Indian farmer

फोटो: MP Breaking

सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किया बड़ा बदलाव

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए राशन कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। राशन कार्ड नहीं देने पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। योजना में नया रजिस्ट्रेशन कराने के लिए राशन कार्ड नंबर देना जरूरी है। राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हो रही धोखाधड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 07:20 PM / by अमित व्यास

Tags: Indian Farmer, Kisan Samman Nidhi Yojana, Central agriculture ministry

Courtesy: Zee News

Case filed against 200 farmers

फ़ोटो: Zee News

200 किसानों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज, आंदोलन को बदनाम करने की साज़िश: राकेश टिकैत

बीजेपी कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच झड़प में 200 किसानों पर कौशाम्बी थाने में बलवे के आरोप में केस दर्ज हुआ है। किसान ने राकेश टिकैत ने दावा किया है कि, भाजपा के लोग तीन दिन से मंच के करीब आ रहे थे और माहौल खराब करने की कोशिश करना चाहते थे। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ, भाजपा के लोग हुड़दंग मचाते हुये अपने साथ कुछ बाहरी लोगों को भी लेकर आये। जिससे आंदोलन को बदनाम किया जा सके।

गुरु, 01 जुलाई 2021 - 03:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: BJP, rakesh tikait, Indian Farmer, balva

Courtesy: Dainik Bhaskar

Electronic Car

फोटो: Asianetnews

लॉकडाउन में ओडिशा के एक किसान ने यू ट्यूब देखकर बना दी इलेक्ट्रिक कार

ओडिशा के सुशील अग्रवाल ने सौर ऊर्जा से चार्ज होने वाली वाली इलेक्ट्रिक कार बनायीं, जिसमें 850 वॉट्स मोटर, 100 Ah/ 54 Volts की बैटरी का प्रयोग किया गया है। यह वाहन एक बार चार्ज करने पर 300km तक चलने में सक्षम है। बैटरी चार्ज होने में 8 घंटे का समय लगता है। कार के मोटर वाइंडिंग, इलेक्ट्रिक फिटिंग और चेसिस वर्क का काम उन्होंने घर पर ही किया, दो मैकेनिक और उनके एक दोस्त ने इसमें उनकी मदद की। सुशील ने इसको बनाने के लिए किताब और YouTube की मदद ली… read-more

गुरु, 18 मार्च 2021 - 05:35 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Odisha, Electric Car, Indian Farmer, Invention

Courtesy: Aajtak News