Iceberg

फोटो: Bloomberg

दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग अंटार्कटिका से टूटकर हुआ अलग

अंटार्कटिका में दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग टूटकर अलग हो गया है। ए-76 नाम के इस आइसबर्ग का आकार 4 हजार वर्ग किमी से भी अधिक है, जो न्‍यूयॉर्क के द्वीप पोर्टो रिको का करीब आधा है। इसका पता यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कॉपरनिकस सेंटीनल सेटेलाइट से लगाया है। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने गर्म होते अंटार्कटिका को लेकर चेतावनी भी दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार वर्ष 1880 के बाद से अंटार्कटिका का जलस्‍तर करीब 10 इंच तक बढ़ चुका है।

शुक्र, 21 मई 2021 - 10:42 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Antarctica, glacier meltdown, Iceberg, global warming

Courtesy: Jagran