Mahatma Gandhi and Sushila Nair

फोटो: Hindustan News Hub

सुशीला की साड़ी ओढ़कर नहाते थे महात्मा गांधी, किताब में किया गया दावा

दयाशंकर शुक्ल सागर द्वारा लिखी और हिंदी युग्म द्वारा प्रकाशित किताब 'अधनंगा फकीर' में महात्मा गांधी को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं। इस किताब के मुताबिक महात्मा गांधी सुशीला की साड़ी पहनकर नहाते थे। किताब के मुताबिक महात्मा गांधी सुशीला के साथ नग्न स्नान करते थे। बता दें कि सुशीला नायर महात्मा गांधी के निजी सचिव प्यारेलाल की बहन और उनकी निजी चिकित्सक भी थीं। इस किताब में महात्मा गांधी से संबंधित कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। 

शुक्र, 10 दिसम्बर 2021 - 08:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Mahatma Gandhi, Adhananga Fakir, Human Interest stories, National

Courtesy: Navbharat Times

Sweater of 30 lakhs

फोटो: NCR News

इस स्वेटर को खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 30 लाख रुपए

दुनिया के अब तक के सबसे महंगे स्वेटर की कीमत 30 लाख रुपए रखी गई है। इस स्वेटर को बुनने के लिए 24 कैरट गोल्ड के धागे और इटालियन सिल्क का उपयोग किया गया है। इसमें डायमंड एनक्रस्टेड सिल्वर स्टार्स से सजाया गया है। इस स्वेटर को तैयार करने में तीन हजार घंटे से ज्यादा का समय लगा है। इस स्वेटर से मिलने वाले पैसों को नेशनल हेल्थ सर्विस को दान दिया जाएगा। 

गुरु, 09 दिसम्बर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Most Expensive Sweater, Human Interest stories, fashion

Courtesy: Zee News Hindi

Dogs in Kabul

फोटो: Daily Mail

अफगानिस्तान में कुत्तों को दी जा रही ड्रग्स, जानें इसकी वजह

अफगानिस्तान में कुत्तों को ड्रग्स दिए जाने का मामला सामने आया है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक काबुल में बड़ी संख्या में कुत्तों को ड्रग्स दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक लोगों को ठंड से बचाने के लिए किया जा रहा है। लोगों के पास कड़ाके की ठंड में खुद को गर्म रखने का कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में कुत्तों को ड्रग्स देकर लोग उन्हें अपने पास सुलाते हैं, जिससे शरीर को गर्म रखा जा सके। 

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Afghanistan, Drugs, weird news, Human Interest stories

Courtesy: Hindustan News

Sarco Machine

फोटो: Dezeen

स्विटजरलैंड में सुसाइड मशीन को मिली मंजूरी, एक मिनट में बिना दर्द होती है मौत

स्विटजरलैंड में सुसाइड करने वाली मशीन को कानूनी मंजूरी दे दी गई है। इस मशीन के इस्तेमाल से बिना किसी दर्द के एक मिनट में मौत संभव है। अत्यधिक गंभीर और लाइलाज बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए इस मशीन को उपयोग में लाया जा सकता है। इसे सार्को मशीन के नाम से जाना जाता है। गौरतलब है कि अब तक 1300 से ज्यादा लोग आत्महत्या के लिए इस मशीन का उपयोग कर चुके हैं। 

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Suicide Machine, Suicide, Switzerland, Human Interest stories

Courtesy: Hindustan News

Julie Anne Genter

फोटो: Indiatimes.com

प्रसव पीड़ा के दौरान साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंची न्यूजीलैंड की महिला सांसद

न्यूजीलैंड की एक महिला सांसद जूली एन जेंटर गर्भावस्था में प्रसव पीड़ा के दौरान साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने डॉक्टर्स और उनकी टीम को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए लोग उनके इस साहसिक कार्य की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो… read-more

रवि, 28 नवंबर 2021 - 07:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: New Zealand, Human Interest stories, viral news

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Guinness World Record

फोटो: Janta Se Rishta

63 किलो की महिला को दाढ़ी से उठाया, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एंटानास कोंट्रीमास ने अपनी दाढ़ी से 63 किलोग्राम वजनी महिला को उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ एंटानास  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया है। लोग इस खतरनाक वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। 

सोम, 22 नवंबर 2021 - 04:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Guinness World Record, Human Interest stories, weird news, Viral video

Courtesy: Zee News Hindi

Money Rain

फोटो: Pipa News

सड़क पर अचानक हुई पैसों की बारिश, हैरान हुए लोग: अमेरिका

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया की एक सड़क पर अचानक पैसों की बरसात होने लगी। इससे सड़क से गुजर रहे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और जमकर पैसे लूटे। दरअसल सड़क से गुजर रहे ट्रक से पैसों से भरा बैग गिर गया। इससे बैग से पैसे बाहर आ गए जिसे लोग लूटने लगे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 07:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: America, Human Interest stories, weird news, Viral video

Courtesy: Aaj Tak News

Snake Massage

फोटो: Gulf News

इस स्पा में सांप करते हैं लोगों का बॉडी मसाज

इस भागदौड़ भारी दुनिया में लोग थकान दूर करने के लिए मसाज का सहारा लेते हैं, लेकिन मिस्र की राजधानी काहिरा के एक स्पा के लिए सांपों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए पहले व्यक्ति के शरीर पर तेल लगाया जाता है और फिर उसके शरीर पर सांपों को छोड़ दिया जाता है। सांप के रेंगने से शरीर को काफी आराम मिलता है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।  

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Body Massage, Bizzare, Human Interest stories, weird news

Courtesy: Zee News HINDI

Suicide

फोटो: Deccan Herald

ज्यादा नमी के कारण भी आत्महत्या करते हैं लोग, स्टडी में हुआ खुलासा

संयुक्त राष्ट्र, ससेक्स, और जेनेवा की यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक शोध में चौंकाने वाली बात सामने आई है। इस शोध के मुताबिक ज्यादा नमी लोगों को आत्महत्या का कारण बनती है। इस स्टडी के मुताबिक वैश्विक गर्मी में बढ़ोतरी के कारण नमी भी बढ़ी है, जिससे लोगों द्वारा आत्महत्या के प्रयास भी बढ़े हैं। इस स्टडी के लिए 60 देशों में 1979 से 2016 तक जमा किए गए डेटा का इस्तेमाल किया गया है। 

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Humidity, Suicide, Study, Human Interest stories

Courtesy: Aaj Tak News

Dr. Manoj Mittal

फोटो: APN News

वायरल हुआ गाय का गोबर खाते हुए डॉक्टर का वीडियो

सोशल मीडिया पर डॉक्टर मनोज मित्तल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉ मित्तल को गोबर खाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही वो इस वीडियो में इसके फ़ायदों के बारे में भी बताते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स डॉक्टर की बात से सहमत दिखे तो कई ने उनकी आलोचना भी की। 

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 10:15 AM / by अमन शुक्ला

Tags: cow dung, Human Interest stories, weird news, Viral video

Courtesy: Zee News Hindi