Vikram Vedha

फोटो: Zee News

'विक्रम वेधा' को रिलीज से पहले हुई बॉयकॉट करने की मांग

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की आगामी फिल्म विक्रम वेधा के खिलाफ सोशल मीडिया पर बॉयकॉट का ट्रेंड चल रहा है। बता दें कि फिल्म साउथ की फिल्म का रिमेक है। इस फिल्म को बॉयकॉट करने के सोशल मीडिया यूजर्स कई अलग अलग कारण बता रहे है। बता दें कि फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है जो सिनेमाघरों में सितंबर 30 को दस्तक देगी।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Bollywood, Hritik Roshan, Saif Ali Khan, Vikram Vedha

Courtesy: NDTV News

vikram vedha

फोटो: The Indian Express

'विक्रम वेधा' का ट्रेलर फैंस को खूब आ रहा पसंद, यूट्यूब पर मचा रहा धूम

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा का ट्रेलर सामने आने के बाद इसे फैंस काफी पसंद कर रहे है। यूट्यूब पर ये ट्रेलर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेलर में फैंस को एडवेंचरस दुनिया की और गहराई से झलक दी है। ट्रेलर में ऋतिक के विलन का लुक हो या सैफ का कॉप लुक, दोनों ने ही फैंस को काफी क्रेजी कर दिया है।

शनि, 10 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Vikram Vedha, Hritik Roshan, Saif Ali Khan

Courtesy: News 18 Hindi

Vikram Vedha

फोटो: Box Office Worldwide

ऋतिक और सैफ की फिल्म विक्रम वेधा का ट्रेलर हुआ रिलीज

इस वर्ष की मचअवेटेड फिल्म विक्रम वेधा का शानदार टीजर रिलीज हो गया है। ये वर्ष 2017 में आई तमिल फिल्म विक्रम वेधा का रिमेक है। फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल निभा रहे है। इस फिल्म के साथ तीन वर्षों बाद ऋतिक रोशन की वापसी हो रही है। टीजर में टॉप लेवल का एक्शन, दमदार डायलोगबाजी शामिल है। टीजर में विलेन के तौर पर ऋतिक ने तहलका मचा दिया है।

बुध, 24 अगस्त 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Vikram Vedha, Hritik Roshan, Saif Ali Khan, Bollywood

Courtesy: AajTak News

Krrish

फोटो: Tech2Sports

‘कृष 4’ की तैयारियों में जुटे ऋतिक रोशन, जून में शुरु हो सकती है शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपने पिता और बॉलीवुड डायरेक्टर राकेश रोशन के साथ फिल्म ‘कृष 4’ की तैयारियों में जुटे है। ईटाइम्स के अनुसार अभी फिल्म की कास्टिंग तय की जा रही है। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जून 2022 में शुरु हो सकती है। इससे पूर्व कृष के 15 वर्ष पूरे होने पर ऋतिक रोशन ने ‘कृष 4’ का ऐलान करते हुए बताया था कि फिल्म का प्लॉट भविष्य से जुडा हो सकता है।

रवि, 13 मार्च 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Krishh, Hritik Roshan, Movies, Bollywood

Courtesy: TV9Hindi

Saif Ali Khan

फोटो: Twitter.com

फिल्म 'विक्रम वेधा' से सामने आया सैफ अली खान का फर्स्ट लुक

फिल्म 'विक्रम वेधा' से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।  इस बात की जानकारी खुद फिल्म के राइटर-डायरेक्टर पुष्कर और गायत्री ने दी। उन्होंने सैफ की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, "यहां देखिए विक्रम वेधा के विक्रम का एक्सक्लूसिव लुक। फिल्म 30 सितंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी।" करीना कपूर ने तस्वीर को शेयर करते… read-more

गुरु, 24 फ़रवरी 2022 - 03:15 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Saif Ali Khan, Hritik Roshan, film, Bollywood celebrities

Courtesy: Dainik Bhaskar

Mahesh babu and ranbir kapoor

फोटो: KoiMoi

फिल्म "रामायण" में राम का किरदार निभाने को लेकर रणबीर कपूर और महेश बाबू में फंसा पेंच

फिल्म निर्माता मधु मंटेना की फिल्म रामायण में राम के किरदार निभाने को लेकर काफी विवाद जारी है। खबरों की माने तो रणबीर कपूर से इस रोल को लेकर मेकर्स की मीटिंग हो चुकी है, लेकिन मेकर्स फिल्म को नार्थ और साउथ के हिसाब से बनाना चाहते हैं इसलिए तेलुगू स्टार महेश बाबू से भी इस रोल को लेकर चर्चा जारी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन रावण का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे।

रवि, 23 जनवरी 2022 - 02:55 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mahesh babu, ranveer kapoor, film ramayan, Hritik Roshan

Courtesy: Dainik Bhaskar

Vikram Vedha

फोटो: Koimoi

ऋतिक रोशन के जन्मदिन के दिन जारी हुआ फिल्म 'विक्रम वेधा’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक

ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विक्रम वेधा' का फर्स्ट लुक जनवरी 10 को जारी कर दिया गया है। इसे ऋतिक के जन्मदिन के दिन जारी किया गया है। ऋतिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में ऋतिक डैशिंग और रफ एंड टफ लुक में नज़र आ रहे हैं। फिल्म 'विक्रम वेधा' में ऋतिक के साथ सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।   

रवि, 09 जनवरी 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Hritik Roshan, Vikram Vedha, first look

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Hrithik Roshan and Aryan Khan

फोटो: Zee5

आर्यन खान के सपोर्ट में आए रितिक रोशन, शेयर किया इंस्टाग्राम पोस्ट

आर्यन खान ड्रग्स केस में सलमान खान से लेकर तमाम बड़ी हस्तियों ने आर्यन को सपोर्ट किया है। अब रितिक रोशन ने भी अक्टूबर 7 को आर्यन के सपोर्ट  में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और लिखा कि मेरे प्यारे आर्यन, जिंदगी अजीब सफर है। यह बढ़िया है क्योंकि यह अनिश्चित है। लेकिन ईश्वर दयावान है। वह सिर्फ मजबूत लोगों को कठिन परिस्थिति में डालते हैं। रितिक से पहले उनकी… read-more

गुरु, 07 अक्टूबर 2021 - 03:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Hritik Roshan, aryan khan, drugs case, Shahrukh Khan

Courtesy: Hindustan News

Deepika Padukone and Hritik Roshan

फोटो: India Today

गणतंत्र दिवस 2023 पर रिलीज होगी दीपिका और ऋतिक की फिल्म "फाइटर"

एक्शन फिल्म "फाइटर" में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएगी। दोनों एक्टर्स ने फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। फिल्म को गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म निर्माता कंपनी वायकॉम 18 स्टूडियोज के प्रोड्यूसर अजीत अंधेरे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस फिल्म को 2022 में ही रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना संक्रमण के… read-more

शनि, 14 अगस्त 2021 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Deepika Padukone, Hritik Roshan, Fighter movie, Entertainment

Courtesy: ABP News

Viram Vedha

फोटो: India Tv News

विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे ऋतिक रोशन और सैफ अली खान

तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक के लिए ऋतिक रोशन और सैफ अली खान को कास्ट किया गया है। मूल फिल्म, पुष्कर-गायत्री की निर्देशक जोड़ी ही फिल्म के हिंदी संस्करण का निर्देशन करेगी। फिल्म अगले साल सितंबर 30, 2022 को रिलीज होने की उम्मीद है। 2017 की थ्रिलर 'विक्रम वेधा' में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को विक्रम-बेताल की ऐतिहासिक कहानी पर बनाया गया है

शनि, 10 जुलाई 2021 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Vikram Vedha, Hritik Roshan, Saif Ali Khan