Micro plastic in Antarctica

फ़ोटो: The Gaurdian

अंटार्कटिका की बर्फ में पहली बार मिला माइक्रोप्लास्टिक, वैज्ञानिकों ने बर्फ तेजी से पिघलने की जताई आशंका

वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिक के बर्फ में माइक्रोप्लास्टिक का पता लगाया है, उनका कहना है कि इससे बर्फ के पिघलने में तेजी आने से जलवायु को प्रभावित करने की क्षमता है।  पूर्व के अध्ययन में पाया गया कि माइक्रोप्लास्टिक का पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह जीवों में विकास, प्रजनन और सामान्य जैविक कार्यों को सीमित करता है तथा इंसानों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि, यह भी संभावना है कि अंटार्कटिका में इंसानों की उपस्थिति से… read-more

शुक्र, 10 जून 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Antarctica, Scientist, Microplastic, Human

Courtesy: Jagran

Teeth

फ़ोटो: Patrika

लाओस में मिला 1,30,000 साल पुरानी एक डेनीसोवंस युवती का दांत

दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस में शोधकर्ताओं को 1,30,000 साल पुराना दांत मिला है जो एक युवती का है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह युवती एक डेनिसोवंस थी। पुरातत्‍वविदों का कहना है कि यह दांत कोबरा गुफा में मिला है जो लाओस की राजधानी वियेंटाइन से 260 किमी दूर है। इस जगह पर साल 2018 में खुदाई शुरू हुई थी। यह शोध नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है और अनुमान है कि यह दांत 1,31,000 से लेकर 1,64,000 साल पुराना है।

गुरु, 19 मई 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: laos, Human, Teeth, denisovans

Courtesy: Navbharat Times

Pig Heart

फोटो: CNN

अमेरिकी डॉक्टरों का चमत्कार, इंसान के सीने में धड़क रहा है सूअर का दिल

अमेरिका में डॉक्टरों की एक टीम ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। वहां डॉक्टरों ने एक 57 वर्षीय शख्स में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया है। डॉक्टरों का कहना है कि ट्रांसप्लांट के बाद मरीज पूरी तरह ठीक है। बता दें कि मरीज कई सारी बीमारियों से पीड़ित है इसीलिए उसमें इंसान का दिल नही डाला जा सकता था। माना जा रहा है कि इससे आगे चलकर अंगदान की कमी से निपटने में मदद मिलेगी।

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Pig heart, Human, America, transplant

Courtesy: Zee News

Tree got revenge

फ़ोटो: Zee News

पेड़ के साथ बदसलूकी करने पर पेड़ ने लिया बदला, वीडियो हुआ वायरल

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक शख्स किसी पेड़ को बार-बार पैरों से मार रहा है। मानो जैसे इसकी पेड़ से दुश्मनी हो। वह पेड़ को तब तक मारता रहा, जब तक पेड़ गिर नहीं गया। असल मज़ा तब आया, जब पेड़ टूटकर उसी शख्स के ऊपर गिर जाता है। शख्स की बुरी हालत देखकर हर किसी को यकीन हो गया कि बुरे कर्मों का फल तुरंत मिल जाता है।

शुक्र, 02 जुलाई 2021 - 02:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Twitter, Viral video, Trees, Human

Courtesy: Zee News

Old People

फोटो: Huff Post

वैज्ञानिकों ने एक शोध में बताई इंसानों की अधिकतम संभावित उम्र

इंसानों की अधिकतम उम्र बताने के मामले में वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता मिली है। शोध में पाया गया कि यदि सेहत ठीक और परस्थितियाँ मनुष्य के अनुकूल हों तो वो अधिकतम 150 वर्ष तक जीवित रह सकता है। नेचर कम्यूनिकेशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने मनुष्य की अधिकतम उम्र पता करने के लिए डाइनेमिक… read-more

शनि, 29 मई 2021 - 05:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Science, Human, Scientists, Health

Courtesy: zee News