Pinaka rocket test

फोटो: The Indian Express

भारतीय सेना की ताकत में हुआ इजाफा, पिनाका अपग्रेड रॉकेट का हुआ सफल परीक्षण

भारतीय सेना ने अगस्त 22 को अपनी ताकत में बढ़ोतरी करते हुए पिनाका एमके-1 रॉकेट सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। जानकारी के मुताबिक पिनाका रॉकेट की फायरिंग दो-तीन दिन तक जारी रहेगा। ये रॉकेट 45 किलोमीटर तक टारगेट को सफलतापूर्वक हिट करने में सक्षम है। इसपर 100 किलो तक वारहेड लोड हो सकता है। परीक्षण के दौरान रॉकेट ने सभी निशाने सटीक लगाए है। ये भारीय सेना की ताकत में कई गुणा इजाफा करेगा।

मंगल, 23 अगस्त 2022 - 09:00 AM / by रितिका

Tags: Indian Army Chief, Army, Pinaka, Rocket

Courtesy: AajTak News

army chief at lac

फोटो: ATN News

चीन के साथ हुई तनातनी के बीच थल सेना प्रमुख ने किया एलएसी का दौरा

चीन के साथ हुई तनातनी के बीच थलसेना प्रमुख जनरल मनोड पांडे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर है। जून 11 को उन्होंने हिमाचल प्रदेश से सटी एलएसी का दौरा करते हुए फॉर्वर्ड पोस्ट पर ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बॉर्डर एरिया में इंफ्रास्ट्रक्टर डेवलपमेंट की समीक्षा भी की। सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना की कार्रवाई को देखते हुए एमएसी पर फॉर्मेशन में बदलाव करते हुए हिमाचल और उत्तराखंड को सेंट्रल सेक्टर का हिस्सा बनाया है।

रवि, 12 जून 2022 - 09:00 AM / by रितिका

Tags: Indian Army Chief, Army Chief, Indian Army soldiers, LAC

Courtesy: ABP Live

loudspeaker

फोटो: News18

लाउड स्पीकर विवाद में मुंबई में तीन लोगों पर मामला दर्ज

लाउडस्पीकर विवाद के बीच मुंबई में सुबह छह बजे से पूर्व लाउडस्पीकर ना इस्तेमाल करने के नियम पर रोक लगने के बाद कार्रवाई की गई है। यहां ध्वनि प्रदूषण का उल्लंघन किया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नियमों के उल्लंघन तोड़ने के तौर पर मुंबई पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत रात 10 से छह बजे तक ध्वनि प्रदूषण करने पर प्रतिबंध है।

रवि, 08 मई 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: LOC, Indian Army Chief, Terrorists

Courtesy: Zee News

Indian army

फोटो: The New Indian Express

सरकार भारतीय सेना के लिए खरीदेगी नए फील्ड गन

भारतीय सेना का आधुनिकरण हो रहा है। रक्षा मंत्रालय ने 105MM/37  कैलिबर माउंटेड गन सिस्टम की खरीद के लिए  RFI जारी कर दिया है। सैन्य उपकरण की खरीद को लेकर रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की जरुरतों के बारे में जानकारी दी है। आरएफआई के आधार पर भारतीय सेना में अप्लाई किया जा सकता है। गन सिस्टम नॉर्दन बॉर्डर के पहाड़ और हाई ऑल्टीट्यूड एरिया में तैनात करने में सक्षम होना चाहिए।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Indian Army Chief, भारतीय सेना, Defence Ministry

Courtesy: News 18 Hindi

lt general manoj pandey

फोटो: Hindustan News Hub

सेना के चीफ बने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे

भारतीय थल सेना की कमान अब लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे संभालेंगे। अभी वो सेना में वाइस चीफ ऑफ आर्मी हैं। भारतीय सेना की कमान संभालने वाले जनरल मनोज पांडे पहले इंजीनियर हैं। जनरल मनोज ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल भी मिल चुका है। वो जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर 117 इंजीनियर रेजिमेंट की अगुआई भी कर चुके हैं।

मंगल, 19 अप्रैल 2022 - 11:00 AM / by रितिका

Tags: Indian Army Chief, Army Chief, indian army chief general

Courtesy: ABP Live

Supreme Court

फोटो: The Hindu

केंद्र का सुप्रीम कोर्ट से वादा, महिला अफसरों को स्थायी कमीशन के तौर पर मिलेगा प्रमोशन

केंद्र सरकार 10 दिनों में उन 11 महिलाओं का चयन करेगी जिन्हें सेना में पदोन्न किया जाएगा। नवंबर 12 को केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को ये जानकारी दी है। दरअसल सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को अवमानना का केस चलाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद सरकार ने महिलाओं को स्थायी कमीशन देने का वादा किया है। कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसले में कहा था कि महिलाओं को स्थाई कमीशन मिलना चाहिए।

शुक्र, 12 नवंबर 2021 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Supreme Court, Supreme Court of India, Indian Army Chief, Central Government

Courtesy: TV 9 Hindi

Army Chief

फोटो: India News Network

चार दिवसीय श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंचे सेना प्रमुख एमएम नरवणे

भारतीय सेना प्रमुख एमएम नरवणे अपने चार दिवसीय श्रीलंका दौरे पर अक्टूबर 13 को कोलंबो पहुंच गए हैं। सेना प्रमुख अपने दौरे पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और कई अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में चीन की चुनौतियों को रोकने और दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हो सकती है। सेना प्रमुख का यह पहला श्रीलंका दौरा है। 

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 03:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Indian Army Chief, General Manoj Mukund Narvane, Sri Lanka, National

Courtesy: Amar Ujala News

India Pakistani Troops

फ़ोटो: Newsweek

LOC: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौता, शांति की ओर क़दम

2003 से लागू युद्धविराम समझौते को एक बार फिर से दोनों देश सख्ती से लागू करने के लिए तैयार हो गए हैं। भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह संघा और पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल नुमान जकारिया ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है कि भारत और पाकिस्तान LOC पर गोलीबारी नहीं होगी। 2003 के समझौते के बाद भी पाकिस्तान की ओर से  सीजफायर उल्लंघन होता रहा है। पाकिस्तान ने  2018 में 1629 और 2019 में 3168 संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं को अंजाम दिया है… read-more

गुरु, 25 फ़रवरी 2021 - 02:12 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: LOC, Indian Army Chief, Pakistan, India-Pakistan Border

Courtesy: Abp Live

Indian Army

फोटो: The Statesman

आर्मी चीफ एमएम नरवणे ने भारतीय सीमा की तरफ बढ़ रहे खतरे पर जताई चिंता

भारतीय सेना के प्रमुख एमएम नरवणे ने जनवरी 12 को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि, ''पाकिस्तान और चीन मिलकर एक ताकतवर खतरा बन सकते हैं, लेकिन भारतीय सेना आने वाले हर खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।'' आर्मी चीफ ने बताया कि, पाकिस्तान और चीन सैन्य और असैन्य क्षेत्रो में एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। आर्मी चीफ ने यह भी बताया है कि, भारतीय सेना उत्तरी सीमा पर बेहद सतर्क है। 

मंगल, 12 जनवरी 2021 - 02:31 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Indian Army Chief, Pakistan, China, MM Naravane

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Army canteen

फ़ोटो: economic times

रक्षा मंत्रालय लगाएगा सैन्य कैंटीन में चीनी सामान की बिक्री पर रोक

सीमा पर चीन से बनी तनातनी के बाद भारत सरकार ने चाइना की कई चीज़ों पर प्रतिबंध लगाया है। अब रक्षा मंत्रालय भी सेना की कैंटीन में चाइना उत्पाद समेत अन्य वस्तुओं पर भी प्रतिबंध लगाने वाला है। बताया जा रहा है कि मिलिट्री कैंटीन में स्कॉच शराब व चाइना में निर्मित सीधे आयात किए जाने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध लगेगा, जिसमें लैपटॉप, डेस्कटॉप, सेनेटरी नैपकिन, टूथ ब्रश जैसी कई वस्तुएं शामिल है। अब इनकी जगह देश में बनी वस्तुओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।… read-more

रवि, 25 अक्टूबर 2020 - 11:36 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Army, Indian Army Chief, Ban China

Courtesy: AMARUJALA NEWS