Joe biden

फ़ोटो: Getty images

5 लाख भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता देंगे नए राष्ट्रपति जो बाइडेन

जो बाइडेन ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने के साथ ही विकास कार्यों का प्लान तैयार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आने वाले 5 साल के अपने कार्यकाल में जो बाइडेन करीब 5 लाख भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता देंगे जिसमें करीब 95000 के करीब भारतीयों को हर वर्ष नागरिकता दी जाएगी। बताया जा रहा है कि डेमोक्रेट्स पार्टी के चुनावी कागजातों में यह कहा गया है कि जो बाइडेन प्रशासन परिवार-आधारित आप्रवासन का समर्थन करेगा और भारतीयों समेत करीब 1.1 करोड़ लोगों… read-more

रवि, 08 नवंबर 2020 - 04:43 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Joe Baiden, Indian-American, US Citizenship

Courtesy: Aajtak news

Kamla harris

फ़ोटो: Getty images

भारतीय मूल की कमला हैरिस बनेगी अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट्स के उम्मीदवार जो बिडेन ने बाजी मार ली है। वहीं,अब भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भी अमेरिका की राजनीति में नया कीर्तिमान रचा है एवं वे अब अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनेगी। बता दें कि कमला हैरिस ने अमेरिकी सीनेटर में सैन फ्रांसिस्को की पहली महिला जिला अटॉर्नी के रूप में काम किया है एवं वे कैलिफोर्निया की पहली महिला थीं जिन्हें अटॉर्नी जनरल चुना गया था।

रवि, 08 नवंबर 2020 - 10:27 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kamla harris, Indian-American, President

Courtesy: Aajtak news

Two plus two Meet

फोटो: Google

अक्टूबर 27 को अमेरिका के साथ होगी बड़ी डिफेंस डील

भारत और अमेरिका के बीच अक्टूबर 27 को टू प्लस टू वार्ता मे एक महत्वपूर्ण डिफेंस डील यानि रक्षा समझौता होने वाला है। इस समझौते के अंतर्गत दोनों देश रक्षा कारणों की वजह से एक दूसरे के साथ उपग्रहों ,आंकड़ों एवं नक्शों की जानकारियों को शेयर करेंगे। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चल रहे चीन क साथ तनाव के बीच अमेरिका के साथ हो रहा यह समझौता बहुत अहम माना जा रहा है । डिफेन्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक, "बेका समझौता भारत की रक्षा ताकत में इजाफा करेगा।"

मंगल, 27 अक्टूबर 2020 - 08:47 AM / by तूलिका स्वाति

Tags: India, Indian-American, America

Courtesy: Live Hindustan

2 plus 2 meeting

फ़ोटो: times of india

भारत के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं- अमेरिकी विदेश मंत्रालय

विश्व के दो बड़े देश अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही टू प्लस टू की मंत्रिस्तरीय बैठक होने वाली है। इस बैठक के पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारत को वैश्विक शक्ति बताते हुए कहा है कि भारत के एक क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति बनकर उभरने का अमेरिका स्वागत करता है। वहीं,अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के आगामी कार्यकाल के दौरान उसके साथ निकटता से काम करने को भी उत्सुक है। इस वार्ता में अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर व विदेश मौजूद… read-more

सोम, 26 अक्टूबर 2020 - 12:25 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian-American, 2 plus 2, Foreign Ministry

Courtesy: Live hindustan

Two plus two Meet
दो साल में तीसरी बार भारत और अमेरिका के बीच होगी 2+2 वार्ता, एलसी पर होगी चर्चा

भारत और अमेरिका के बीच दो साल में तीसरी बार टू प्लस टू मंत्रीस्तरीय वार्ता होने वाली है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क टी एस्पर टू प्लस टू मंत्रीस्तरीय वार्ता में भाग लेने अक्टूबर 26 को दिल्ली पहुंच रहे हैं। भारत और चीन के वास्तविक नियंत्रण रेखा के बीच हो रहे तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बीच होने वाली यह वार्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। टू प्लस टू बैठक अक्टूबर 27 को की जाएगी और यह इस वार्ता का… read-more

सोम, 26 अक्टूबर 2020 - 08:22 AM / by तूलिका स्वाति

Tags: conference, India, Indian-American, America

Courtesy: AMARUJALA NEWS

India - America

फ़ोटो: Getty images

टू प्लस टू वार्ता में भारत-अमेरिका के बीच तैयार की जाएगी आगामी कदमों की रूपरेखा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड्र ट्रंप के प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाली मंत्रिस्तरीय बैठक ‘टू प्लस टू’ में अमेरिका और भारत के बीच वैश्विक सहयोग की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बता दें कि नवंबर 3 को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने है इसलिए यह बैठक बतौर ट्रम्प राष्ट्रपति अमेरिका और भारत के मंत्रिस्तरीय अधिकारियों की आखिरी बैठक होगी। इस बैठक में दोनों देशों के शीर्ष 4 कैबिनेट… read-more

रवि, 25 अक्टूबर 2020 - 01:55 PM / by आकाश तिवारी

Tags: India america, Indian-American, meeting

Courtesy: AMARUJALA NEWS

US State Secretery Mike Pompeo

फोटो: ANI

भारत और अमेरिका के बीच होने वाली प्लस टू वार्ता में की जाएगी एल सी पर चर्चा

भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के बीच अमेरिका ने कहा है कि अगले हफ्ते होने वाली प्लस टू वार्ता में वह भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के बारे में भी वार्ता करेगा‌। आगामी अक्टूबर 26 और 27 को होने वाले कार्यक्रम में अमेरिकी और भारतीय विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री भाग लेंगे। प्लस टू वार्ता भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इस आगामी बैठक में चीन पर नियंत्रण को लेकर कुछ महत्वपूर्ण वर्ता की जा सकती है। 

शनि, 24 अक्टूबर 2020 - 10:41 AM / by तूलिका स्वाति

Tags: India, Mike Pompeo, Indian-American, China

Courtesy: AMARUJALA NEWS