Summer

फोटो: One India

आईएमडी की पारा जल्द ही 40 डिग्री छूने की भविष्यवाणी: दिल्ली

दिल्ली में आने वाले सप्ताह में शहर के अलग-अलग स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। IMD ने कम से कम एक सप्ताह के लिए शहर में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने अप्रैल से जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान और सामान्य से अधिक गर्मी की लहर के दिनों की भविष्यवाणी की है। 

मंगल, 11 अप्रैल 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, Delhi, Temperature, heat wave, India Meteorological Department

Courtesy: Hindustan Times

water reservoirs

फोटो: ThoughtCo

मॉनसून में भरे देश के अधिकतर जलाशय : केंद्रीय जल आयोग

देश में मॉनसून अब आगे बढ़ने लगा है मगर वर्षा अब बीते सप्ताह की अपेक्षा 32% से घटकर 2% रह गई है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक 143 जलाशयों में से 103 जलाशयों में 80 प्रतिशत से अधिक पानी भंडारण हो चुका है। यहां सिर्फ 19 जलाशय ऐसे हैं जहां जल संरक्षण 50% से कम हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी।

शुक्र, 24 जून 2022 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: Central Water Commission, India Meteorological Department, Indian Monsoon, MONSOON

Courtesy: News 18 Hindi

Summer

फोटो: National Herald

भारत के लिए 2021 रहा पांचवा सबसे गर्म साल: मौसम विभाग

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जनवरी 14 को बताया कि वर्ष 2021 वर्ष 1901 के बाद से पांचवा सबसे गर्म वर्ष रहा है। इसमें देश में औसत वार्षिक वायु तापमान सामान्य से 0.44 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के वार्षिक जलवायु वक्तव्य 2021 में कहा कि 1901 के बाद वर्ष 2016, 2009, 2017, 2010 भी सबसे गर्म रहे है। सर्दियों और मॉनसून के बाद मौसम में गर्म तापमान ने योगदान दिया है।

शनि, 15 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: IMD, India Meteorological Department, weather forecast

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Rain in Delhi

फोटो: Business Today

दिल्ली के कई इलाकों में अगस्त 5 को हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में अगस्त 5 को हल्की बारिश के आसार है। बीते एक दो दिनों से यहां बारिश कम हुई है जिससे लोग गर्मी से बेहाल है। दिल्ली के पटेल नगर, पंजाबी बाग, पश्चिम विहार, बुद्ध जयंती पार्क, मुंडका, रोहिणी, द्वारका, बवाना, नरेला, नजफगढ़, प्रीतविहार, आईटीओ में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। हरियाणा… read-more

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: rainfall, India Meteorological Department, heavy rains, Indian Monsoon

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Temperature-Weather

फोटोः Scroll.in

शीत लहर के चलते दिल्ली में पारा गिर कर पंहुचा 3.5 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में दिसंबर 17, गुरुवार को पारा गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMDB) ने कहा, 'रिज़ वैधशाला में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शीत लहर की स्थिति दिसंबर 18 तक ऐसी ही बनी रहेगी, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।' इसकी वजह समझाते हुए आईएमडीबी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की पहाड़ियों से बर्फीली हवाएं दिल्ली की तरफ बह रही है जहाँ पर दिसंबर 12 को ही भारी बर्फ़बारी देखी गई थी।   

गुरु, 17 दिसम्बर 2020 - 04:54 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Delhi, India Meteorological Department, weather forecast

Courtesy: INDIATV