Indian economy

फ़ोटो: Indian express

दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत , ब्रिटेन को छोड़ा पीछे

भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति को लेकर बड़ी खुशखबरी है की भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से जीडीपी के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पहली तिमाही में अपनी बढ़त बढ़ा दी है और यह गणना अमेरिकी डॉलर में आधारित है। जानकारी के अनुसार इस वर्ष 2022 के अंत तक भारतीय अर्थव्यवस्था का 7% से अधिक बढ़ने का अनुमान है।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 11:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: India, Indian Economy, Britain, Economy boost

Courtesy: Amar ujala

Nirmala sitharaman

फ़ोटो: Wikipedia

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी बड़ी जानकारी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवथा की आगामी हालत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जीडीपी 7.4% की दर से बढ़ेगी और वित्तीय वर्ष 23-24 में भी इसी स्तर पर बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक ने अगले दो वित्तीय वर्षों में भारत की वृद्धि दर सबसे तेज रहने का अनुमान लगाया है, जो की भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमानों से मेल खाते हैं।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 11:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nirmala Sitharaman, GDP, Indian Economy, Growth Report

Courtesy: Amar ujala

RBI

फ़ोटो: Hindustan times

कोरोना महामारी से लगा देश की इकोनॉमी को झटका, उबरने में लगेंगे 12 साल: आरबीआई रिपोर्ट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिसर्च टीम द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान जारी किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है और इससे उबरने में देश को करीब 12 साल लग जाएंगे। हालांकि केंद्रीय बैंक ने साफ किया है कि यह रिपोर्ट उसकी अपनी राय नहीं है बल्कि रिपोर्ट तैयार करने वाले लोगों के विचार हैं।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 05:31 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian Economy, RBI, Coronavirus, Researchers

Courtesy: Live hindustan

Mukesh Ambani

फोटो: News 18

जल्द 10 ट्रिलियन इकॉनोमी बनेगा भारत: मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा की भारत 10 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनेगा। ये लक्ष्य 2025, 2027 में हासिल हो सकता है या फिर 2030 या 2032 में भी इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मुकेश अंबानी फरवरी 23 को एशिया आर्थिक वार्ता में सतत भविष्य के लिए हरित ऊर्जा पर बोल रहे थे। उन्होंने हरित ऊर्जा के संबंध में भारत की भूमिका पर रोशनी डाली।

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Mukesh Ambani, Indian Economy, Economy

Courtesy: Times Now Hindi

Share Market

फोटो: Caltech

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

देश में नवंबर 26 को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिन के अंत तक हुए कारोबार में सेंसेक्स 1687.94 अंक गिरकर 57,107.87 अंक जबकि निफ्टी 509.80 अंकों की भारी गिरावट के साथ 17026.45 अंकों पर बंद हुआ। कारोबार में गिरावट का सिलसिला नवंबर 26 को भी जारी रहा। गौरतलब है कि नवंबर 25 को कारोबार बढ़त के साथ बंद हुआ था। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट के बाद निवेशकों की चिंताऐं भी बढ़ी हैं। 

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 08:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Sensex, Nifty, business, Indian Economy

Courtesy: Amar Ujala News

Japanese pm

फोटो: BBC.com

जापान सरकार द्वारा 490 अरब डॉलर के राहत पैकेज का ऐलान

जापान सरकार ने अपनी अर्थव्यवस्था को संकट से बाहर निकालने के लिए 490 बिलियन डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की है। इस प्रोत्साहन पैकेज को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है, हालांकि इसे लागू करने के लिए संसद की मंजूरी आवश्यक होगी। इस पैकेज के अंतर्गत 18 साल या उससे कम आयु के लोगों को 880 डॉलर दिए जाएंगे। जापानी अर्थव्यवस्था चिप शॉर्टेज से बुरी तरह प्रभावित हुई है। जिसके कारण ऑटो सेक्टर पर बुरा असर पड़ा है।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 12:01 PM / by अमित व्यास

Tags: world economy, Japan economy, Indian Economy

Courtesy: TV9 bharatvarsh

RBI

फोटो: TV9 Bharatvarsh

आरबीआई ने एक और बैंक पर लगाया बैन, हजार रूपए से ज्यादा की निकासी पर रोक

आरबीआई ने लक्ष्मी सहकारी बैंक की खराब वित्तीय स्थिति के मद्देनजर बैंकिंग नियमन अधिनियम 1949 के अंतर्गत लक्ष्मी सहकारी बैंक पर बैन लगाए हैं। आरबीआई द्वारा लगाया गया यह बैन अगले छह महीनों तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान यह बैंक, आरबीआई की अनुमति के बिना न तो कोई लोन दे पाएगा और न ही कर्ज का नवीनीकरण करेगा। इसके साथ ही बैंक ना तो कोई निवेश करेगा और ना ही किसी तरह का भुगतान करेगा या भुगतान करने की सहमति देगा।

शनि, 13 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by अमित व्यास

Tags: RBI, Indian Economy, business

Courtesy: TV9 bharatvarsh

IMF

फोटोः Wikipedia

आईएमएफ ने सार्वजनिक निवेश पर ध्यान देने को बताया महत्वपूर्ण

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बताया है कि कोविड-19 महामारी से भारतीय अर्थव्यवस्था दोबारा ठीक हो रही है। बीते कुछ महीनों की अपेक्षा हालात सुधरे है। ऐसे में भारत को अब सार्वजनिक और हरित क्षेत्रों में होने वाले निवेश पर ध्यान देना चाहिए। यह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के वित्तीय मामलों के विभाग के उप निदेशक पाओलो मौरो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है। भारत के कर्ज का अनुपात लगभग 90 प्रतिशत है।

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 08:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: IMF, important green investment, Covid-19, Indian Economy

Courtesy: ABP Live

Indian Economey

फोटो: Financial Express

वित्त वर्ष 2022 में भारत की अर्थव्यवस्था 9.5% और चीन की अर्थव्यवस्था 8% बढ़ेगी: आईएमएफ

IMF ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 9.5% और अगले वित्तीय वर्ष के लिए 8.5% रहने का अनुमान लगाया है, जिससे भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वित्त वर्ष 2022 और वित्त वर्ष 2023 में चीन की जीडीपी वृद्धि क्रमशः 8% और 5.9% रहने का अनुमान लगाया है। आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2022 में विश्व अर्थव्यवस्था की वृद्धि 5.9% और वित्त वर्ष 2023 में 4.9% रहने का भी अनुमान लगाया है।

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Economy, IMF, Increase

Courtesy: Jagran News

Job loss

फोटो: Amar Ujala

जुलाई माह में देश में घटीं 32 लाख नौकरियां

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी (सीएमआइई) ने जानकारी दी है कि भारत में जुलाई माह में वेतन वाली 32 लाख नौकरियां घटी गई हैं। सीएमआइई के प्रबंधक प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश व्यास ने बताया की जुलाई में भारत में 1.6 करोड़ नये रोजगारों में बढ़ोतरी हुई लेकिन उत्पन्न हुए ये रोजगार खराब गुणवत्ता वाले है। ये रोजगार अति कम आय वाले व्यापारी वर्ग व दिहाड़ी मजदूरी आदि किस्म के हैंं।

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 02:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: jobs unemployment, Unemployment, CMIE, Indian Economy, Union government, students

Courtesy: India TV News