Indian Army

फ़ोटो: Google

दो वक्त की रोटी के मोहताज हुए पूर्व सैनिक, बहादुरी के लिए मिल चुका है मेडल

भारत और चीन के बीच 1971 में हुए युद्ध में बहादुरी दिखाने के लिए मेडल ले चुके शेख अब्दुल करीम आज दो वक्त की रोटी के लिए राज्य सरकार से मदद की गुहार लगा रहें हैं। 1964 में अपने पिता की जगह सैनिक बने शेख अब्दुल करीम आज ऑटो चलाने पर मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी के शासन में निकाले गए सेना के अतिरिक्त सैनिकों में से एक वो भी थे। आज उनके पास ना कोई जमीन है ना बेहतर रोज़गार जिसके चलते उन्हें ऑटो चलाना पड़ रहा है।

बुध, 03 मार्च 2021 - 11:08 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Indian Army soldiers, India-China Border Row, 1971 War, INDIA CHINA BORDER ISSUE

Courtesy: Amarujala News

Harshvardhan shringle

फ़ोटो: Indus Scrolls

सीमावर्ती क्षेत्रों की शांति पर ही सामान्य द्विपक्षीय संबंध निर्भर करते हैं: भारतीय विदेश सचिव

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारत व चीन के बीच बने सीमा विवाद को लेकर चीन को दो टूक बात कही है। श्रृंगला ने पुणे इंटरनेशनल सेंटर द्वारा आयेाजित एशिया इकोनॉमिक डायलॉग में डिजिटल कॉन्फ्रेंस के जरिये इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। भारत व चीन के बीच बने हुए व्यापारिक संबंधों को महत्वपूर्ण बताते हुए श्रृंगला ने कहा कि चीनी वार्ताकारों के साथ बातचीत में हमने हमेशा कहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति पर ही सामान्य द्विपक्षीय संबंध निर्भर… read-more

सोम, 01 मार्च 2021 - 07:54 AM / by आकाश तिवारी

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, Harshvardhan Shringle, Foreign Ministry

Courtesy: Navbharat Times

india china

फ़ोटो: The Print

सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा, रुतोग इलाके में बस रहे पैंगोंग से हटे सैनिक

पैंगोंग झील पर लंबे वक्त से चल रहा भारत और चीन का स्टैंडऑफ़ अब धीरे-धीरे शांत हो रहा है और दोनों देशों की सेनाएं पैंगोंग झील से पीछे हट रही हैं। इसी बीच खबर आई है कि चीन अपने सैनिकों को पैंगोंग से हटा कर रुतोग शिफ्ट कर रहा है जो पैंगोंग झील से करीब 100 किलोमीटर दूर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीन LAC पर अपने सैनिकों की तैनाती भविष्य में बैकअप के रूप में इस्तेमाल करने के लिए कर रहा है।

मंगल, 23 फ़रवरी 2021 - 11:16 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, India, India - China Standoff, Chinese Military, भारतीय सेना

Courtesy: Aajtak

Pangong Lake Army-Border

फोटोः OpIndia

पैंगोंग झील के किनारों से वापसी की प्रक्रिया आज हुई पूर्ण, शनिवार को होगी कॉर्प्स कमांडर स्तरीय वार्ता

पूर्वी लद्दाख में स्थित पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों पर से भारत और चीनी सेना की वापसी की प्रक्रिया आज पूर्ण हो गयी। अब भारत और चीन के बीच शनिवार को फिर एक कॉर्प्स कमांडर स्तरीय वार्ता आयोजित की जाएगी जिसमें दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख में संघर्ष के तीन बिन्दुओ से पीछे हटनें पर वार्ता करेंगे। इसी बीच चीन ने आधिकारिक तौर पर स्वीकारा की गलवान घाटी पर हुई झड़प में उनके चार जवान मारे गए थे जबकि एक अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार यह आकड़ा 35 था… read-more

शुक्र, 19 फ़रवरी 2021 - 06:09 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, pangong lake, Army

Courtesy: AMARUJALA

Pangong lake

फ़ोटो: Getty Images

पैंगोंग के बाद दूसरे विवादित जगहों से चीनी सेना को हटाएगा भारत

चीनी सेना को पैंगोंग सीमा के विवादित इलाके से खदेड़ने के बाद भारत ने अब डेप्सांग, गोगरा और हॉट स्प्रिंग से टकराव खत्म करने और सेनाओं की पूर्ण वापसी और पेट्रोलिंग को लेकर रणनीति बनाने पर कार्य शुरू कर दिया है। वहीं,जानकारी यह भी है कि अन्य विवादित क्षेत्रों से सैन्य वापसी के लिए दोनों देशों की सेना के सैन्य कमांडरों के बीच जल्द ही दसवें दौर की वार्ता भी हो सकती है। रिटायर्ड लेफ्टनेंट जनरल राजेन्द्र सिंह ने बताया कि समझौते के बाद अब बाकी जगहों… read-more

शनि, 13 फ़रवरी 2021 - 01:03 PM / by आकाश तिवारी

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, pangong lake, China India border

Courtesy: Live Hindustan

Rajnath Singh

फ़ोटो: Getty Images

दो दिनों में 200 टैंकों को पीछे कर चीन ने खाली किया पैंगोंग त्सो का इलाका, समझौता वार्ता का दिखा असर

भारत और चीन के बीच नौ महीने से चल रहा तनाव पिछले समझौते वार्ता के बाद कम होते दिख रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने दो दिनों में कुल 200 से ज्यादा टैंको को पैंगोंग त्सो के इलाके से खाली कर दिया एवं तकरीबन 15 दिनों में पूरे इलाके को खाली करने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है की संसद के ऊपरी सदन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फरवरी 11 को कहा कि चीनी सेना फिंगर आठ से पीछे हटने को तैयार हो गई है। 

शुक्र, 12 फ़रवरी 2021 - 11:23 AM / by अमर नाथ झा

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, Pangong Tso, China, Rajnath Singh

Courtesy: AMAR UJALA

China

फ़ोटो: Getty images

पैंगोंग झील के संवेदनशील इलाके से पीछे हट रही है चीनी सेना: चीनी रक्षा मंत्रालय

पैंगोंग झील के संवेदनशील इलाके से चीन व भारत की सेना ने पीछे हटना शुरू कर दिया है जिसकी जानकारी खुद चीन के रक्षा मंत्रालय ने दी है। अपने देश की सेना के पीछे हटने की जानकारी देते हुए चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु कियान ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों पर तैनात भारत और चीन के सैनिकों ने बुधवार से व्यवस्थित ठंग से पीछे हटना शुरू कर दिया है।

गुरु, 11 फ़रवरी 2021 - 09:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, China, Chinese Foreign Ministry

Courtesy: Outlook hindi

Foreign Ministry Spokesperson Hua Chunying

फोटोः www.fmprc.gov.cn

चीन ने एक बार फिर से जताया अरुणाचल पर अपना हक

चीनी विदेश मंत्रालय ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में गाँव बनाने की खबरो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चीन की विकास और निर्माण गतिविधिया सामान्य है और दोषारोपण से परे है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि चीन ने कभी तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को अनुमति दी ही नहीं तथा कहा कि चीन दक्षिण तिब्बत की स्थिति पर स्पष्ट है। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण-तिब्बत का हिस्सा मानता है, और चीन के अनुसार खुद के… read-more

गुरु, 21 जनवरी 2021 - 06:59 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Arunachal Pradesh, INDIA CHINA BORDER ISSUE, Infiltration, China

Courtesy: AMARUJALA NEWS

China village

फ़ोटो: Getty images

अरुणाचल प्रदेश के चीनी गांव को लेकर "सामना" के लेख में खड़े किये सवाल

अरुणाचल प्रदेश में बसे चीनी गांव को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लेख लिखकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। मुखपत्र सामना के संपादकीय में चीनी गांव की खबरों को देश के लिए धक्कादायक कहा गया है और लिखा-"अरुणाचल में हो रहे घटनाक्रम सिर्फ चिंता बढ़ाने वाले नहीं, बल्कि चिढ़ बढ़ाने वाले हैं। चीन ने अरुणाचल में एक पूरा गांव बसा लिया है।" वहीं,सामना ने यह भी लिखा है कि भारत का विदेश मंत्रालय जल्द से जल्द इस स्थिति पर सफाई पेश करे व… read-more

बुध, 20 जनवरी 2021 - 01:06 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Arunachal Pradesh, India-China face off, INDIA CHINA BORDER ISSUE, Shivsena

Courtesy: Aajtak news

J P Nadda

फ़ोटो: Getty images

चीन मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर बरसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी घेरने की कोशिश की है। नड्डा ने कांग्रेस पर चीन के मसले पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है व लिखा- "हज़ारों किमी ज़मीन नेहरू द्वारा चीनियों को तोहफे में दी गई है और कांग्रेस चीन के सामने घुटने क्यों टेक देती है।" वहीं,नड्डा ने राहुल पर कोरोना के मसले पर देश का मनोबल गिराने का… read-more

मंगल, 19 जनवरी 2021 - 03:08 PM / by आकाश तिवारी

Tags: J P Nadda, Rahul Gandhi, India - China Standoff, INDIA CHINA BORDER ISSUE, jawaharlal nehru

Courtesy: Aajtak news