प्रभाव, चिकित्सा बुनियादी ढांचे की तैयारी और आपदा से संबंधित गर्मी और शमन उपायों की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई।" प्रधानमंत्री को अगले कुछ महीनों के लिए मौसम के पूर्वानुमान और सामान्य मॉनसून की… read-more

मंगल, 07 मार्च 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, hot weather, preparedness, high level meeting

Courtesy: Amar Ujala News

milk price hike

फोटो: Edules

बढ़ती गर्मी में बढ़ सकती है दूध की कीमत, मांग में हुई बढ़ोतरी

बढ़ती गर्मी के बीच अब दूध की कीमतों में भी इजाफा होने की संभावना है। भारत में थोक दूध की कीमत में सालाना 5.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूध की मांग बढ़ने पर लोगों को इसके लिए अधिक भुगतान करना पड़ सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि दूध की मांग मुख्य रूप से बढ़ती खपत और भीषण गर्मी के कारण हुई है। मवेशियों के चारे की कीमत ने भी बढ़ोतरी का असर हुआ है।

शनि, 11 जून 2022 - 09:40 AM / by रितिका

Tags: Milk, milk price hike, Price Hike, hot weather

Courtesy: AajTak News

weather update

फोटो: DNA India

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मॉनसून आने की तारीख मौसम विभाग ने बताई

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गर्मी का पारा चढ़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी है। लू के कारण दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश के हिस्सों में लोग काफी परेशान हो रहे है। उत्तर भारत के 18 शहरों में तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभागके मुताबिक इन जगहों पर जून 11 की शाम और रात को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

सोम, 06 जून 2022 - 12:10 PM / by रितिका

Tags: weather forecast, delhi weather updates, hot weather, weather update

Courtesy: Zee News

weather delhi

फोटो: India Today

दिल्ली में जून से फिर बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते कुछ समय से मौसम ठंडा बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में बादल अब भी डेरा डाले हुए हैं, जिस कारण गर्मी काफी कम हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों तक मौसम में गर्मी नहीं रहेगी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मौसम में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने जून एक और दो को तेज और गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

शनि, 28 मई 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: New Delhi, Delhi, weather forecast, hot weather

Courtesy: News 18 Hindi

hot weather

फोटो: Skymet Weather

दिल्ली और उत्तर पश्चिमी इलाकों को मिलेगी लू से राहत

भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में मई दो से लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी इलाकों में गर्म हवा चलने की संभावना कम जताई है। इस दौरान कई इलाकों में तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, समेत कई राज्यों में गर्मी से छुटकारा मिलेगा। वहीं मध्य भारत और विदर्भ में लू की स्थिति बरकरार रहेगी।

रवि, 01 मई 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: weather forecast, WEATHER, hot weather

Courtesy: NDTV

uttarakhand weather hot

फोटो: The Statesman

उत्तराखंड में गर्मी के कारण मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान के बीच रेड अलर्ट घोषित कर अप्रैल नौ से 12 तक तापमान अधिक होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में तापमान अधिक हो सकता है। जंगलों में आग लगना भी बढ़ते तापमान का कारण हो सकता है। ऐसे में फसलों को भी नुकसान होगा। मौसम विभाग ने अप्रैल 12 तक पर्वतीय इलाकों में तापमान बढ़ने की आशंका व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 05:35 PM / by रितिका

Tags: Uttarakhand, summer, hot weather

Courtesy: Zee News

Summer

फोटो: The Indian Express

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत में मार्च अंत और अप्रैल में भीषण गर्मी होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक दिल्ली का तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मार्च 29 तक पारा 38 डिग्री और मार्च 30 तक 40 डिग्री पहुंच सकता है। अप्रैल में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस बार भीषण गर्मी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: environment, Environmental Issues, summer, hot weather

Courtesy: News Nation TV

Summer

फोटो: India.com

गर्मी में टूटे सभी रिकॉर्ड, 40 डिग्री पहुंचा तापमान: दिल्ली

दिल्ली में मार्च 20 इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पीतमपुरा में 39.9 डिग्री तापमान रहा। सफदरजंग और लोदी रोड में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। मार्च के महीने में ये अबतक गर्मी का सबसे अधिक रिकॉर्ड है। मौसम विभाग ने आगामी छह से सात दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान लगाया है।

सोम, 21 मार्च 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: Delhi, summer, hot weather, temperature rise

Courtesy: AajTak News

Greece forest are burning from Last 5 days

फोटो: Inside Climate News

पिछले पांच दिनों से आग से झुलस रहे हैं ग्रीस के कई जंगल

ग्रीस के तीन जंगलों में लगी आग वहाँ तांडव मचा रही है। बीते पांच दिनो से झुलस रहे जंगलों में आग कम होने की बजाए और भड़कती जा रही है, आग की लपटें समुद्री तट तक पहुंच गई हैं। आस पास के इलाके के लोग डर कर अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इसी भयावाह आग के चलते पिछले 3 दशकों में सबसे ज़्यादा गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है जिससे यहाँ पारा 45 डिग्री आ पहुंचा है।

रवि, 08 अगस्त 2021 - 08:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Europeans, Greece, burning forest, hot weather

Courtesy: Amar Ujala News