IAS Officer Vinod Kumar On Charge Of Corruption

फोटो: Brifly News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनोद कुमार भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त: ओडिशा सरकार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनोद कुमार को ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार आरोपों में ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया है। सीएमओ के बयान में बताया गया, केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद 1989 बैच के आईएएस अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया। बयान के मुताबिक, सुपर साइक्लोन के बाद कुमार ने फर्जी निजी फर्मों को 33.34 करोड़ रुपये के कर्ज की मंजूरी दी थी। कथित तौर पर, उनके खिलाफ दर्ज 27 भ्रष्टाचार के मामलों में से, उन्हें दो में दोषी ठहराया गया है।

बुध, 02 फ़रवरी 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: odiha goverment, ias officer vinod kumar, corruption

Courtesy: News Nation