Mumbai-Rains

फोटो: Latestly

महाराष्ट्र मौसम: भारी बारिश की चेतावनी के बीच पालघर और अन्य जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज

भारी बारिश के अलर्ट के बीच महाराष्ट्र के पालघर जिले के सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे। रत्नागिरी और ठाणे जिलों में भी आज स्कूल बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ के मद्देनजर, राज्य के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 13 टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। भारी बारिश के बीच आज (27 जुलाई) मुंबई शहर के अलग-अलग इलाकों में जलभराव हो गया।

शुक्र, 28 जुलाई 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: rainfall, imd alert, schools colleges closed, Maharashtra

Courtesy: India TV News

Rain

फोटो: Navbharat Times

दिल्ली में भारी बारिश के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित, कुछ इलाकों में बिजली गुल

दिल्ली में मई तीन को भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया और राजधानी की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। सफदरजंग वेधशाला, दिल्ली का प्राथमिक मौसम स्टेशन, सुबह 8:30 से शाम 5:30 के बीच 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में आज सुबह धुंध छाई रही। 

गुरु, 04 मई 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, weather forecast, rainfall, imd alert

Courtesy: Navbharat Times

Heavy Rain

फोटो: Navbharat Times

मौसम का अपडेट: आईएमडी ने भारत के कई हिस्सों में बारिश के बाद किसानों से किया कटाई स्थगित करने का आग्रह

भारत के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम कार्यालय ने किसानों से पंजाब और हरियाणा में सरसों की फसल और मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में गेहूं और दालों की फसल की कटाई स्थगित करने को कहा है। IMD ने कहा, "पंजाब, हरियाणा में बारिश बंद होने तक सरसों की कटाई स्थगित कर दें; यदि पहले ही कटाई हो चुकी है, तो नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर स्टोर करें। गेहूं की फसलों की सिंचाई रोक दें… read-more

शुक्र, 17 मार्च 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather updates, imd alert, Farmers, Postpone, harvesting, rains

Courtesy: Amar Ujala News

imd delhi warning

फोटो: Hindustan Times

दिल्ली और नोए़डा में बारिश के क बाद गर्मी से राहत

दिल्ली एनसीआर में जून 18 को जमकर बारिश हुई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते 24 घंटे से यहां रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोत्र के कारण आगामी चार दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

शनि, 18 जून 2022 - 12:07 PM / by रितिका

Tags: IMD, IMD Forecast, rainfall, imd alert

Courtesy: ABP Live

heavy rain and snowfall

फोटोः Amar Ujala

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी हिस्सों में भारी बर्फबारी एवं मैदानी हिस्सों में भारी बारिश समेत हल्की बर्फबारी की आशंका जताई है। साथ ही विभाग द्वारा अक्टूबर 23 और 24 के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार पता लगा है रामबन के पास NH-44 भारी बारिश के कारण ब्लॉक कर दिया गया है। वहीं उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश तक भारी बारिश और बर्फीले तूफान का सिलसिला जारी है। 

शनि, 23 अक्टूबर 2021 - 04:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Heavy Rain, Heavy Snowfall, jammu kashmir weather, imd alert

Courtesy: Aajtak News