Hospitial

फोटो: Punjab Kesari

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में रात भर में 20 से अधिक मरीजों की मौत: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में कथित भीड़भाड़ और अपर्याप्त डॉक्टरों के कारण एक ही रात में भर्ती 23 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में एक दर्जन से अधिक मरीज आईसीयू में और कई अन्य सामान्य वार्ड में भर्ती थे। अधिकारियों के मुताबिक, 80 साल से अधिक उम्र के कुछ मरीजों की निजी अस्पताल से छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में अंतिम समय में पहुंचने के कारण मौत हो गई। 

सोम, 14 अगस्त 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: patients death, chhatrapati shivaji maharaj hospital, Mumbai, ICU, Maharashtra

Courtesy: India TV

Mulayam Singh Yadav

फोटो: One India

जीवन रक्षक दवाओं पर भी गंभीर बनी हुई है मुलायम सिंह यादव की स्थिति: मेदांता अस्पताल

मेदांता अस्पताल ने आज एक बुलेटिन में कहा कि मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर बनी हुई है और समाजवादी पार्टी के संस्थापक को जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं। अस्पताल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, "मुलायम सिंह यादव जी की हालत गंभीर है और वह अभी भी जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में… read-more

गुरु, 06 अक्टूबर 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mulayam singh yadav, critical, life support system, ICU, Medanta hospital

Courtesy: Aajtak News

Mulayam Singh Yadav

फोटो: ABP live

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट हुए मुलायम सिंह यादव, स्थिति स्थिर

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने पिता की मदद के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक,"उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह को गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती करवाया गया… read-more

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: mulayam singh yadav, Admitted, ICU, Medanta hospital, Akhilesh Yadav

Courtesy: Money Control

Virar Hospital

फोटो: IndiaTv

मुंबई के विजय वल्लाह हॉस्पिटल में आग लगने से 13 लोगों की हुई भयानक मौत

मुंबई के पालघर जिले के वसई विरार म्युनिसिपल क्षेत्र स्थित कोविड अस्पताल विजय वल्लाह के आईसीयू में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई है। आग लगने के समय आईसीयू में 17 मरीज मौजूद थे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि महाराष्ट्र पुलिस की ओर से इस घटना की छानबीन की जा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामले 40,94,840 तक पहुंच गए हैं।


 

शुक्र, 23 अप्रैल 2021 - 12:02 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Mumbai, fire breakout, ICU, covid 19

Remo D'Souza

फोटोः Gulf News

दिल का दौरा पड़ने के बाद अभी ICU में हैं मशहूर कोरिओग्राफर और डांसर रेमो डिसूज़ा

बॉलीवुड के 46 वर्षीय मशहूर डांसर और कोरिओग्राफर रेमो डिसूज़ा को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद वे मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती हैं। डॉक्टर्स ने बताया की उनके दिल में ब्लॉकेज था और डॉक्टर्स ने अभी के लिए एंजिओग्राफी कर दी है। साथ ही डॉक्टर्स ने कहा की, 'अभी रेमों की हालत स्टेबल है और अभी वे ऑब्जरवेशन में हैं।' इस समय रेमो के साथ उनके परिवार के सदस्य मौजूद हैं।

शनि, 12 दिसम्बर 2020 - 12:15 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Remo D'souza, Heart attack, ICU

Courtesy: ZEE NEWS