Prize Money

फोटो: India TV News

टी20 विश्व कप 2022: आईसीसी ने की विश्व चैंपियन के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा

ICC ने आगामी मार्की इवेंट के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा कर दी है। ICC ने घोषणा की है कि नवंबर 13 को मेलबर्न में होने वाले पुरुष T20 विश्व कप 2022 में जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर की राशि मिलेगी। उपविजेता को आधी राशि मिलेगी। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें विश्व चैंपियनशिप के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। विजेताओं और उपविजेताओं के अलावा सेमीफाइनलिस्ट को भी $5.6 मिलियन के कुल पुरस्कार पूल से $… read-more

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: t20 world cup 2022, ICC, announces, prize money

Courtesy: ABP Live

Oval And Lord's

फोटो: The Mint

ओवल और लॉर्ड्स 2023, 2025 में करेंगे ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी: ICC

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सितंबर 21 को जानकारी देते हुए बताया कि ओवल और प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रमशः 2023 और 2025 में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की मेजबानी करेंगे। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने एक बयान में कहा, "हमें अगले साल आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी द ओवल में करने की खुशी है, जिसमें इतनी समृद्ध विरासत और अद्भुत माहौल है, जो कैलेंडर पर… read-more

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Wtc 2023 final, oval and lords, ICC

Courtesy: Amar Ujala News

New Jersey

फोटो: Newstrack

जल्द लांच होगी ICC T20 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया की New Jersey

बहुत जल्द टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी लॉन्च की जाएगी। बीसीसीआई द्वारा सितंबर 12 को ग्लोबल इवेंट के लिए टीम का एलान कर दिया गया है। बहुत जल्द विश्व कप के लिए बनाई गई खास जर्सी का खुलासा होने वाला है। आधिकारिक किट प्रायोजक एमपीएल स्पोर्ट्स ने टीम इंडिया के नए किट लॉन्च की कुछ तस्वीरें ट्वीटर पर साझा की हैं। बता दें कि अक्टूबर 22 से T20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है… read-more

मंगल, 13 सितंबर 2022 - 05:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: TEAM INDIA, New Jersey, ICC, T20 World Cup, Launch

Courtesy: Latestly News

Jemimah Rodrigues

फोटो: India TV News

राष्ट्रमंडल खेलों की सफलता के बाद ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नामांकित हुई जेमिमा रोड्रिग्स

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। जेमिमा के अलावा, राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतने के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ताहलिया मैकग्राथ और बल्लेबाज बेथ मूनी को भी उनके शानदार योगदान के कारण नामांकित किया गया है। मैकग्राथ को राष्ट्रमंडल… read-more

मंगल, 06 सितंबर 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jemimah rodrigues, Nominated, ICC, Player of the month, success

Courtesy: Bhaskar News

India- Pakistan cricket team

फ़ोटो: Youtube

आईसीसी ने भारत - पाक की टीम पर लगाया जुर्माना, स्लो ओवर रेट के चलते लगा जुर्माना

आईसीसी ने एशिया कप में भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट के चलते दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया है। अब दोनों टीमों को मैच की फीस का 40% जुर्माने के तौर पर देना होगा। वहीं, खास बात है कि दोनों ही टीमों के कप्तानों ने इस अपराध को और प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया है, इसलिए आईसीसी को औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है।

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 05:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: India, Pakistan, ICC, asia cup 2022

Courtesy: Live hindustan

Indian Women Team

फोटो: India.com

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ग्लोबल क्वालीफायर 2022 शेड्यूल की घोषणा

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ग्लोबल क्वालीफायर 2022 के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। इस मैच का आयोजन सितंबर 18 से सितंबर 25 सितंबर के बीच अबू धाबी में किया जायेगा। आईसीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, यूएसए और ग्रुप बी में थाईलैंड, जिम्बाब्वे, पापुआ न्यू गिनी, यूएई शामिल हैं। ये मैच अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम और टॉलरेंस ओवल वेन्यू में खेले… read-more

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ICC, womens t20 world cup, global qualifier, schedule announced

Courtesy: News 24 Online

ICC

फोटो: India TV News

ICC ने की 2027 तक मीडिया अधिकारों के विजेता की घोषणा

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत में ICC क्रिकेट खेलों के मीडिया अधिकारों के विजेता की घोषणा कर दी है। डिज़्नी स्टार ने 2027 के अंत तक पुरुषों और महिलाओं दोनों के वैश्विक कार्यक्रमों के टीवी और डिजिटल अधिकार जीते हैं। बोली प्रक्रिया बीसीसीआई की मीडिया अधिकार नीलामी से अलग थी। तीन दिनों तक चलने वाली बीसीसीआई की ई-नीलामी के विपरीत, आईसीसी ने पारंपरिक सीलबंद बोली प्रक्रिया का पालन किया… read-more

रवि, 28 अगस्त 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: ICC, media rights, Disney star, Won, tv and digital rights

Courtesy: India TV

shubman gill

फोटो: WION

आईसीसी वनडे रैंकिंग जारी, शुभमन गिल को हुआ फायदा

आईसीसी ने अगस्त 24 को वनडे रैंकिंग जारी की है जिसमें भारतीय ओपनर शुभमन गिल को 45 पदों का फायदा हुआ है। पंजाब के 22 वर्षीय बल्लेबाज को जिम्बाब्वे सीरीज मे शानदार प्रदर्शन का लाभ मिला है। सीरीज के अंतिम वनडे में शुभमन ने अपने करियर का पहला वनडे शतक भी जड़ा था। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस सूची में पांचवे पायदान पर है। वहीं रोहित शर्मा छठे स्थान पर है।

बुध, 24 अगस्त 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: ICC, ICC Rankings, Virat Kohli, Shubham Gill

Courtesy: News 18 Hindi

T20 Worldcup

फोटो: EastMojo

टी20 विश्वकप की मेजबानी करेंगे भारत और श्रीलंका, वर्ष 2026 में होगा आयोजन

आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन वर्ष 2026 में भारत और एशिया में किया जाएगा। आईसीसी ने अगस्त 17 को ये घोषणा की है। इससे पूर्व टी20 विश्वकप की भारत ने वर्ष 2016 और 2020 में मेजबानी की थी। वहीं श्रीलंका ने टी20 विश्वकप की अंतिम बार वर्ष 2012 में मेजबानी की थी। टी20 विश्वकप की मेजबानी दो देशों में संयुक्त रूप से होगी। वहीं भारत में वर्ष 2023 में 50 ओवर के विश्वकप का आयोजन होना है।

बुध, 17 अगस्त 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Cricket, T20 World Cup, ICC, India, Srilanka

Courtesy: News 18 Hindi

Suryakumar Yadav

फोटो: TOI

सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंचे

आईसीसी ने भारत-वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले के बाद सबसे छोटे प्रारूप के खेल की ताजा रैंकिंग जारी की। सूर्यकुमार यादव को तीन पायदान का फायदा हुआ है। वो पाकिस्‍तान के बाबर आजम के बाद बल्‍लेबाजों की श्रेणी में दूसरे स्‍थान पर आ गए हैं। अंकों के लिहाज से समझें तो सूर्यकुमार के पास 816 प्‍वाइंट्स हैं। वो बाबर की बराबरी करने से महज दो प्‍वाइंट पीछे हैं। 

बुध, 03 अगस्त 2022 - 07:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: ICC, India, West Indies, Surykumar Yadav

Courtesy: Amar ujala