Akasa Air

फोटो: India TV News

भारतीय एयरलाइंस अकासा एयर की मुंबई से पहली उड़ान, सिंधिया ने शुरू किया परिचालन

भारत की बिल्कुल नई एयरलाइन अकासा एयर ने आज मुंबई-अहमदाबाद रूट पर अपनी पहली उड़ान के साथ परिचालन शुरू किया। इसका उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने MoS जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) के साथ किया। जुलाई 22 से इस उड़ान और इसकी अन्य वाणिज्यिक उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई थी। अकासा एयर आज से मुंबई और अहमदाबाद के बीच 28 साप्ताहिक उड़ानों की पेशकश करके… read-more

रवि, 07 अगस्त 2022 - 04:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: akasa air, Indian Airlines, First Flight, mumbai ahmedabad route

Mushtaq Ahmed Zargar Alumar Mujahideen Founder Designated Terrorist

फोटो: India TV News

आतंकवादी के रूप में नामित हुआ 1999 के प्लेन हाइजैक मामले में रिहा मुश्ताक़ अहमद ज़रगर

भारत ने अलउमर-मुजाहिदीन के संस्थापक मुश्ताक अहमद जरगर को 1999 के इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट (IC-814) में हुए अपहरण संकट में शामिल होने के लिए आतंकवादी के रूप में अधिसूचित किया है। जरगर उन तीन आतंकवादियों में शामिल था जो बंधकों के बदले भारत द्वारा रिहा किए गए थे। गृह मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक गजट अधिसूचना के माध्यम से घोषणा की, जिसके मुताबिक जरगर "न केवल भारत के लिए बल्कि दुनिया भर में शांति के लिए खतरा है। 

गुरु, 14 अप्रैल 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mushtaq ahmed zargar, Indian Airlines, flight hijack, terrorist

Courtesy: Jansatta News

Flight

फोटो: The Financial Express

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति, 27 मार्च से होंगी संचालित

केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मार्च आठ को जानकारी देकर बताया कि मार्च 27 से नियमित तौर पर कमर्शियल अंतर्राष्ट्रीय पैसेंजर सेवा शुरु हो जाएगी। इससे विदेश जाने वाले लोगों को सबसे अधिक राहत मिलेगी। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बीते दो वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगी हुई थी, जिसे अब बहाल करने का ऐलान किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में कोविड 19 गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाएगा।

मंगल, 08 मार्च 2022 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: Travel, Airlines, Indian Airlines, civil aviation

Courtesy: ABP Live

Indian Students Rescue

फोटो: ANI

युक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी की मुहिम में तेजी, तिरंगे के साथ साझा की तस्वीरें

युक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी की मुहिम शुरू हो गई है। इस मिशन को रोमानिया के रास्ते चलाया जा रहा है। छात्रों का एक जत्था चेर्नित्सि से रोमानिया-युक्रेन की सीमा के लिए रवाना हुआ है। MEA कैंप युक्रेन के पश्चिमी शहरों में कार्यरत हैं, जहाँ रूसी भाषा के अधिकारियों को इन कैंपों में भेजा गया है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन फरवरी 26 को युक्रेन से दिल्ली पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों का स्वागत करेंगे।

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 09:40 AM / by Apurva Verma

Tags: Indian students, Russia-Ukrain conflict, Foreign Ministry, Indian Airlines

Courtesy: India TV

Air India

फोटो: Nomadic Matt

बंद हुआ यूक्रेन का एयरस्पेस, एयर इंडिया की फ्लाइट लौटी दिल्ली

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेने गया एयर इंडिया का विमान दिल्ली के लिए वापस लौट रहा हैं। यूक्रेन ने कहा कि रूसी सैन्य हमले के बीच उसने अपना पूर्वी हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। करीब 20 हजार भारतीय अब भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच के तनाव को तत्काल कम करने का आव्हान किया है।

गुरु, 24 फ़रवरी 2022 - 03:30 PM / by Apurva Verma

Tags: ukran-russia conflict, Indian Airlines

Courtesy: NDTV India

Subramanian Swamy

फोटो: Twitter

'कांधार कांड 1999' भारत का सबसे बुरा आत्मसमर्पण: सुब्रमण्यम स्वामी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी पुस्तक 'ह्यूमन राइट्स एंड टेररिज्म इन इंडिया' में कांधार कांड को सबसे बुरा आत्मसमर्पण कहा। वर्ष 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान का अफगानिस्तान के कांधार से हाईजैक कर लिया गया था। यात्रियों के बदले में मोहम्मद अजहर सहित तीन आतंकवादियों की रिहाई की गई। यह अब तक भारत का सबसे बुरा आत्मसमर्पण था। उन्होंने कहा कि बहुत सी आतंकवादी ताकतें हिन्दू धर्म को कमजोर करना चाहतीं हैं।

सोम, 13 सितंबर 2021 - 09:20 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: Subramanian Swamy, Kandhar Incident, Indian Airlines, Hijack

Courtesy: Lokmat News

spicejet

फोटो: THE HINDU

SpiceJet: भारत और लंदन के बीच दिसंबर 4 से शुरू हो जाएंगी उड़ाने

भारतीय एयरलाइन्स कम्पनी स्पाइसजेट साल 2020 में दिसंबर 4 से भारत और लंदन के बीच उड़ाने शुरू करने वाली हैं। स्पाइसजेट कंपनी के अनुसार लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से दिल्ली और भारत को जोड़ने के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स को ऑपरेट किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि,''फ्लाइट्स ब्रिटेन सरकार के साथ हुए एअर बबल एग्रीमेंट के तहत ऑपरेट होंगी।''

सोम, 05 अक्टूबर 2020 - 07:22 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: SpiceJet, Indian Airlines, SpiceJet Airlines

Courtesy: JAGRAN NEWS