Ross Taylor

फोटो: Navbharat Times

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रॉस टेलर ने राजस्थान रॉयल्स पर लगाया आरोप, कहा टीम के मालिक ने मारा थप्पड़

आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रहे रॉस टेलर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ब्लैक एंड व्हाइट में हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के मालिक पर थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा राजस्थान की टीम पंजाब के खिलाफ 195 रन बनाने उतरी और मैं शून्य पर आउट हुआ। मेरे आउट होने पर उन्होंने कहा कि हमने जीरो पर आउट होने के लिए मिलियन डॉलर नहीं दिए थे और तीन चार थप्पड़ मारे थे।

रवि, 14 अगस्त 2022 - 10:50 AM / by रितिका

Tags: IPL, Indian Premier League, Rajasthan Royals, Ross Taylor

Courtesy: AajTak

KKR Wins against CSK

फोटो: irshi Videos

कोलकाता ने चेन्नई को पहले मैच में धोया, छह विकेट से मिली जीत

आईपीएल 2022 का पहला मैच मार्चच 26 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई और कोलकाता के बीच हुआ जिसमें कोलकाता ने छह विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की। चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 131 रन बनाए। पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 38 गेंदों के जरिए 50 रन की पारी खेली। मगर ये अर्धशतक भी चेन्नई को जीत नहीं दिला सका। 

रवि, 27 मार्च 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: Indian Premier League, IPL, IPL 2022, CSK, MI vs KKR

Courtesy: Zee News

IPL

फोटो: ESPNcricinfo

अगले वर्ष से शुरु होगा महिला आईपीएल: बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मार्च 25 को ऐलान किया कि वर्ष 2023 से पुरुषों की तरह महिला आईपीएल भी खेला जाएगा। पहले टूर्नामेंट की शुरुआत छह टीमों के साथ होगी। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ये फैसला हुआ है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि हम अगले वर्ष से इसकी शुरुआत करेंगे। वर्तमान आईपीएल की फ्रेंचाइजी को महिला टीमें खरीदने का मौका मिलेगा। इसे अभी एजीएम की मंजूरी मिलनी बाकी… read-more

शनि, 26 मार्च 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: BCCI, IPL, cricket ipl, Indian Premier League

Courtesy: ABP Live

Indian Premier League

फोटो: IndianPremierLeague

आज से शुरु होगा आईपीएल 2022, केकेआर से भिड़ेगी सीएसके

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स मार्च 26 से इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीज़न की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट का पहला मैच दो मजबूत टीमों के बीच शाम 7.30 बजे शुरु होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में दोनों टीमें नए कप्तान के साथ उतरेंगी। महेंद्र सिंह धोनी के बाद रविंद्र जडेजा और केकेआर की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। दोनों मैचों के बीच डाटा बताता है कि चेन्नई की… read-more

शनि, 26 मार्च 2022 - 10:01 AM / by रितिका

Tags: IPL, Indian Premier League, CSK, Kolkata Knight Riders

Courtesy: Navbharat Times

MS Dhoni and Jadeja

फोटो: The Quint

रवींद्र जड़ेजा बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

आईपीएल के 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी नहीं करेंगे। उनकी जगह रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया है। कप्तान के तौर पर जडेजा का ये पहला टूर्नामेंट है। जडेजा अपने आईपीएल कप्तानी करियर की शुरुआत मार्च 26 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से करेंगे। जडेजा ने धोनी पर भरोसा जताते हुए कहा कि जब तक माही हैं उन्हें कोई चिंता नहीं है।

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: sports, IPL 2022, Indian Premier League, Ravindra Jadeja, MS DHONI

Courtesy: AajTak News

IPL

फोटो: ESPNCricinfo

आईपीएल 2022 में बायो बबल तोड़ने वाला खिलाड़ी होगा टूर्नामेंट से बाहर

आईपीएल 2022 के 15वें सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बायो बबल को तोड़ने वाले खिलाड़ी पर पहली बार में मैच की 100% फीस वसूलने का फैसला किया है। बायो बबल को एक बार तोड़ने पर सात दिनों के लिए क्वारंटीन होना होगा। दूसरी बार में एक मैच का प्रतिबंध और तीसरी बार में खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर किया जाएगा। बोर्ड के नियमों का पालन खिलाड़ियों, टीम के अधिकारियों और उनके परिवार के… read-more

बुध, 16 मार्च 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: IPL, IPL 2022, BCCI, Indian Premier League

Courtesy: News 18 Hindi

Jay Shah

फोटो: The Hans India

भारत में होगा आईपीएल 2022, खेले जाएंगे 74 मैच: जय शाह

यूएई के बाद आईपीएल का अगला सीजन भारत में खेला जाएगा जिसमें कुल 74 मैच खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने नवंबर 22 को ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नए सीजन में लखनऊ और अहमदाबाद दो नई फ्रेंचाइजी भी होगी। अगले सीजन में हर टीम को 14 मैच खेलने का मौका मिलेगा जिसमें से सात मैच घरेलू मैदान पर और सात मैच अन्य जगह पर खेले जाएंगे।

सोम, 22 नवंबर 2021 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: IPL, cricket ipl, Indian Premier League, Jay Shah, BCCI

Courtesy: ABP News

BCCI

फोटो: ABP live

बीसीसीआई ने दी श्रीलंका से आईपीएल में 'बबल टू बबल ट्रांसफर' को अनुमति

बीसीसीआई ने आईपीएल के शेष संस्करण के लिए श्रीलंका से 'बबल टू बबल ट्रांसफर' को अनुमति दी है। सितंबर 19 से शेष संस्करण के मैचों के लिए जारी एडवाइजरी के अनुसार "इंग्लैंड बनाम भारत, श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका और कैरेबियन प्रीमियर लीग के बबल से आने वाले खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टॉफ को क्वारंटाइन नहीं रहना होगा। इन सीरीज में शामिल कमेंटेटर्स और ब्रॉडकास्ट क्रू के लोग भी इस वर्ग में आएंगे।"

शनि, 07 अगस्त 2021 - 05:59 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: sports, Indian Premier League

Courtesy: UNI News

umpires-nitin-menon-and-paul

फोटो: Androitgujarati

IPL 2021: खिलाड़ियों के साथ अब अंपायर भी छोड़ रहे हैं टूर्नामेंट

भारत के अंपायर नितिन मेनन और ऑस्ट्रेलिया के अंपायर पॉल राफेल निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग से हट गए हैं। इंदौर के रहने वाले अंपायर नितिन मेनन की पत्नी और मां कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं हैं और इसलिए उन्होंने आईपीएल के बायो सिक्योर एनवायरमेंट से बाहर निकलने का फैसला किया है। साथ ही पॉल राफेल ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर प्रतिबंध लगने के कारण आईपीएल से हटने का निर्णय लिया है।

गुरु, 29 अप्रैल 2021 - 06:08 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Indian Premier League, 2021, umpire, Nitin Menon, Paul Rafael

Courtesy: India Tv

Quinton-de-kock

फोटो: News Nation

IPL 2021: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज डीकॉक हुए पहले मैच से बाहर

टी20 इंडियन प्रीमीयर लीग के 14वें सीजन की ओपनिंग से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी डी कॉक पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। मुंबई इंडियंस दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के बिना ही RCB के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल की वजह से डी कॉक को 7 दिन क्वारंटीन में रहना होगा। डीकॉक के नहीं होने से मुंबई की तरफ से मैच का हिस्सा इशान किशन हो सकते हैं।

शुक्र, 09 अप्रैल 2021 - 06:25 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Indian Premier League, IPL 2021, Quinton De Kock, Rohit Sharma, Mumbai Indians

Courtesy: India Tv