PM Modi

फोटो: The Quint

वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरा : पीएम मोदी

देश भर में नवंबर 26 को संविधान दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सेंट्रल हॉल में आयोजित समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने वंशवाद की राजनीति की निंदा की। उन्होंने कहा कि वंशवाद की राजनीति हमेशा से ही लोकतंत्र के लिए खतरा रही है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य राजनीतिक नेता शामिल हुए।

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 07:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Indian Constitution Day, PM Narendra Modi, National

Courtesy: Zee News Hindi

Samvidhan Divas

फोटो: The Economic Times

संविधान दिवस आज, जानें इसका महत्व

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में नवंबर 26 को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। नवंबर 26,1949 को संविधान सभा और संविधान निर्माताओं ने स्वाधीन भारत के उज्जवल भविष्य के दस्तावेज "भारतीय संविधान" को अंगीकृत किया था। इसके अगले वर्ष यानी 1950 में जनवरी 26 को संविधान लागू किया गया था, जो "गणतंत्र दिवस" कहलाता है। देश के लिखित संविधान का निर्माण करने में संविधान सभा को लगभग तीन वर्षों का समय लगा था। संविधान सभा ने कुल 165 दिनों में 11 सत्र आयोजित… read-more

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 01:50 PM / by रितिका

Tags: National Constitution Day, Indian Constitution Day, Constitution

Courtesy: Brifly News

Constitution of India

फोटो: Thinkright.me

संविधान दिवस के मौके पर आयोजित की जाएगी क्विज प्रतियोगिता

भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस वर्ष संविधान दिवस के मौके प "संवैधानिक लोकतंत्र पर ऑनलाइन क्विज" प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए पोर्टल तैयार किया गया है। पोर्टल पर डिजिटल तौर से सवाल पुछे जाएंगे। इसमें मौलिक कर्तव्यों, लोकतंत्र के संबंध में प्रश्न होंगे। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए व्यक्ति को नाम, फोन नंबर, आयु की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

बुध, 24 नवंबर 2021 - 05:50 PM / by रितिका

Tags: Indian Constitution Day, National Constitution Day, Constitution

Courtesy: Bhasha