Rain

फोटो: Mint

अक्टूबर के महीने में भी इन राज्यों में हो रही भारी बारिश

अक्टूबर के महीने में भी देश के लगभग पांच राज्यों में मॉनसून के कारण बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सुपर चक्रवात 'नोरु' के कारण मॉनसून की वापसी में देरी हो रही है। इस कारण उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। माना जा रहा है कि ये दौर अक्टूबर 13 तक रूक सकता है।

रवि, 02 अक्टूबर 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: weather forecast, IMD, IMD Forecast

Courtesy: Zee News

imd delhi warning

फोटो: Hindustan Times

दिल्ली और नोए़डा में बारिश के क बाद गर्मी से राहत

दिल्ली एनसीआर में जून 18 को जमकर बारिश हुई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते 24 घंटे से यहां रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोत्र के कारण आगामी चार दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

शनि, 18 जून 2022 - 12:07 PM / by रितिका

Tags: IMD, IMD Forecast, rainfall, imd alert

Courtesy: ABP Live

heat wave relief

फोटो: DNA India

देश के अधिकतर हिस्सों में नहीं चलेगी लू

देश के अधिकतर हिस्सों में लू से मई तीन को राहत मिली है। इस दौरान किसी भी जगह 45 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज नहीं किया गया। मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों में राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। यहां तापमान दो से चार डिग्री कम दर्ज हुआ है। वहीं उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू दर्ज नहीं होगी।

बुध, 04 मई 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: IMD, IMD Forecast, IMD warning

Courtesy: News Nation TV

summer

फोटो: Outlook India

भीषण गर्मी से मिलेगी कुछ दिनों की राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ जैसे राज्यों से हल्की राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जगहों पर बारिश और धूल भरी आंधी चलने की आशंका व्यक्त की है। मौसम में हल्के बदलाव के कारण लोगों को लू से राहत मिलेगी। इस दौरान 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 122 वर्षों में सबसे अधिक गर्मी पड़ी है।

सोम, 02 मई 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: IMD, IMD Forecast, imd weather warning

Courtesy: Zee News

Delhi Summer

फोटो: The New York Times

मौसम विभाग का अनुमान, सामान्य से कम गर्मी की जताई संभावना

मौसम विभाग ने मार्च एक को संभावना जताई है कि मार्च से मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने एनडीटीवी को बताया कि इस दौरान हिंद गंगा क्षेत्र के मैदानी इलाकों में लू का कहर भी सामान्य से कम रहेगा। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मंगल, 01 मार्च 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: IMD, IMD Forecast, weather forecast

Courtesy: NDTV News

Cold Wave

फोटो: DNA India

उत्तर भारत में लगातार बढ़ रहा है ठंड का प्रकोप

उत्तर भारत में सर्दी लगातार बढ़ती ही जा रही है। नए साल के पहले दिन यानी जनवरी एक को दिल्ली में पारा चार डिग्री तक पहुंच गया। उत्तर भारत में जनवरी पांच से जनवरी सात तक हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में सुबह के समय भारी कोहरा भी देखने को मिल रहा है। 

शनि, 01 जनवरी 2022 - 02:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: IMD Forecast, Winter, Cold Wave, environment

Courtesy: Aaj Tak News

Snowfall on road

फोटो: The Times of India

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जताई बर्फबारी और बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां केलंग इलाके में तापमान माइनत 3.4 डिग्री पहुंच गया। हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के कारण पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों पर भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण 11 सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है। प्रशासन ने इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। 

रवि, 05 दिसम्बर 2021 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: himalayas, IMD, IMD Forecast

Courtesy: Hindi News 18

PM Narendra Modi

फोटो: Yahoo Finance

चक्रवाती तूफान ‘यास’ से निपटने के लिए पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव की वजह से उत्पन्न हुए चक्रवाती तूफान ‘यास’ के खतरे से निपटने के लिए पीएम मोदी ने अफसरों और मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के निर्देश दिए और चक्रवाती तूफान यास से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 46 टीमों को लगाया है। यास के मई 26 को बंगाल … read-more

रवि, 23 मई 2021 - 03:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Cyclone Yaas, IMD Forecast, PM Narendra Modi, NDRF

Courtesy: news 18 hindi