Indian Railway

फोटो: News Nation

गर्मी की छुट्टियों में भीड़ से निपटने के लिए भारतीय रेलवे की 217 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना

रेल मंत्रालय ने घोषणा करते हुए कहा कि वह गर्मी के मौसम में 217 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सुविधा प्रदान करना और इस अवधि के दौरान अपेक्षित अतिरिक्त भीड़ को कम करना है। विशेष ट्रेनें रेल मार्गों के माध्यम से पूरे भारत के प्रमुख स्थलों को जोड़ेगी और पटना, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की ओर जाने वालों की यात्रा की जरूरतों को पूरा… read-more

गुरु, 13 अप्रैल 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Railway, summer holidays, special trains

Courtesy: India TV

Vande Bharat

फोटो: India.com

महाराष्ट्र में 120 वंदे भारत एक्सप्रेस सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों का निर्माण शुरू करेगी भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे महाराष्ट्र के लातूर में मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री में 120 उन्नत वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण करने के लिए तैयार है। यह कदम लातूर के लोकसभा सांसद सुधाकर श्रंगारे के बाद आया है, जिन्होंने भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का उत्पादन जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कई प्रयास किए। हाल ही में, रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) और रूस की सीजेएससी ट्रांसमाशहोल्डिंग के एक कंसोर्टियम ने प्रति ट्रेन सेट 120 करोड़ रुपये की बोली पेश की… read-more

रवि, 05 मार्च 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Railway, Manufacturing, Vande Bharat Express, semi high speed trains

Courtesy: India TV News

Ashwini Vaishnav

फोटो: India tv

आधुनिक सुविधाओं के साथ पूरे भारत में 200 स्टेशनों का पुनरुद्धार करेगा भारतीय रेलवे: अश्विनी वैष्णव

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अक्टूबर तीन को घोषणा करते हुए कहा, सरकार देश भर में 200 से अधिक रेलवे स्टेशनों को नया रूप देगी। वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर एक कोच मेंटेनेंस फैक्ट्री के शिलान्यास समारोह में शामिल हो रहे थे। उन्होंने कहा, "47 रेलवे स्टेशनों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 32 स्टेशनों पर काम शुरू हो गया है।" वैष्णव के मुताबिक, सरकार ने 200 स्टेशनों के… read-more

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 10:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Railway, 200 railway stations, equipped, modern service, Ashwini Vaishnav

Courtesy: Navbharat Times

South Railway

फोटो: Latestly

त्योहारी सीजन से पहले दक्षिण रेलवे ने बढ़ाईं प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें

दक्षिण रेलवे ने सितंबर 29 को बताया कि चेन्नई के आठ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। अक्टूबर एक से जनवरी 31, 2023 तक कीमतें 10 रुपये से बढ़कर 20 रुपये हो जाएंगी। त्योहारों के मौसम में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़भाड़ से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया। टिकट की कीमतों में वृद्धि से बिना किसी वैध कारण के प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने वाले लोगों की संख्या को नियंत्रित… read-more

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 03:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Railway, platform ticket, Fare, Hike, Festive Season

Courtesy: News 18

 Anurag Thakur

फोटो: The Public World

नई रेल परियोजना को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल की जुलाई 13 को हुई बैठक में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कनरे के लिए नई रेलवे परियोजना को मंजूरी मिली है। इस नई परियोजना के जरिए गुजरात, राजस्थान के कई प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ा जाएगा। ये परियोजना प्रदेशों के बीच की कनेक्टिविटी को भी बढ़ाएगी। इस परियोजना को 2026-27 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना को पूरा करने में लगभग 2798 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Indian Railway, Anurag Thakur, Cabinet Meeting

Courtesy: TV 9 Hindi

Indian Railways

फोटो: News Nation

2021-22 में 37.90 प्रतिशत बढ़ा भारतीय रेल वित्त निगम का लाभ

भारतीय रेलवे की बाहरी वित्तपोषण शाखा, भारतीय रेलवे वित्त निगम लिमिटेड (IRFC) ने मई 20 को 2021-22 में कर पश्चात लाभ में 37.90 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,090 करोड़ रुपये की सूचना दी। पिछले वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी का कर पश्चात लाभ 4,416 करोड़ था। मार्च 31, 2022 तक, प्रबंधन के तहत कंपनी की संपत्ति €4,15,238 करोड़ थी, जो 15.32% की वृद्धि का प्रतिनिधित्व करती है।

शनि, 21 मई 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Railway, PROFIT, IRFC

Courtesy: Hindi Khabar

Anand Mahindra

फ़ोटो: Indian express

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर की रेल मंत्री की तारीफ, बेबी सीट को लेकर सराहा

भारतीय रेलवे ने बच्चे के साथ सफर करने वाली महिलाओं के लिए खास बेबी सीट्स तैयार की है जिसकी सोशल मीडिया पर महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा ने जमकर तारीफ की है। महिंद्रा ने ट्वीट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तारीफ करते हुए लिखा -"आपकी शिक्षा और अनुभव को देखते हुए आपसे बहुत उम्मीदें हैं। अच्छा लगा कि आप दिल और दिमाग दोनों से नेतृत्व कर रहे हो।" 

गुरु, 12 मई 2022 - 03:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian Railway, Anand Mahindra, Ashwini Vaishnav

Courtesy: Aajtak

Ramayan Yatra

फ़ोटो: India Tv

रामायण यात्रा के लिये चलेगी ट्रेन, 8 हजार किमी की यात्रा कर पहुचेगी नेपाल

भारतीय रेलवे की तरफ से धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देने के लिए एक स्पेशल टूर प्लान बनाया है। भारत गौरव ट्रेन रामायण यात्रा के लिए चलाई जाएगी। इसे आईआरसीटीसी के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके तहत चलाई जाने वाली पहली ट्रेन भारत और नेपाल को आपस में जोड़ेगी। यह ट्रेन नेपाल के जनकपुर जाएगी, जहां पर रामजानकी मंदिर है। ट्रेन पूरी यात्रा में 8000 किमी का सफर तय करेगी। ट्रेन जून 21 को सफदरजंग रेलवे स्‍टेशन दिल्‍ली से रवाना होगी।

बुध, 04 मई 2022 - 04:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: IRCTC, Indian Railway, Nepal, Ramayan Yatra

Courtesy: News18

Traveling with pets

फोटो: CNN

भारतीय रेलवे के इन नियमों को मानकर अपने पेट्स के साथ कीजिए सफर

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को उनके पेट्स के साथ सफर करने के लिए कुछ नियम तय किए है। पेट्स के साथ सफर करने के लिए फर्स्ट क्लास ऐसी की टिकट लेनी होगी। यात्री के पास पेट्स की चैन, काॅलर, और खाना पानी साथ होना चाहिए। पेट्स का फिटनेस और वैक्सीन सर्टिफिकेट होना चाहिए। संबंधित अधिकारी से अपने पेट्स को बुक करवाना होगा। यात्री को वाणिज्यिक अधिकारी को पत्र भी लिखना होगा ताकि कैबिन मिल सके। 

बुध, 20 अप्रैल 2022 - 07:00 PM / by Varun Sharma

Tags: Indian Railway, Travel, Passengers, Pets

Courtesy: Jagran

Indian Railway

फोटो: Zeenews

भारतीय रेलवे ने अप्रैल 2 को बंद की 92 ट्रेनें, विवरण यहां

आईआरसीटीसी की वेबसाइट ने पुष्टि करते हुए बताया कि, भारतीय रेलवे ने 92 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा लगभग 21 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। आज के दिन किसान स्पेशल (00979), रामपुर-अजीमगंज (03094), जोधपुर-जैसलमेर (04826) समेत कई ट्रेनें कैंसिल की गयी हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों को डायवर्ट और रिशेड्यूल किया गया है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट read-more

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Railway, rescheduled, Cancelled

Courtesy: ABP Live