Indian airforce chief RKS Bhadauriya

फ़ोटो: Twitter

भारतीय सेना हर दुश्मन से मुकाबला करने को तैयार है- वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया

चीनी सेना और भारतीय सेना के बीच बीते 4 महीने से गर्मागर्मी का माहौल बना हुआ है। इसी बीच भारत के वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने चीन को दो टूक सुनाते हुए कहा है- "हमारी वायुसेना उत्तर भारत में दोनों फ्रंट पर युद्ध के लिए तैयार है और हम चीन और पाकिस्तान दोनों से मुकाबला करने में सक्षम है।" भदौरिया ने यह भी कहा कि लड़ाकू विमान के बेड़े में राफेल के शामिल होने से हमारी ताकत और ज़्यादा हो गई है और वक़्त पड़ने पर हम अपनी ताकत दिखा भी सकते है।

सोम, 05 अक्टूबर 2020 - 02:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian Army Chief, भारतीय सेना, Army

Courtesy: News18hindi

Army chief Manoj mukund narvane

wikibio.in

सीमा पर भारत और चीन के बीच स्तिथि तनावपूर्ण-सेना प्रमुख नरवणे

चीन और भारत की सेना के बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे सितंबर 3 को तनावपूर्ण क्षेत्र और सीमा के 2 दिवसीय दौरे के लिए गए हैं। सेना प्रमुख ने कहा है कि "वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी कि एलएसी पर स्थिति बड़ी नाजुक है और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश भी जारी है।" सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि सेना ने सीमा सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम कर लिए है जिससे कि हमारी सुरक्षा पर कोई आंच न आये।

शुक्र, 04 सितंबर 2020 - 12:26 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian Army Chief, China India border

Courtesy: News18hindi