फोटो: Jagran Josh
CEED और UCEED 2023 के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
आईआईटी बॉम्बे ने CEED और UCEED 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। आवेदन की शुरुआत सितंबर 30 से हुई है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा का आयोजन जनवरी 22 को किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर जा सकते है। दोनों परीक्षा के लिए अलग अलग पोर्टल है। आवेदन करने की अंतिम तिथि अक्टूबर 21 है। आवेदनकर्ता के पास बैचलर डिग्री होना भी आवश्यक है।
Tags: IIT Bombay, ceed result 2022, uceed 2022
Courtesy: NDTV News
फ़ोटो: Indian express
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद आईआईटी बॉम्बे, लड़कियों के बाथरूम में झांक रहा कर्मचारी गिरफ्तार
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एमएमएस कांड की आग अभी ठंडी नहीं हुई है की आईआईटी बॉम्बे से एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल आईआईटी बॉम्बे में कैंटीन कर्मचारी पिंटू गरिया लड़कियों के वाशरूम में झांक कर उनके वीडियो बना रहा था,जिसके बाद छात्राओं के पिंटू को रंगे हाथों पकड़ते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी पिंटू के खिलाफ पवई थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की गई है और अब पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में लग गई है।
Tags: IIT Bombay, MMS Viral, Canteen Worker, arrested
Courtesy: Punjab kesari
फोटो: Amar Ujala
आईआईटी मुंबई में छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
आईआईटी बॉम्बे के पवई कैंपस स्थित हॉस्टल में 26 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। हादसे के संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र अवसाद का इलाज करवा रहा था। छात्र के कमरे की जांच में पता चला कि उसने कमरे के बोर्ड पर लिखा था कि उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Tags: IIT, IIT Bombay, Crime
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: The Indian Express
पराग अग्रवाल बने ट्विटर के नए सीईओ, जैक डोर्सी की ली जगह
भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को ट्विटर के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनया गया है। उन्होंने जैक डोर्सी की जगह ली है, जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दिया है। अग्रवाल ने साल 2011 में इंजीनियर के तौर पर ट्विटर ज्वाइन किया था। वर्तमान में वो कंपनी के CTO थे। वो Microsoft, AT&T और Yahoo में काम कर चुके है। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी और आईआईटी बॉम्बे से कम्प्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली है… read-more
Tags: Twitter, Twitter CEO, IIT Bombay, Parag Agarwal
Courtesy: Amar Ujala
फोटोः hitbullseye
IIT बॉम्बे ने जारी की यूजी फर्स्ट ईयर ऑनलाइन सेमेस्टर शुरू करने की तारीख
भारतीय प्रोद्योगीक संसथान (IIT), बॉम्बे द्वारा कॉलेज यूजी प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ऑनलइन सेमेस्टर शुरू करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत यूजी के प्रथम वर्षीय पाठ्यक्रम नवंबर 16, 2020 से आरम्भ किये जायेंगे। साथ ही यह भी बताया गया कि नवंबर 11 को छात्रों के लिए ऑनलाइन ओरियंटेशन सेरेमनी के साथ साथ पेरेंट्स के लिए भी इस सेरेमनी का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण सत्र को देर से शुरू किया जा रहा है।
Tags: IIT Bombay, UG First Year, Online classes
Courtesy: JAGRAN NEWS
फोटोः GATE IES PSU ONLINE
अक्टूबर 14 शाम पांच बजे से पहले करें GATE 2021 परीक्षा के लिए आवेदन
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा के आवेदन की आखरी तिथि अक्टूबर 12 से बढ़ा कर अक्टूबर 14 कर दी है। उम्मीदवार शाम पांच बजे से पहले लेट फीस जमा करा कर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण कराने हेतु आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जा सकते है। GATE 2021 परीक्षा… read-more
Tags: GATE, IIT Bombay, Exam dates
Courtesy: AMARUJALA NEWS