फोटो: The Indian Express
भारतीय सेना की ताकत में हुआ इजाफा, पिनाका अपग्रेड रॉकेट का हुआ सफल परीक्षण
भारतीय सेना ने अगस्त 22 को अपनी ताकत में बढ़ोतरी करते हुए पिनाका एमके-1 रॉकेट सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। जानकारी के मुताबिक पिनाका रॉकेट की फायरिंग दो-तीन दिन तक जारी रहेगा। ये रॉकेट 45 किलोमीटर तक टारगेट को सफलतापूर्वक हिट करने में सक्षम है। इसपर 100 किलो तक वारहेड लोड हो सकता है। परीक्षण के दौरान रॉकेट ने सभी निशाने सटीक लगाए है। ये भारीय सेना की ताकत में कई गुणा इजाफा करेगा।
Tags: Indian Army Chief, Army, Pinaka, Rocket
Courtesy: AajTak News
फोटो: ATN News
चीन के साथ हुई तनातनी के बीच थल सेना प्रमुख ने किया एलएसी का दौरा
चीन के साथ हुई तनातनी के बीच थलसेना प्रमुख जनरल मनोड पांडे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर है। जून 11 को उन्होंने हिमाचल प्रदेश से सटी एलएसी का दौरा करते हुए फॉर्वर्ड पोस्ट पर ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बॉर्डर एरिया में इंफ्रास्ट्रक्टर डेवलपमेंट की समीक्षा भी की। सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना की कार्रवाई को देखते हुए एमएसी पर फॉर्मेशन में बदलाव करते हुए हिमाचल और उत्तराखंड को सेंट्रल सेक्टर का हिस्सा बनाया है।
Tags: Indian Army Chief, Army Chief, Indian Army soldiers, LAC
Courtesy: ABP Live
फोटो: News18
लाउड स्पीकर विवाद में मुंबई में तीन लोगों पर मामला दर्ज
लाउडस्पीकर विवाद के बीच मुंबई में सुबह छह बजे से पूर्व लाउडस्पीकर ना इस्तेमाल करने के नियम पर रोक लगने के बाद कार्रवाई की गई है। यहां ध्वनि प्रदूषण का उल्लंघन किया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नियमों के उल्लंघन तोड़ने के तौर पर मुंबई पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत रात 10 से छह बजे तक ध्वनि प्रदूषण करने पर प्रतिबंध है।
Tags: LOC, Indian Army Chief, Terrorists
Courtesy: Zee News
फोटो: The New Indian Express
सरकार भारतीय सेना के लिए खरीदेगी नए फील्ड गन
भारतीय सेना का आधुनिकरण हो रहा है। रक्षा मंत्रालय ने 105MM/37 कैलिबर माउंटेड गन सिस्टम की खरीद के लिए RFI जारी कर दिया है। सैन्य उपकरण की खरीद को लेकर रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की जरुरतों के बारे में जानकारी दी है। आरएफआई के आधार पर भारतीय सेना में अप्लाई किया जा सकता है। गन सिस्टम नॉर्दन बॉर्डर के पहाड़ और हाई ऑल्टीट्यूड एरिया में तैनात करने में सक्षम होना चाहिए।
Tags: Indian Army Chief, भारतीय सेना, Defence Ministry
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Hindustan News Hub
सेना के चीफ बने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे
भारतीय थल सेना की कमान अब लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे संभालेंगे। अभी वो सेना में वाइस चीफ ऑफ आर्मी हैं। भारतीय सेना की कमान संभालने वाले जनरल मनोज पांडे पहले इंजीनियर हैं। जनरल मनोज ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल भी मिल चुका है। वो जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर 117 इंजीनियर रेजिमेंट की अगुआई भी कर चुके हैं।
Tags: Indian Army Chief, Army Chief, indian army chief general
Courtesy: ABP Live
फोटो: The Hindu
केंद्र का सुप्रीम कोर्ट से वादा, महिला अफसरों को स्थायी कमीशन के तौर पर मिलेगा प्रमोशन
केंद्र सरकार 10 दिनों में उन 11 महिलाओं का चयन करेगी जिन्हें सेना में पदोन्न किया जाएगा। नवंबर 12 को केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को ये जानकारी दी है। दरअसल सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को अवमानना का केस चलाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद सरकार ने महिलाओं को स्थायी कमीशन देने का वादा किया है। कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसले में कहा था कि महिलाओं को स्थाई कमीशन मिलना चाहिए।
Tags: Supreme Court, Supreme Court of India, Indian Army Chief, Central Government
Courtesy: TV 9 Hindi
फोटो: India News Network
चार दिवसीय श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंचे सेना प्रमुख एमएम नरवणे
भारतीय सेना प्रमुख एमएम नरवणे अपने चार दिवसीय श्रीलंका दौरे पर अक्टूबर 13 को कोलंबो पहुंच गए हैं। सेना प्रमुख अपने दौरे पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और कई अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में चीन की चुनौतियों को रोकने और दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हो सकती है। सेना प्रमुख का यह पहला श्रीलंका दौरा है।
Tags: Indian Army Chief, General Manoj Mukund Narvane, Sri Lanka, National
Courtesy: Amar Ujala News
फ़ोटो: Newsweek
LOC: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौता, शांति की ओर क़दम
2003 से लागू युद्धविराम समझौते को एक बार फिर से दोनों देश सख्ती से लागू करने के लिए तैयार हो गए हैं। भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह संघा और पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल नुमान जकारिया ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है कि भारत और पाकिस्तान LOC पर गोलीबारी नहीं होगी। 2003 के समझौते के बाद भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन होता रहा है। पाकिस्तान ने 2018 में 1629 और 2019 में 3168 संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं को अंजाम दिया है… read-more
Tags: LOC, Indian Army Chief, Pakistan, India-Pakistan Border
Courtesy: Abp Live
फोटो: The Statesman
आर्मी चीफ एमएम नरवणे ने भारतीय सीमा की तरफ बढ़ रहे खतरे पर जताई चिंता
भारतीय सेना के प्रमुख एमएम नरवणे ने जनवरी 12 को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि, ''पाकिस्तान और चीन मिलकर एक ताकतवर खतरा बन सकते हैं, लेकिन भारतीय सेना आने वाले हर खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।'' आर्मी चीफ ने बताया कि, पाकिस्तान और चीन सैन्य और असैन्य क्षेत्रो में एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। आर्मी चीफ ने यह भी बताया है कि, भारतीय सेना उत्तरी सीमा पर बेहद सतर्क है।
Tags: Indian Army Chief, Pakistan, China, MM Naravane
Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR
फ़ोटो: economic times
रक्षा मंत्रालय लगाएगा सैन्य कैंटीन में चीनी सामान की बिक्री पर रोक
सीमा पर चीन से बनी तनातनी के बाद भारत सरकार ने चाइना की कई चीज़ों पर प्रतिबंध लगाया है। अब रक्षा मंत्रालय भी सेना की कैंटीन में चाइना उत्पाद समेत अन्य वस्तुओं पर भी प्रतिबंध लगाने वाला है। बताया जा रहा है कि मिलिट्री कैंटीन में स्कॉच शराब व चाइना में निर्मित सीधे आयात किए जाने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध लगेगा, जिसमें लैपटॉप, डेस्कटॉप, सेनेटरी नैपकिन, टूथ ब्रश जैसी कई वस्तुएं शामिल है। अब इनकी जगह देश में बनी वस्तुओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।… read-more
Tags: Army, Indian Army Chief, Ban China
Courtesy: AMARUJALA NEWS