indian idol

फोटो: Talentown

टीवी पर फिर लौटेगा इंडियन आइडल 13, खत्म होगा फैंस का इंतजार

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 यानी इंडियन आइडल का नया सीजन टीवी पर जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस शो को लॉन्च करने के लिए मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी है। शो के लिए ऑडिशंस भी जल्द ही शुरू होने वाले हैं। हालांकि इस संबंध में मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। अबतक शो के लिए जज की फाइनल लिस्ट भी नहीं आई है।

गुरु, 02 जून 2022 - 10:40 AM / by रितिका

Tags: indian idol, Singing, Reality show

Courtesy: Zee News

Pawandeep Rajan

फोटो: Dainikcircle.com

उत्तराखंड के पवनदीप राजन बने 'इंडियन आइडल 12' के विजेता

'इंडियन आइडल' सीजन 12 शो का समापन हो चुका है। इस बार के इंडियन आइडल की ट्रॉफी उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने हासिल की है।पवनदीप हर प्रकार के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा सकते है। यह खूबी उन्हे अन्य कलाकारों से अलग बनाती है। उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले पवनदीप को संगीत की शिक्षा उनके पिता और नानी से प्राप्त हुई। इससे पूर्व पवनदीप 2015 में रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया' के पहले संस्करण के विजेता रह चुके है।

सोम, 16 अगस्त 2021 - 09:19 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: indian idol, Pawandeep Rajan, Musical show, grand finale

Courtesy: Amar Ujala News

Indian idol 12 finalist

फोटो: Serial Updates

भारतीय टीवी के इतिहास में पहली बार 12 घंटे चलेगा इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले

म्यूजिकल रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का फिनाले अगस्त 15 को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक प्रसारित होगा। भारतीय टेलीविजन के इतिहास में पहली बार कोई टीवी शो 12 घंटे तक चलेगा। इसे "द ग्रेटेस्ट ग्रैंड फिनाले" का नाम दिया गया है। इस फिनाले में 6 प्रतियोगियों में से सबसे बेहतरीन प्रतियोगी को इंडियन आइडल 12 की चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी। इस शो में हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़ और अनु मलिक जज की भूमिका निभा रहे हैं।

रवि, 15 अगस्त 2021 - 02:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: indian idol, grand finale, Himesh reshammiya, anu malik

Courtesy: Amar Ujala News

Music album

फोटो: Navbharat Times

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 की हिट जोड़ी का नया गाना हुआ रिलीज

म्यूजिक रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के जज हिमेश रेशमिया नें अपने बर्थडे पर ‘हिमेश के दिल से’, एल्बम का ‘तेरी उम्मीद’ गाना रिलीज़ किया हैं। इस गीत को पहाड़ के पवनदीप और अरुणिता द्वारा गाया गया है। इंडियन आइडल शो के बाद पवनदीप राजन करियर के उच्च स्तर पर हैं। इससे पहले उत्तराखंड के पवनदीप 'तेरे बगैर' गीत गा चुकेे है। इससे पहले हिमेश की एल्बम सुरूर 2021 को बहुत पसंद किया गया था। 

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 08:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Himesh reshammiya, music album, indian idol, Arunita kanjilal

Courtesy: Pahad prabhat

Dharmendra get emotional

फ़ोटो: Bollywood Hungama

इंडियन आइडल 12 के मंच पर धर्मेंद्र ने किया दिलीप कुमार को याद

ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन पर कई हस्तियों ने उन्हें याद भी किया था। अब अभिनेता धर्मेंद्र जल्द ही इंडियन आइडल के सेट पर दिलीप कुमार को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। सोनी टीवी द्वारा जारी किए गए इंडियन आइडल 12 के एक प्रोमो से इसका खुलासा हुआ है। प्रोमो में धर्मेंद्र भावुक होकर दिलीप… read-more

शनि, 17 जुलाई 2021 - 04:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: dharmendra, indian idol, Dilip Kumar, Musical Tribute

Courtesy: Aajtak News

Rakhi Sawant

फोटो: Indian Express

रियलटी शो इंडियन आइडल 12’ में जल्द नजर आएंगी राखी सावंत

बिग बॉस 14 के बाद राखी सावंत जल्द ही सिंगिंग रियलिटी शोज ‘इंडियन आइडल 12’ में नजर आने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा "हे गाइज, मैं आज देखो कहां हूं?  इंडियन आइडल के सेट पर काफी उत्सुक हूं। बहुत जल्द मेरा एपिसोड आने जा रहा है। तो क्या सब… read-more

मंगल, 08 जून 2021 - 02:21 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Rakhi Sawant, indian idol, celebrity, Reality show

Courtesy: Live Hindustan

Vishal Dadlani

फोटो: INDIATV NEWS

'इंडियन आइडल 12' में इस बार विशाल ददलानी नहीं आएंगे नज़र

सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के ऑडिशन से लेकर शुरुआती एपिसोड तक जज बनने वाले विशाल ददलानी अब सीज़न में वापस नहीं आएंगे। सीज़न के आगाज़ में विशाल ददलानी, हिमेश और नेहा कक्कड़ जज बने थे। ‘इंडियन आइडल’ की शूटिंग कुछ दिन के लिए दमन में हुई थी जिसके बाद नेहा, विशाल और हिमेश रेशमिया ने शो करने से मना कर दिया। फिलहाल… read-more

मंगल, 01 जून 2021 - 01:55 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: vishal dadlani, indian idol, Neha Kakkar, anu malik

Courtesy: Dainik Jagran

annu-malik

फोटो: Lokmat News

एक बार फिर इंडियन आइडल के मंच पर नज़र आएंगे म्यूज़िक कम्पोज़र अनु मलिक

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में फिर एक बार 90s के नगमे दर्शकों के सामने पेश किए जाने वाले हैं। इस शाम को और खास बनाने इंडियन आइडल के पूर्व जज अनु मलिक शो में बतौर मेहमान शामिल होने वाले है। अक्टूबर 2019 में जब अनु मलिक ‘इंडियन आइडल’ का 10वां सीजन जज कर रहे थे, तब सिंगर सोना महापात्रा, नेहा भसीन और श्वेता पंडित समेत कई महिलाओं ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। मीटू के आरोपों के चलते उन्हें शो से बाहर किया गया था।

गुरु, 18 मार्च 2021 - 07:15 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: indian idol, season 12, anu malik, television, guest, MeToo

Courtesy: Aajtak News