फोटो: Live Science
नंगे पैर घूमना शरीर के साथ मस्तिष्क के लिए भी हो सकता है फायदेमंद
दिन में कुछ समय नंगे पैर घूमने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मानसिक तनाव कम होता है। नंगे पैर चलने से पैरों को अच्छे से ऑक्सीजन मिलती है, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ये थकान कम करने में सहायक है। नंगे पैर चलने से मांसपेशियों को राहत मिलती है। ये शरीर के अन्य अंगों को भी एक्टिव भी करता है। नंगे पैर चलने से कई पुराने दर्द भी दूर होते है।
Tags: Health Tips, health care, Stress, Immunity
Courtesy: ABP Live
फोटो: NDTV Foods
नीम के पत्तियों से शरीर को मिलते हैं अनेकों फायदे, बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता
नीम की पत्तियों को इसकी कड़वाहट के कारण नहीं पसंद करते हैं। मगर आयुर्वेद में इसके चौंकाने वाले फायदे बताए गए हैं। रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है साथ ही शारीरिक विकार भी दूर होते हैं। नीम रक्त को साफ करता है और शरीर से किसी भी जहरीले तत्व को बाहर निकालने में मदद करता है। नीम में फंगस, वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है।
Tags: neem, Leaves, Immunity, blood
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: The Economic Times
बार बार कोविड का संक्रमण होने से शरीर में प्रतिरक्षा तंत्र पर पड़ता है असर: WHO एक्सपर्ट
कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने कहा कि बार बार संक्रमण होने से इम्युनिटी कमजोर होने से लंबे समय तक संक्रमित बने रहने का खतरा बना रहता है। बार बार कोविड का संक्रमण होने से शरीर में प्रतिरक्षा नहीं बन पाती क्योंकि वायरस हमेशा ही अपना स्वरूप बदलता रहता है और इससे आप अधिक लंबे समय तक कोविड से संक्रमित रह सकते है। यह आपके जीवन की रफ्तार को कई महीनों तक रोक सकता है।
Tags: Coronaa, कोविड, WHO, virus, Immunity
Courtesy: News18
फोटो: Patrika
बारिश के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए दूध में मिलाकर करें इन चीजों का सेवन
अगर आप दूध में लौंग डालकर पीते हैं तो इसके गुण दोगुने हो जाते हैं। दूध लौंग के मिलने से शरीर को कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, सोडियम आयोडीन, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्व मिलते है, जिससे शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ती है। हल्दी वाला दूध पीने से शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती है। साथ ही आपका शरीर मौसमी संक्रमण से बचा रहता है। दूध में अश्वगंधा मिलाकर पीने से ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है।
Tags: Milk, cloves, Immunity, blood sugar
Courtesy: Newstrack
फ़ोटो: India TV
डायबिटीज और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लाभकारी होता है आंवले का जूस
विटामिन सी और इम्यूनिटी कोे बढ़ाने के गुणों से युक्त आंवले का जूस स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। आंवले में क्रोमियम नामक खनिज पदार्थ होता है जो कि कार्बोहाइड्रेट के पाचन में मदद करता है और शरीर ब्लड शुगर को ठीक रखने के लिए इंसुलिन के प्रति ज्यादा क्रियाशील बनता है। इस फल में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि खून में फ्री रेडिकल्स को खत्म करने मे हमारे शरीर के लिए अत्यधिक आवश्यक होते हैं।
Tags: Amla, Immunity, Diabetes, blood sugar, Carbohydrate
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: IndiaMart
व्हीटग्रास के सेवन से इम्युनिटी होती है मजबूत, मिलते हैं शरीर को कई पोषक तत्व
व्हीटग्रास अंकुरित गेहूं के पौधे की पत्तियों को कहते हैं। इसे गेहूं के जवारे भी कहते हैं। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं। व्हीटग्रास में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, एमिनो एसिड, विटामिन ए, सी, ई, के और बी कॉम्प्लेक्स, क्लोरोफिल और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसलिए इसका सेवन करना आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी मदद करता है। यह आपके शरीर को अंदर से मजबूत करने में मदद करता है।
Tags: Wheat Grass, Magneseum, vitamin, iron, Immunity
Courtesy: News18
फोटो: Real Simple
हाई बीपी कंट्रोल करने में सहायक है खरबूजा, सेहत के लिए फादयेमंद
गर्मियों के मौसम में खरबूजा खाने से शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। विटामिन,पोटेशियम कॉपर जैसे गुणों से भरपूर खरबूजे में इम्यूनिटी बढ़ाने की ताकत होती है। ये विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके सेवन से हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसे खाकर पाचन संबंधित समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में भी काफी मदद करता है।
Tags: muskmelon, health care, cantaloupe, Immunity
Courtesy: Zee News
फोटो: Rajaji National Park
बीमारियों से बचने के लिए गर्मियां के मौसम में रोजाना करें आम का सेवन
आम में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना आम का सेवन करें। आम का सेवन करने से स्मरण शक्ति बढाती है। आम में ग्लूटामिन एसिड नाम का पोषक तत्व मौजूद होता है, जो याददाश्त बढ़ाने में सहायक होता है। आम में मौजूद एंजाइम्स पाचनतंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
Tags: Mango, Immunity, Weight Loss
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फ़ोटो: NDTV
नीम के सेवन से मिलते है चमत्कारिक लाभ, दूर भाग जाती है बीमारियां
आयुर्वेद ने नीम को हमेशा से सेहत का खजाना माना है। नीम का जूस, काढ़ा और गोली खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। नीम में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है। नीम का रस पीने से शरीर अंदर से साफ होता है साथ ही वजन भी कम होने लगता है। नीम फाइबर से भरपूर होता है जो कैलोरीज बर्न करने में मददगार साबित होता है।
Tags: neem, antibacterial, antiseptic, Immunity
Courtesy: Zee News
फोटो: The Scientist Magazine
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपनाएं ये उपाय
शरीर की कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए रोज सुबह उठने और रात में सोने का समय निश्चित होना चाहिए। नाश्ते से लेकर हर खाने का समय भी तय होना चाहिए। योग, प्राणायाम या व्यायाम करने से भी इम्यूनिटी में इजाफा होता है। हेल्दी डाइट जैसे मौसमी फल, सब्जी, सलाद, जूस का सेवन करने से भी इम्यूनिटी बढ़ती है। आयुष पद्धति अपनाकर भी इम्यूनिटी में इजाफा किया जा सकता है। गिलोय से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
Tags: Immunity, IMMUNITY POWER, immunity booster, weak immunity
Courtesy: News 18 Hindi