Foreign ministry spokesman

फ़ोटो: The financial express

केन्या और अजरबैजान में मूसेवाला हत्याकांड के एक-एक संदिग्ध हिरासत में - विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मंत्रालय के अनुसार केन्या और अजरबैजान में मूसेवाला हत्याकांड के एक-एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह भी कहा कि, हम आगे के कदमों के लिए दोनों देशों में अपने अधिकारियों के संपर्क में हैं। बता दें कि मुसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गैंग ने की है।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 05:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian foreign ministry, Siddhu moosewala, murder, Kenya, Azerbaijan

Courtesy: Amar ujala

UNESCO

फोटो: UN.ORG

यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में फिर से निर्वाचित हुआ भारत

भारत 2021-25 की अवधि के लिए यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में 164 वोटों से जीतकर पुनः निर्वाचित हुआ है। ग्रुप चार में एशियाई और प्रशांत देशों, जापान ,फिलीपींस ,वियतनाम, कुक आइलैंड और चीन को भी चुना गया है। कार्यकारी बोर्ड में 58 मेंबर हैं, हर मेंबर का कार्यकाल 4 वर्ष का है। यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के तीन अंगों में से एक हैं। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने … read-more

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 10:40 AM / by अमित व्यास

Tags: UNESCO, United Nations, Indian foreign minister, Indian foreign ministry

Courtesy: TV9 bharatvarsh