Rohit Sharma

फोटो: Agniban

Rohit Sharma IND vs PAK: रोहित शर्मा बने टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 में 16 गेंदों पर तेजतर्रार 28 रन बनाकर टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दर्ज किया। इस मैच 12 रन बनाते ही शर्मा दुनियाभर में इस फॉर्मेट के लीडिंग रन स्कोरर बन गए हैं। इसके अलावा शर्मा ने टी20 की सर्वाधिक रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी सूजी बेट्स को भी पीछे छोड़ दिया है… read-more

सोम, 05 सितंबर 2022 - 09:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IND Vs PAK, asia cup 2022, Rohit Sharma, world leading, T20I, suzi bates

Courtesy: India TV

Shahnawaz Dahani

फोटो: Latestly

चोटिल होने के बाद एशिया कप 2022 से बाहर हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी

रविवार सितंबर 4 को भारत के खिलाफ ब्लॉकबस्टर संघर्ष से पहले, पाकिस्तान को अपने गेंदबाजी आक्रमण के लिए एक और चोट का झटका लगा है। इस मैच में चोटिल होने के कारण दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी उपलब्ध नहीं होंगे। दहानी अगले 2-3 दिनों तक मेडिकल टीम द्वारा उसकी निगरानी में रहेंगे। दहानी की यह चोट हांगकांग के खिलाफ खेले गए शुक्रवार के मुकाबले के दौरान लगी थी।

रवि, 04 सितंबर 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IND Vs PAK, asia cup 2022, shahnawaz dahani, Injured, Pakistan

Courtesy: Jagran News

Rohit Sharma

फोटो: Latestly

Asia Cup 2022: मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़कर रोहित शर्मा बने T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

एशिया कप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में रोहित शर्मा मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। मैच में 11 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शर्मा के अब 3499 रन हो गए हैं। वहीं, गुप्टिल के 3497 रन हैं। विराट कोहली टी20 में तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए… read-more

सोम, 29 अगस्त 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IND Vs PAK, T20, asia cup 2022, most t2oi runs, Rohit Sharma, Martin Guptill

Courtesy: Amar Ujala News

Asia Cup 2022

फोटो: Latestly

पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी भारतीय टीम को बधाई

एशिया कप 2022 में भारत द्वारा पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने पर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री ने अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "टीम इंडिया ने एशिया कप 2022 के मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का प्रदर्शन किया है। आपको जीत की बधाई।" अमित शाह ने ट्वीट किया, "… read-more

सोम, 29 अगस्त 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: asia cup 2022, IND Vs PAK, TEAM INDIA, wins, PM Modi, Amit Shah, Tweet

Courtesy: Patrika News

India Pakistan Match

फोटो: India TV News

एशिया कप 2022, IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान से 5 विकेट से जीता मैच

टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी के द्वारा भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए एशिया कप 2022 में अपना सफर शुरू किया। पाकिस्तान की टीम सिर्फ 148 रन बनाकर ही सिमट गई। लक्ष्य के जवाब में पांड्या ने 17 गेंदो पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 33 रन बनाए।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: asia cup 2022, IND Vs PAK, Victory

Courtesy: India.Com

Women WC Ind Vs Pak

फोटो: Aaj Tak

India vs Pakistan: वर्ल्ड कप का विजयी आगाज, भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2022 का आगाज किया। मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। ये पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार 11वीं वनडे जीत है। वहीं, मिताली राज की कप्तानी में भारत ने 10वीं बार जीत हासिल की। भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 244 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। 

रवि, 06 मार्च 2022 - 08:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Womens Cricket, 2022 world Cup, IND Vs PAK, Won

Courtesy: NEWS 18