फ़ोटो: abpnews
मोहाली एमएसएस कांड में नया मोड़, सेना का जवान अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार
मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड में अब पंजाब पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सेला पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम संजीव कुमार है जो की भारतीय सेना का जवान है। जानकारी है की संजीव कुमार ही आरोपी लड़की को ब्लैकमेल करके उससे अन्य लड़कियों के वीडियो बनवाता था। बता दें यह चौथी गिरफ्तारी है और संजीव कुमार को सितंबर 25 को अदालत में पेश किया जाएगा।
Tags: Indian Army soldiers, Chandigarh University, mms leak case, arrested
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Jagran Josh
सेना में युवा हो सकेंगे भर्ती, अग्निपथ योजना का मिलेगा लाभ
देश की सेना में भर्ती होकर सेवा करने का सपना रखने वाले युवाएं के लिए अग्निपथ योजना लाभकारी सिद्ध हो सकती है। संभावना है कि इस योजना के संबंध में जून 14 को सरकार घोषणा करे। इस योजना के लिए चार वर्षों के लिए सैनिकों की भर्ती की जाएगी। इस योजना पर सैन्य मामलों के विभाग द्वारा काम किया जा रहा है। इस योजना के जरिए चार वर्षों के बाद 80 प्रतिशत सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त किया जाएगा।
Tags: agnipath, Army, Indian Army soldiers, recruitment
Courtesy: ABP Live
फोटो: ATN News
चीन के साथ हुई तनातनी के बीच थल सेना प्रमुख ने किया एलएसी का दौरा
चीन के साथ हुई तनातनी के बीच थलसेना प्रमुख जनरल मनोड पांडे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर है। जून 11 को उन्होंने हिमाचल प्रदेश से सटी एलएसी का दौरा करते हुए फॉर्वर्ड पोस्ट पर ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बॉर्डर एरिया में इंफ्रास्ट्रक्टर डेवलपमेंट की समीक्षा भी की। सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना की कार्रवाई को देखते हुए एमएसी पर फॉर्मेशन में बदलाव करते हुए हिमाचल और उत्तराखंड को सेंट्रल सेक्टर का हिस्सा बनाया है।
Tags: Indian Army Chief, Army Chief, Indian Army soldiers, LAC
Courtesy: ABP Live
फोटो: Aajtak
26 जवानों को लेकर जा रही बस श्योक नदी में गिरी, सात जवानों की मौत: लद्दाख
सेना के सूत्रों के मुताबिक 26 जवानों को लेकर जा रही एक बस के सड़क से फिसलकर श्योक नदी में गिरने से मई 27 को भारतीय सेना के कम से कम 7 जवानों की मौत हो गई। सभी 26 सैनिकों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन उनमें से सात की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि वे जिस वाहन से यात्रा कर रहे थे वह सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया।
Tags: Ladakh, Indian Army soldiers, accident
Courtesy: ZEE News
फ़ोटो: india.com
सेना में 5 साल की सेवा देकर रिटायर होंगे सैनिक, हुए बड़े बदलाव
भारतीय सेना में 3 से 5 साल की सेवा दे चुके सैनिक अब रिटायर किए जा सकते है। दरअसल कोरोना के कारण रुकी भर्ती के चलते सेना में अभी 1.5 लाख सैनिकों की भर्ती होनी है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। वहीं, सेना में भर्ती नहीं होने के चलते बीते कई दिनों से देश में कई जगह प्रदर्शन हो रहे थे। इसके बाद सेना ने नई नियुक्ति करने की लेकर फैसला लिया है।
Tags: Indian Army soldiers, retirement, recruitment
Courtesy: News18hindi
फोटो: Free Press Journal
बर्फीले तूफान की चपेट में आए सेना के सात जवान शहीद: अरुणाचल प्रदेश
भारतीय सेना के सात जवान अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद शहीद हो गए है। सभी जवानों के शव हिमस्खलन वाली जगह से निकाल लिए गए है। जानकारी के मुताबिक सभी जवान फरवरी छह को आए हिमस्खलन में फंस गए थे। हिमस्खलन की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया जिसके लिए विशेष टीमें एयरलिफ्ट की गई। तमाम प्रयासों के बाद भी जवानों को नहीं बचाया जा सका।
Tags: Army, Indian Army soldiers, Arunachal Pradesh
Courtesy: AajTak News
फोटो: Patrika.com
भारत का सेना दिवस जनवरी 15 को क्यों जाता है मनाया?
इस साल भारत का 74वां सेना दिवस मनाया जा रहा है। जनवरी 15, 1949 को मार्शल केएम करियप्पा भारतीय सेना प्रमुख बने थे। वो कमांडर-इन-चीफ के रूप में नियुक्त होने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की बागडोर संभाली। जनवरी 15 को नई दिल्ली और सभी सेना मुख्यालयों में थल सेना की वीरता, उनके शौर्य और कुर्बानियों को याद करता है। उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद देता है।
… read-moreTags: Army Day Parade, Indian Army soldiers, celebrate
Courtesy: Zee News
फोटो: News Standard India
भारतीय सैनिकों का वीडियो वायरल, भारी बर्फ के बीच किया डांस
भारतीय सेना के जवानों का एक न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है, जिसमें वो भारी बर्फ के बीच डांस करते दिख रहे है। ये वीडियो उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार सेक्टर की बर्फ से ढकी पर्वतमालाओं का है। यहां सेना के जवानों ने 'खुकुरी नृत्य' किया है। बता दें कि खुकरी भारतीय सेना में इस्तेमाल होने वाला चाकू जैसा हथियार है। विभान्न रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा… read-more
Tags: Army, Indian Army soldiers, Viral video
Courtesy: ANI
फोटो: Twitter
शहीद नायक की पत्नी ने सेना में अफसर बन कायम की मिसाल
देश की सुरक्षा के लिए जान गंवाने वाले नायक दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति नैनवाल ने भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए नवंबर 20 को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से पास आउट हुई। इस खास मौके पर उनके दोनों बच्चे भी मौजूद थे। दीपक वर्ष 2018 में कुलगाम आतंकी मुठभेड़ में घायल हुए थे मगर महीने भर बाद जिंदगी की जंग हार गए। पासआउट परेड में 29 महिलाओं समेत कुल 178 कैडेट को कमिशन मिला है।
Tags: Army, Indian Army soldiers, Terrorists Encounter
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Southcom
भारत और श्रीलंका के बीच आज से शुरू हुआ 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास
भारत और श्रीलंका के बीच अक्टूबर चार से सैन्य अभ्यास शुरू हो चुका है। यह अभ्यास 12 दिनों तक चलेगा जिसमें आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन पर काम किया जाएगा। भारतीय सेना ने अक्टूबर तीन को ट्वीट कर भारतीय सैनिकों के श्रीलंका पहुंचने की जानकारी दी है। साथ ही रक्षा मंत्री ने भारतीय और श्रीलंकाई सैनिकों के बीच चल रहे इस संयुक्त सैन्य अभ्यास से दोनों देशों के बीच संबंधों के गहरे होने की बात कही है।
Tags: Indian Army soldiers, Srilanka, Military, National
Courtesy: TV9 Bharatvarsh News