Hair salon

फोटो: The Indian Express

गलत हेयर कटिंग के लिए दिल्ली के एक सलून को देना होगा दो करोड़ रुपए का मुआवजा

दिल्ली के एक सलून को बालों की गलत कटिंग करने के लिए महिला को आठ सप्ताह में दो करोड़ रुपये का मुआवजा देना होगा। दरअसल, आसना रॉय नाम की महिला हेयर प्रोडक्ट की मॉडल है जिन्होंने सलून पर गलत तरीके से बाल काटने और गलत हेयर ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाया था। इस मामले में राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निस्तारण आयोग ने महिला के मानसिक प्रताड़ना झेलने व करियर खत्म हो जाने के कारण सलून को ये आदेश दिया है।

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 08:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Hair Care, Viral Story, Human Intrest Stories, Hairstylist

Courtesy: Navbharat Times

Ramudu

फोटो: Asianet News

सौ वर्ष के बुजुर्ग ने उड़ाया विमान, फ्लाइट इंस्ट्रक्टर बोले याद रहेगा यह दिन

आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिला निवासी रामुडु ने सौ वर्ष की आयु में अपनी विमान उड़ाने की इच्छा को पूरा किया। दरअसल रामुडु के विमान उड़ाने की इच्छा के बाद रामुडु के परिवार द्वारा उनके लिए सरप्राइस प्लान किया गया था। जिसमें उन्होंने एक छोटा जेनिथ एयर 702 विमान जक्कुर से बेंगलुरु तक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर ऑड्रे मबेन के साथ उड़ाया। बता दें कि रामुडु का जन्म सन् 1921 जनवरी 9 को हुआ था। और यह स्वतंत्रता सेनानी भी रह चुके हैं।

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 05:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Karnataka, Human Intrest Stories, old man, pilot

Courtesy: Aajtak news

Blue Sapphire

फोटो: GemPundit.com

श्रीलंका: घर में खुदाई के दौरान मिला 10 करोड़ डॉलर का बेशकीमती पत्थर

श्रीलंका के एक घर में कुएं की खुदाई की दौरान एक बेशकीमती पत्थर मिला है। इस पत्थर का वजन 510 किलोग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ डॉलर बताई जा रही है। डॉक्टर गमागे ने अपने घर में मिले इस पत्थर की जानकारी अथॉरिटीज को दी है। डॉ गमागे ने अपने विश्लेषण में इस पत्थर को एकदम उच्च क्वालिटी का पाया है। डॉ. गमागे के मुताबिक इस पथहर की सफाई में लगभग एक साल का समय लगेगा। 

बुध, 28 जुलाई 2021 - 11:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Sri Lanka, Precious Stones, World, Human Intrest Stories

Courtesy: News 18 Hindi

Joe Ellis stopped fans with her tongue

फोटो: Indian Express

चलते पंखे को जीभ से रोक महिला ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम

अपनी जीभ से चलते पंखे को रोक ऑस्ट्रेलिया की जो एलिस ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उनके इस करतब से लोग काफी हैरान हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा शेयर किए गए उनके इस खतरनाक करतब का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जो एलिस के रोंगटे खड़े कर देने वाले इस करतब के बाद लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे… read-more

सोम, 26 जुलाई 2021 - 04:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Guinness Book of World Records, World, Human Intrest Stories, Joe Ellis

Courtesy: Zee News Hindi

Litchi Farming

फोटो: AgriFarming

लीची की खेती कर लाखों रुपये कमा रहा किसान: बिहार

बिहार की लीची विश्वप्रसिद्ध है। यहां मुजफ्फरपुर के रहने वाले किसान कृष्ण गोपाल एक एकड़ खेत में लीची की खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे है। लीची की खेती में मुनाफा होने के बाद वो अब इसकी मार्केटिंग में भी हाथ आजमाने वाले हैं। मुजफ्फरपुर में सरकार की ओर से लीची अनुसंधान केंद्र भी बनाया गया है। इसका उद्देश्य लीची किसानों को नई-नई तकनीकें बताकर उन्हे ट्रेनिंग देना और उनकी आय को बढ़ाना है।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 02:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Litchi Farming, Human Intrest Stories, Farmers, Agriculture

Courtesy: Aaj Tak News