idol

फोटो: Pexels

नवरात्र से पहले दलितों के साथ दुर्व्यवहार, माता की मूर्ति स्थापना से रोका : यूपी

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दलितों को माता की मूर्ति स्थापना करने से रोका गया है। मामला सामने आने के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि दलितों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। इस घटना के बाद गांव प्रधान ने उच्चाधिकारियों के पास जाकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मांग की है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया की दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 07:53 PM / by रितिका

Tags: Navratri, Navratri Special, Idols, Durga Puja

Courtesy: NDTV News

ganesh idol immersion

फोटो: The News Minute

गणेश चतुर्थी के मौके पर यमुना में नहीं हो पाएगा मूर्ति विसर्जन, लगाया जाएगा 50 हजार का जुर्माना

दिल्ली में इस वर्ष गणेश चतुर्थी के मौके पर यमुना नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अनुमति नदीं दी जाएगी। ऐसा करने पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 50 हजार रूपये का जुर्माना लगाने की बात कही है। इसके अलावा दोषी को छह वर्षों की जेल भी की जा सकती है। डीपीसीसी ने इस संबंध में अगस्त 29 को आदेश जारी किया है जिसके तहत सार्वजनिक जल निकायों, तालाबों और घाटों में कोई मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं होगी।

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Ganesh Chaturthi, Ganesh Idol Immersion, Idols, dpcc

Courtesy: ABP Live

Idol

फोटो: Storymedia

जैन मंदिर में खुदाई के दौरान मिली 1000 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां

मध्यप्रदेश के देवास स्थित 800 से 1000 वर्ष पुराने जैन मंदिर में खुदाई के दौरान अष्टधातु की सात प्रतिमाएं मिली है, जो भगवान आदिश्वर की है। माना जा रहा है कि ये प्रतिमाएं 1000 वर्ष से अधिक पुरानी हो सकती है। इन प्रतिमाओं का अध्ययन पुरातत्वविद विभाग कर रहा है। इन मुर्तियों की कीमत लाखों रुपये की हो सकती है। इन मूर्तियों की पूजा अर्चना कर इन्हें मंदिर में ही स्थापित किया जाएगा।

शनि, 12 मार्च 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: dewas, Madhya Pradesh, jain temples, Idols

Courtesy: News 18 Hindi