Mhbuba Mufti

फोटो: News 18

शोपियां के निर्धारित दौरे से पहले नजरबंद हुई महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती को आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में उनके आधिकारिक आवास में नजरबंद कर दिया गया। महबूबा मुफ्ती ने आज ट्विटर पर कहा, "भारत सरकार कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को गले से लगाना चाहती है क्योंकि इसकी कठोर नीतियों के कारण उन लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण लक्षित हत्याएं हुई हैं जिन्होंने भागने का विकल्प नहीं चुना। हमें मुख्य धारा में अपने दुश्मन के रूप में पेश करना है। मुझे आज घर में नजरबंद… read-more

रवि, 21 अगस्त 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mehbooba Mufti, house arrest, Jammu and Kashmir, former chiefminister

Courtesy: ABP Live

Sukhant Majumdar

फ़ोटो: Zee News

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को द्वितीय हुगली सेतु पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुई हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जाते समय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को द्वितीय हुगली सेतु पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुकांत मजूमदार को पहले उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया था। जहां से वह पुलिस का घेरा तोड़कर निकल गए। बाद में हावड़ा के पंचला जाने के क्रम में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यहां जो हालत है उसे देखते हुए यहां पर आर्मी और पैरामिलिट्री… read-more

शनि, 11 जून 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: West Bengal, BJP, house arrest, Police

Courtesy: Hindustan

Revanth Reddy Put Under House Arrest

फोटो: Khas Khabar

हाउस अरेस्ट हुए टीपीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी: तेलंगाना

टीपीसीसी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को दिसंबर 31 को नजरबंद कर दिया गया है। रेड्डी का भूपालपल्ली जिले के सयाम्पलेम गांव में किसानों से मिलने का कार्यक्रम था। हालांकि, राज्य पुलिस को शक था कि वह एक विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे है, जिसके कारण उसे अतिरिक्त सुरक्षा के साथ नजरबंद कर दिया गया है। इस बीच, रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना सरकार और सीएम के चंद्रशेखर राव की आलोचना करते हुए इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया।

शुक्र, 31 दिसम्बर 2021 - 04:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Revanth Reddy, house arrest, TPCC

Courtesy: The Siasat Daily

Mahbuba Mufti

फोटो: Patrika

एक बार फिर नज़रबंद हुई जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को एक बार फिर नजरबंद कर दिया गया है। मुफ्ती ने ट्वीट किया, "सेना द्वारा कथित तौर पर लूटे गए त्राल के गांव में जाने का प्रयास करने के लिए आज एक बार फिर मेरे घर में बंद। यह कश्मीर की वास्तविक तस्वीर है जिसे आने वाले गणमान्य व्यक्तियों को दिखाया जाना चाहिए।" उन्होंने अपने आवास के मुख्य द्वार को अवरुद्ध करने वाले सुरक्षा बलों के वाहन की एक तस्वीर भी साझा की।

बुध, 29 सितंबर 2021 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mehbooba Mufti, house arrest, Jammu and Kashmir

Courtesy: Live Hindustan

Arvind kejriwal

फ़ोटो: Getty images

आप ने लगाया अरविंद केजरीवाल को हाउस अरेस्ट करने का आरोप,दिल्ली पुलिस का इनकार

किसान बिल के खिलाफ किसानों के भारत बंद का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया है। अब आप पार्टी ने आरोप लगाया है कि सिंधु बॉर्डर से आने के बाद सीएम को दिल्ली पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। आप पार्टी ने आरोप लगाया है कि गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयर को सीएम केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठा दिया है और साथ ही पुलिस ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है।

मंगल, 08 दिसम्बर 2020 - 02:13 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Arvind Kejriwal, house arrest, Delhi Police

Courtesy: Aajtak news

मुफ़्ती

फोटोः DNA India

14 महीने नज़रबंद रहने के बाद रिहा हुई महबूबा मुफ़्ती

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती 4 अगस्त 2019 से नज़रबंद रहने के बाद अक्टूबर 13 को रिहा हो गयी है। J&k सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि महबूबा मुफ़्ती को रिहा कर दिया गया है। रिहा होने के तुरंत बाद ही मुफ़्ती ने एक ऑडियो मैसेज शेयर करते हुए ट्वीट में कहा कि अब हमें ये याद रखना है कि दिल्ली दरबार ने अगस्त 5 को अवैध और अलोकतांत्रिक तरीके से हमसे क्या लिया था, हमें वो वापस चाहिए.'

read-more

बुध, 14 अक्टूबर 2020 - 12:53 PM / by vikas prakash

Tags: Mahbooba Mufti, J&K, house arrest

Courtesy: NDTV Hindi