Wrestlers Names

फोटो: Jansatta

एशियाई ओलंपिक परिषद ने एशियाई खेलों के लिए पहलवानों के नाम भेजने के लिए भारत को दी एक सप्ताह की मोहलत

ओसीए द्वारा 5 अगस्त तक का समय मांगे जाने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को एशियाई खेलों 2023 के लिए पहलवानों के नाम भेजने के लिए 22 जुलाई तक एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है। सभी देशों को अपने एथलीटों के नामों की सूची भेजने की समय सीमा 15 जुलाई थी लेकिन आईओए को "असाधारण परिस्थितियों" में एक सप्ताह का विस्तार प्रदान किया गया। 

रवि, 09 जुलाई 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: oca, Grants, Indian Olympic Association, additional one week, wrestlers names

Courtesy: News 18

Tokyo Olympics Closing Ceremony

फोटो: Reuters

खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक का हुआ समापन

खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक का अगस्त आठ को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन कर दिया गया। टोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह में 10 भारतीय एथलीटों और अधिकारियों ने भाग लिया, इसमें भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया भारत के ध्वजवाहक रहे। टोक्यो ओलंपिक के समापन के बाद अब जापान में अगस्त 24 से सितंबर पांच तक पैरालंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। भारत ने इस ओलंपिक में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड समेत सात मेडल जीते हैं। 

सोम, 09 अगस्त 2021 - 08:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Tokyo Olympics, Indian Olympic Association, sports

Courtesy: Aaj Tak News

Olympic players

फोटो: Jk 24x7 News

मेडलिस्ट खिलाडियों को मिला करोड़ों रुपए का प्राइज

टोक्यो ओलम्पिक में देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों पर अब इनामो की बरसात हो रही है। जिन खिलाड़ियों ने ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर मेडल जीता है उनको विभिन्न राज्य सरकारों और संस्थानों ने करोड़ों रुपए  के इनाम देने की घोषणा की है। कुछ राज्यों ने नाम रोशन करके आए खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ के इनाम के साथ- साथ सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया गया है।

शनि, 07 अगस्त 2021 - 08:10 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Indian Olympic Association, winners

Courtesy: Bhaskar

Iditri Goel

फोटो: Amar ujala

टोक्यो ओलंपिक्स: उत्तराखंड की बेटी ने तैयार किए भारतीय खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक परिधान

उत्तराखंड हल्द्वानी शहर में रहने वाली इदित्री गोयल ने टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में भाग लेने गए भारतीय दल के परिधान तैयार किए हैं। वह भारतीय ओलंपिक संघ की उत्तराखंड से एकमात्र फैशन डिजायन कंसलटेंट हैं। बकौल इदित्री जब उन्हें पता चला कि ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को डिजायनरों की तलाश है तो उन्होंने भी आवेदन कर दिया। उनके प्रोफाइल को देखते हुए भारतीय ओलंपिक संघ ने उनके आवदेन को स्वीकार कर उन्हें डिजायन कंसलटेंट बनाया।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 08:45 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttrakhand, Tokyo Olympics, Indian Olympic Association, Haldwani

Courtesy: Pahad prabhat

Olympic kit from Meerut

फोटो: Dainik Bhaskar

टोक्यो ओलंपिक में नजर आएंगे उत्तर प्रदेश के मेरठ में बने खेल उपकरण

टोक्यो ओलंपिक में इस बार भारत के खिलाड़ियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मेरठ  में बने खेल उपकरण भी भारत का मान बढ़ाते नजर आएंगे। ओलंपिक की शॉटपुट डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के लिए साजो सामान मुहैया कराने वाली तीन कंपनियां मेरठ से ही है। सारे खेल उपकरण मेक इन इंडिया अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से तैयार किए गए हैं, जो टोक्यो ओलंपिक में देश का गौरव बढ़ाऐंगे।

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 05:59 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Meerut, Indian Olympic Association, Tokyo Olympics, sports

Courtesy: Patrika news

union ministers

फोटो: India TV

ओलंपिक खिलाडि़यों का उत्साह बढ़ाने के लिए 'चीयर 4 इंडिया' अभियान

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल मंत्री निसिथ प्रामाणिक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू किए गए चीयर 4 इंडिया अभियान के अंतर्गत ओलंपिक में हिस्‍सा ले रहे खिलाडि़यों का उत्‍साह बढ़ाने के लिए देश भर के पूर्व-एथलीट सहित सभी क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 05:45 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Indian Olympic Association, Union Sports Minister, Tokyo Olampics

Courtesy: Navbharat Times

BCCI

फोटो: The Week

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय खिलाड़ियों की मदद के लिए 10 करोड़ देगा बीसीसीआई

बीसीसीआई ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय खिलाड़ियों के लिए 10 करोड़ की मदद की घोषणा की है। चीनी कंपनी लिनिंग के किट प्रायोजक के तौर पर हटने के बाद खिलाड़ियों की तैयारी पर वित्तीय संकट मंडरा रहा था। जिसके बाद बीसीसीआई ने 10 करोड़ की मदद का फैसला किया है। खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ से बात करने के बाद रकम का भुगतान किया जाएगा। टोक्यो ओलंपिक के लिए अब तक 100 से अधिक भारतीय खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं।

मंगल, 22 जून 2021 - 09:39 AM / by अमन शुक्ला

Tags: BCCI, Indian Olympic Association, Tokyo Olympics, sports

Courtesy: Patrika