फोटो: Latestly
जॉन अब्राहम ने की सच्ची घटनाओं पर आधारित अपनी आगामी फिल्म 'तारिक' की घोषणा
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने स्वतंत्रता दिसव के अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म तारिक की घोषणा की है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म को साल 2023 में अगस्त 15 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म का निर्माण बेक माय केक फिल्म्स के बैनर तले किया जायेगा। जॉन अब्राहम इससे पहले भी बाटला हाउस और तेहरान के लिए साथ में काम कर चुके हैं। आखिरी बार जॉन अब्राहम फिल्म एक विलेन रिटर्न्स… read-more
Tags: Independence Day, John Abraham, announced, tariq
Courtesy: Jagran News
फोटो: ABP
आरएसएस मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा, मोहन भागवत ने भारत को आत्मनिर्भर बनने को कहा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व को शांति का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का जश्न मनाने के साथ आज गर्व का दिन है। लंबे समय के संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली। अब समय आ गया है कि देशवासी मिलकर देश को आत्मनिर्भर बनाए। उन्होंने कहा कि लोगों को सोचना चाहिए कि वो देश को क्या दे रहे है।
Tags: RSS, Mohan Bhagwat, Independence Day, Nagpur
Courtesy: Zee News
फोटो: Twitter
आज होगा छत्तीसगढ़ कांग्रेस की 'आजादी गौरव यात्रा' का समापन
पार्टी के एक पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रान्ति दिवस अगस्त 9 से शुरू होने वाली छत्तीसगढ़ कांग्रेस की 'आजादी गौरव यात्रा' आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर में समाप्त होगी। इस यात्रा राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 6,750 किलोमीटर की दूरी तय की। इस 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का समापन आज अगस्त 15 को दोपहर 3.30 बजे रायपुर के गांधी मैदान में होगा।
Tags: Congress, azadi gaurav padyatra, Independence Day
Courtesy: Amrit Vichar
फोटो: ABP
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्वतंत्रता दिवस पर दी भारत को बधाई
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देश में अमृत महोत्सव मन रहा है। इस उत्सव की खास बधाई अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी दी है। जो बाइडेन ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के स्थायी संदेश द्वारा निर्देशित ही भारत की लोकतांत्रिक यात्रा रही है। ये वर्ष खास है क्योंकि अमेरिका भारत के बीच राजनयिक संबंधों की भी 75वीं वर्ष गांठ मनाई जा रही है।
Tags: Joe BIden, Independence Day, Amrit Mahotsav
Courtesy: Zee News
फोटो: News India
स्वतंत्रता दिवस पर मेड इन इंडिया तोप से दी गई तिरंगे को सलामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 15 को लाल किले पर झंडा फहराया। इसके बाद लाल किले से पहली बार स्वदेशी तोपों से सलामी दी गई। देश के 75 वर्षों के इतिहास में ये पहला मौका है जब सलामी देने के लिए स्वदेशी तोपों का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि इस बार डीआरडीओ द्वारा निर्मित स्वदेशी हॉवित्जर गन का से सलामी दी गई है। ये तोप दुनिया की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली आर्टिलरी गन में शामिल है।
Tags: PM Narendra Modi, Independence Day, ATAGS, 75th Independence Day
Courtesy: news 18
फोटो: Republic Bharat
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे चप्पे पर चैकिंग जारी
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में चारचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली में आने और जाने वालों की लगातार चैकिंग की जा रही है। विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक के अनुसार दिल्ली में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 पहले ही लगी है। लाल किले के आस पास ड्रोन उड़ाने, पतंग उड़ाने पर भी रोक लगाई गई थी। निगरानी करने के लिए एक हजार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।
Tags: Delhi, Delhi Security, Independence Day, Drone
Courtesy: ABP Live
फोटो: Quint Hindi
नए संकल्प, नए सामर्थ्य और नई राह पर आगे बढ़ने का अवसर : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 15 को आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाते हुए कहा कि ये ऐतिहासिक दिन नई राह, नए संकल्प और नए सामर्थ्य के साथ कदम आगे बढ़ाने का समय है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत से प्रभावित हो रही है, इसे जारी रखने के लिए जरूरी है कि हम अंग्रेजों की मानसिकता से बाहर आकर अपनी धरती से जुड़े ताकि हमारी उड़ान अधिक ऊंची हो सके।
Tags: Independence Day, 75th Independence Day, PM Narendra Modi
Courtesy: ABP Live
फोटो: Navjivan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिया संदेश, कहा मेहनत से बना भारत भाग्य विधाता
देश की नवनियुक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगस्त 14 की शाम को देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत बतौर स्वाधीन देश 75 वर्ष पूरे कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माताओं ने सभी नागरिकों को समान अवसर प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव ने मार्च 2021 में दांडी यात्रा की यादों को जीवंत किया है। ये महोत्सव भारतीय जनता को समर्पित है।
Tags: draupadi murmu, Independence Day, Amrut Mahotsav
Courtesy: AajTak
फोटो: AajTak
लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, गांधी, बोस, सावरकर और अंबेडकर को याद करने का उपयुक्त समय
देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से शहीदों को नमन किया। उन्होंने संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर, वीर सावरकर को याद करते हुए कहा कि आज हर बलिदानी को याद करने का मौका है। उन्होंने कहा कि बीते 75 वर्षों के दौरान देश ने पुरुषार्थ दिखाया है। देश पूरी ताकत के साथ विकास की दिशा में बढ़ रहा है। ऐसे में अगले 25 वर्ष बेहद अहम होने वाले है।
Tags: Independence Day, 75th Independence Day, PM Narendra Modi address
Courtesy: ABP Live
फोटो: Zoom News
दिल्ली में हाई अलर्ट के बीच मनेगा स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम
आजादी के 75वें वर्ष की खुशी मनाने के लिए देश भर में तैयारी की गई है। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है। सुरक्षा के लिए 1000 कैमरों का उपयोग किया जाएगा, जिनकी मदद से लाल किले तक जाने वाले विशेष रूट पर नजर रखी जाएगी। लाल किले के आसपास पतंगबाजी करने पर भी रोक लगाई गई है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान स्क्रीनिंग कड़ी करने को कहा है।
Tags: redfort, Independence Day, Security Forces, High Alert
Courtesy: ndtv