water reservoirs

फोटो: ThoughtCo

मॉनसून में भरे देश के अधिकतर जलाशय : केंद्रीय जल आयोग

देश में मॉनसून अब आगे बढ़ने लगा है मगर वर्षा अब बीते सप्ताह की अपेक्षा 32% से घटकर 2% रह गई है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक 143 जलाशयों में से 103 जलाशयों में 80 प्रतिशत से अधिक पानी भंडारण हो चुका है। यहां सिर्फ 19 जलाशय ऐसे हैं जहां जल संरक्षण 50% से कम हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी।

शुक्र, 24 जून 2022 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: Central Water Commission, India Meteorological Department, Indian Monsoon, MONSOON

Courtesy: News 18 Hindi

rain alert

फोटो: Mint

दिल्ली में छाएंगे बादल, बिहार में होगी बारिश : मौसम विभाग

मौसम विभाग ने जून 22 को दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में जून 22 को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। गुजरात के अहमदाबाद में भी बारिश होने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेलसियस रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचेगा।

बुध, 22 जून 2022 - 10:45 AM / by रितिका

Tags: bihar rain, rainfall, delhi weather, Indian Monsoon

Courtesy: AajTak News

Kharif Crops

फोटो: Indian Express

मॉनसून में देरी से खरीफ की फसलों को हुआ नुकसान

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मुताबिक मॉनसून आने में देरी और औसत से कम बारिश का असर खरीफ की फसलों पर पड़ा है। मंत्रालय के मुताबिक जून एक से अगस्त 20 के बीच आठ फीसदी कम बारिश हुई। इस कारण खरीफ फसलें जैसे धान, मक्का, ज्वार और बाजरे की फसलों की बुवाई कम मात्रा में हुई है। मूंग, उड़द, तिल, मूंगफली और सोयाबीन की फसल की बुवाई भी कम हुई है। खरीफ फसलों की बुवाई अगस्त अंत तक जारी रहेगी।

मंगल, 24 अगस्त 2021 - 12:20 PM / by रितिका

Tags: Ministry of Agriculture, Kharif Crops, Indian Monsoon, crops, Agriculture

Courtesy: Aaj Tak news

Rain in Delhi

फोटो: Business Today

दिल्ली के कई इलाकों में अगस्त 5 को हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में अगस्त 5 को हल्की बारिश के आसार है। बीते एक दो दिनों से यहां बारिश कम हुई है जिससे लोग गर्मी से बेहाल है। दिल्ली के पटेल नगर, पंजाबी बाग, पश्चिम विहार, बुद्ध जयंती पार्क, मुंडका, रोहिणी, द्वारका, बवाना, नरेला, नजफगढ़, प्रीतविहार, आईटीओ में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। हरियाणा… read-more

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: rainfall, India Meteorological Department, heavy rains, Indian Monsoon

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Monsoon

फोटो: Indian Express

मॉनसून अपडेट: भारत में दो दिन देरी से शुरु हो सकता है माॅनसून

केरल में मॉनसून के आगमन में दो दिन की देरी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अब जून 03 तक मानसून पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने बताया कि कर्नाटक तट पर चक्रवातीय परिसंचरण के कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की चाल पर काफी प्रभाव पड़ा है। विभाग ने कहा, 'एक जून से हवाओं में तेजी आएगी, तीन जून के आसपास मॉनसून पहुँच सकता है।'

सोम, 31 मई 2021 - 11:10 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Indian Monsoon, Kerala, PLEASENT, Seasonal

Courtesy: Zee News

Monsoon

फ़ोटो: Skymet weather

समय से पूर्व केरल पहुँच सकता है दक्षिण पश्चिम मानसून: मौसम विभाग

दो चक्रवाती तूफानों के बाद अब मौसम विभाग ने मानसून के समय से पूर्व आगमन की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के मई 31 को केरल तट से टकराने की संभावना है। मालदीव-कोमोरिन क्षेत्रों के कुछ और हिस्सों में मानसून आगे बढ़ा और बंगाल की खाड़ी के अधिकांश दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य क्षेत्रों तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगली सूचना तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। 

शुक्र, 28 मई 2021 - 10:31 AM / by Pranjal Pandey

Tags: MONSOON, Southwest monsoon, Indian Monsoon, IMD

Courtesy: Jagran News

Catch The Rain

फ़ोटो: Twitter

"Catch the rain" अभियान चलाएगी भारत सरकार, बढ़ेगा जमीनी जलस्तर

मानसून सीज़न भारत में करीब चार महीने तक रहता है जिसमें साल भर की करीब 80 फीसदी बारिश हो जाती है। बारिश के पानी को बेकार जाने देने की बजाय संग्रह करके रखने के लिए भारत सरकार अप्रैल से जून के बीच जागरूकता अभियान "कैच द रेन" चालू करेगी। इस अभियान के तहत बारिश के पानी को छत से नीचे एक टंकी में जमा किया जाएगा व जरूरत अनुसार इस्तमाल में लाया जाएगा। वर्षाजल संग्रहण को हर भवन के लिए अनिवार्य बनाने वाला तमिलनाडु देश का पहला राज्य बना है।

सोम, 08 मार्च 2021 - 12:32 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: rain water, Save Water, Central Government, Indian Monsoon

Courtesy: Jagran News