फ़ोटो: DNA India
अमेरिका ने रूस के संबंध में भारत को दी चेतावनी, कहा - भुगतने होंगे गम्भीर नतीजे
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान अमेरिका के डिप्टी एनएसए दलीप सिंह भारत के दौरे पर हैं। सिंह ने भारत को रूस के संबंध में चेतावनी देते हुए कहा कि रूस पर लगाए प्रतिबंधों का उलंघन करने वाले देशों को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। वहीं उनके बयान पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रहे सैयद अकबरूद्दीन ने चुटकी लेते हुए कहा, अमेरिका की ये भाषा दोस्ती की नहीं बल्कि कूटनीति और जबरदस्ती की भाषा है।
Tags: Daleep Singh, Indian-American, Russia
Courtesy: Aajtak
फोटो: VOX
अमेरिका में रहने वाले भारतीयों ने इज़रायल के समर्थन में निकाली रैलियां
शिकागो में भारतीय-अमेरिकी लोगों ने इज़रायल के समर्थन में रैलियां निकाली और हमास पर आतंकवादी हमले करने का आरोप लगाया है। भारतीय-अमेरिकी नेता डॉ. भरत बरई ने कहा, 'हम इजराइल के लोगों के साथ खड़े हैं, जिनको लगातार रॉकेट हमलों से निशाना बनाया जाता है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 'दशकों तक युद्ध के संघर्ष का सामना करने के बाद इजराइल और गाजा के लोग भी अब शांति से रहना चाहते हैं।'
Tags: israel-palestine issue, Israel, Gaza, Indian-American
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: Dainik Bhaskar
अमेरिका में एच1बी वीजा वाले देश पर मंडरा रहा नौकरी पाने का संकट
कोरोना के चलते अमेरिका में प्रवासी मजदूरी की नौकरियाँ जा रही हैं। इन हालातों में नौकरी ढूंढकर वीजा अवधि बढ़ाना या अमेरिका छोड़कर चले जाना ही विकल्प है। कोरोना के प्रभाव से नौकरियों में कमी आई है। एक साल के दौरान काफी संख्या में विदेशी प्रोफेशनल्स बेरोजगार हो गए हैं। अमेरिका आव्रजन एसोसिएशन के अध्यक्ष जेनिफर माइनर के अनुसार नौकरी खोने को लेकर अनिश्चितता है। कोरोना की रफ्तार को देखकर अमेरिका ने फिलहाल भारत से ट्रेवल बैन किया है।
Tags: h1b workers, Indian-American, Joe BIden, jobs unemployment
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: The Wall Street Journal
भारत से आने वालों पर अमेरिका ने मई 4 से लगाया रोक
भारत में कोरोना संक्रमण को देखकर अमेरिका ने अप्रैल 30 को एक सख़्त कदम उठाया है और मई 4 से भारत से आने वालों लोगों पर रोक लगा दी है। व्हाइट हाउस ने कहा कि भारत में फैले वायरस के कई वैरिएंट हो सकते हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर यह फैसला हेल्थ डिपार्टमेंट की सलाह पर लिया गया है। बता दें अमेरिका ने अप्रैल 29 को अपने नागरिकों को जल्द से जल्द भारत छोड़ने की सलाह दी थी।
Tags: India, Indian-American, INDIA-US RELATIONSHIP, Coronavirus
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: The Economic Times
अमेरिका से कोरोना उपकरणों को लेकर अमेरिकी विमान की पहली खेप पहुंची भारत
कोरोना की दूसरी लहर से गुज़र रहे भारत को अप्रैल 30 की सुबह अमेरिका से पहली खेप मिली है। अमेरिकी विमान इंटरनेशन एयरपोर्ट पर 400 ऑक्सीजन सिलेंडर्स, करीब 10 लाख कोरोना टेस्ट किट सहित अन्य उपकरणों के साथ पहुंचा है। इस बात की जानकारी अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट करके दी है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि आगे के दिनों में लोगों की ओर से डोनेट किए गए उपकरणों को लेकर भी विमान… read-more
Tags: Indian-American, India, Friends, helping hands, Coronavirus
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: India TV News
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन तीन दिन के दौरे पर आएँगे भारत
अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन तीन दिनों के भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। चीन के आक्रमक रवैये को देखते हुए भारत के लिए ऑस्टिन का यह दौरा काफी खास है। मार्च 19 को भारत पहुंच कर लॉयड रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे और भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूती प्रदान करने के तरीके, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन से निपटने पर चर्चा करेंगे। अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन मार्च 20 को नेशनल वॉर मेमोरियल पर वीर सैनिकों को श्रृद्धांजलि अर्पित… read-more
Tags: Defence Minister Rajnath Singh, Indian-American, Defence deal, Lloyd Austin
Courtesy: Jagran News
फोटो: The Print
8 फरवरी से भारत और अमेरिकी सेना एक साथ करेगी युद्धाभ्यास
भारत-अमेरिका के सैनिक फरवरी 8 से पश्चिमी क्षेत्र की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में संयुक्त युद्धाभ्यास करेंगे। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि "भारत-पाक सीमा के पास हो रहा यह 'युद्धाभ्यास' आतंकवाद रोधी अभियानों पर केंद्रित होगा।" यह अभ्यास फरवरी 21 तक चलेगा। कर्नल शर्मा ने कहा कि "सैन्य विनिमय कार्यक्रम के तहत अमेरिकी सैनिक 'युद्ध अभ्यास' के 16वें संस्करण के लिए पांच फरवरी को भारत पहुंचेंगे।" यह युद्धाभ्यास, वैश्विक… read-more
Tags: भारतीय सेना, Indian-American, India
Courtesy: Amarujala News
फ़ोटो: Twitter
नासा का कार्यकारी अध्यक्ष बनी भारतीय मूल की भव्या लाल
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा भारतीय मूल की भव्या लाल को अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भव्या को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करते हुए नासा ने कहा कि भव्या लाल के पास अभियांत्रिकी एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का व्यापक अनुभव हैं और वे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं नीति समुदाय की सक्रिय सदस्य भी हैं। वहीं, भव्या इससे पहले भी नासा के कई बड़े प्रोजेक्ट व कार्यक्रम से जुड़ी रहीं हैं जिसके चलते उन्हें… read-more
Tags: Joe BIden, NASA, Bhavya Lal, Indian-American
Courtesy: Amarujala News
फोटो: The Indian Express
कैलिफ़ोर्निया में अज्ञात उपद्रवियों ने की महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, भारतीय दूतावास ने उठाई जाँच की माँग
अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया स्थित सेंट्रल पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ती के साथ कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़फोड़ करते हुए उनकी मूर्ती को नीचे गिरा दिया है। भारतीय दूतावास ने इस मामले को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया और जांच की मांग की है। गांधी जी की यह प्रतिमा भारत सरकार की तरफ से डेविस शहर को दी गई थी। डेविस पुलिस ने कहा कि हम इस मामले को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। फिलहाल गांधी जी की प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रख दिया… read-more
Tags: Mahatma Gandhi, California, mahatma gandhi statue, Indian-American
Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR
फ़ोटो: Getty images
पहली बार अमेरिकन राष्ट्रपति के प्रशासन में शामिल होंगे भारतीय मूल के 20 लोग
अमेरिका के 46वें निर्वाचित राष्ट्रीपति जो बाइडन के प्रशासन में 20 भारतीय-अमेरिकीयों को नियुक्त किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब शपथ ग्रहण समाराहों में किसी राष्ट्रपति के प्रशासन में इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों को नियुक्त किया गया है। इन सभी में 17 लोग वाइटहाउस में अहम पद संभालेंगे जिनमे से एक, पहली भारतीय मूल की और अफ्रीकी-अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस होंगी। इस सूचि में नीरा टंडन और डॉ. विवेक गुप्ता भी है जो प्रबंधन एवं बजट… read-more
Tags: Joe BIden, Kamla harris, Indian-American, Administration
Courtesy: AMARUJALA NEWS