Nari Naman Yojna

फोटो: EWN24 News

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने शुरू की 'नारी को नमन' योजना, महिलाओं को बस किराए में 50% की छूट

हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) महिला यात्रियों से राज्य के भीतर उनकी यात्रा के लिए केवल आधा किराया वसूल करेगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जून 30 को यहां राजकीय महाविद्यालय सभागार में नारी को नमन योजना का शुभारंभ करते हुए महिलाओं को रियायती टिकट भी जारी किए। हिमाचल प्रदेश में आज से महिलाओं को एचआरटीसी (HRTC) की बसों में सफर करने पर 50 फ़ीसदी किराए में छूट मिलेगी।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, cm jairam thakur, half fair, hrtc bus, Women

Courtesy: ZEE News