Tea

फ़ोटो: Telegraph

विदेशी आयातकों ने अधिक कीटनाशक का हवाला दे भारत की चाय की खेप लौटाई

विदेशी आयातकों ने भारत की चाय की खेप को यह कहते हुए लौटा दिया है कि इसमें तय मात्रा से अधिक कीटनाशक हैं। इससे भारतीय निर्यातकों के लक्ष्य को धक्का लगा है। इस साल उनका लक्ष्य 30 करोड़ किलो चाय निर्यात करना है। भारतीय चाय निर्यातक संघ के अध्यक्ष अंशुमान कनोरिया ने यह जानकारी दी। गौरतलब है श्रीलंका में पैदा हुई परिस्थितियों के कारण वहां से चाय का निर्यात घट गया है जिसका लाभ भारत के व्यापारी उठाना चाह रहे हैं।

शुक्र, 03 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Export, tea, Pesticide, Import

Courtesy: Hindustan

S Jayshankar

फ़ोटो: Outlook

विदेश मंत्री एस जयशंकर का रूस से तेल खरीद पर पश्चिमी देशों को करारा जवाब

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस से तेल की खरीद करने को लेकर कहा कि यूक्रेन से जारी संघर्ष विकासशील देशों को प्रभावित कर रहा है। साथ ही साथ सवाल केवल भारत से क्यों? जबकि यूरोपीय देश भी रूस से गैस का आयात कर रहे हैं। अगर भारत रूस से तेल खरीद कर युध्द के लिए फंडिंग कर रहा है तो क्या यूरोपीय देश गैस को खरीद कर फंडिंग नहीं कर रहे हैं।

शुक्र, 03 जून 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: foreign Minister, Russia, Import, Crude Oil

Courtesy: Jagran

Crude Oil

फ़ोटो: CNN

भारत रूस से आयात कर रहा रिकॉर्डतोड़ कच्चा तेल, पिछले साल के मुकाबले 9 गुना ज्यादा खरीद

भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात मई में 30.36 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया। रूस की उरल्स ऑयल अभी तेल क़रीब 95 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब बेच रही है। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की क़ीमत 119 डॉलर प्रति बैरल है। यह पिछले साल रूस से भारत आए मासिक औसत कच्चे तेल 382,500 मीट्रिक टन से नौ गुना ज़्यादा है। भारत रूस से छूट पर तेल ख़रीद बढ़ा रहा है ताकि आयात बिल को कम किया जा सके।

बुध, 01 जून 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Russia, Import, Crude Oil

Courtesy: News18

EU

फ़ोटो: Moneycontrol

यूरोपीय संघ ने रूस से आयातित तेल पर प्रतिबंध को लेकर जताई सहमति

यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं ने सोमवार को रूस पर नए प्रतिबंधों के हिस्से के रूप में साल के अंत तक ईयू में रूसी तेल के अधिकांश आयात को प्रतिबंधित करने को लेकर सहमति जताई है। यूक्रेन को नई वित्तीय मदद देने के लिए लंबे समय से लंबित पैकेज पर केंद्रित एक शिखर सम्मेलन में यह फैसला किया गया। इस फैसले के बाद मंगलवार को तेल की कीमतों में वृद्धि दिखने लगी है। कच्चा तेल 122 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है।

मंगल, 31 मई 2022 - 08:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: EU, Crude Oil, Import, Ukraine, Russia

Courtesy: Jagran

Suger

फ़ोटो: Indiamart

गेंहू के बाद अब सरकार चीनी के निर्यात पर लगा सकती है प्रतिबंध

केंद्र सरकार गेहूं की तरह चीनी के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू कीमतों में उछाल को रोकने के लिए सरकार करीब छह साल में पहली बार चीनी निर्यात को प्रतिबंधित कर सकती है। भारत विश्व का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक है। भारत से प्रमुख आयातक देश इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया और अफ्रीकी देश हैं।

मंगल, 24 मई 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wheat, Suger, Import, Export

Courtesy: Hindustan

Rod

फ़ोटो: Unsplash

निर्यात बढ़ने से सरिया के दाम में आई भारी कमी

भारत में सरिया के आयात घटने और निर्यात बढ़ने से इसके रेट में तेजी से अंतर आना शुरू हो गया है। तकरीबन दो से चार हजार रुपये प्रति टन की गिरावट इस्पात में दर्ज की गई है। हफ्तेभर पहले 74,000 रुपये प्रति टन बिक रहीं सरिया की कीमतें अब घटकर 70,000 से 72,000 रुपये प्रति टन तक पहुंच गई हैं। कारोबारियों का कहना है कि सरकारी नीति में इस बार हुआ बदलाव बाजार पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। 

सोम, 23 मई 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: iron, rod, business, Import, Export

Courtesy: Jagran

Wheat

फ़ोटो: live Mint

गेंहू के उत्पादन में आई कमी, निर्यात बढने से देश मे हो सकती है महंगाई

इस साल भारत का अनुमानित गेहूं उत्पादन असमंजस की स्थिति में बना हुआ है। भारत ने वित्त वर्ष में मार्च तक रिकॉर्ड 7.85 मिलियन टन का निर्यात किया, जो एक साल पहले की तुलना में 275% अधिक है। कम उत्पादन ने अब भारत की गेहूं निर्यात क्षमता पर संदेह पैदा कर दिया है। कृषि मामलों के जानकार देवेंदर शर्मा कहते हैं कि बीते 4 सालों में गेहूं की कीमत में 9 फीसदी का ही इजाफा हुआ है, लेकिन आटे के दाम 42 पर्सेंट तक बढ़ गए हैं।

गुरु, 12 मई 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wheat, Export, Import, buisness

Courtesy: Hindustan

Sputnik-V Vaccine

फोटो: Lokmat

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी को मिली मंजूरी

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को एक और वैक्सीन मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। रूसी निर्मित कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी के अगले महीने से भारत में आयात होने की संभावना है। भारत में इसके निर्माण में जून या जुलाई तक का समय लग सकता है। स्पुतनिक वी उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान करने के साथ 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है।

गुरु, 15 अप्रैल 2021 - 01:49 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Russian Corona Vaccine, Import, India, Covid-19 Vaccine, Sputnik-V

Courtesy: Live Hindustan