Dr.K sudhakar

फोटो: Deccan Herald

भारत की आधुनिक महिलाएं नहीं करना चाहती विवाह और बच्चे: डॉ. के सुधाकर

कर्नाटक के परिवार कल्याण मंत्री डॉ. के सुधाकर ने आधुनिक महिलाओं के अविवाहित रहने की और बच्चे को जन्म ना देने की चाहत को चिंताजनक बताया है। दरअसल, विश्व मानसिक दिवस के मौके पर राष्ट्रीय मानसिक संस्था और स्नायु विज्ञान संस्था (‍NIMHANS) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, डॉ. सुधाकर ने भारतीयों की सोच में आ रहे बदलाव को ठीक ना बताते हुए भारतीय समाज पर पड़ रहे पश्चिम के प्रभाव के प्रति चिंता जताते हुए यह बात कही है।

सोम, 11 अक्टूबर 2021 - 06:15 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Dr. K Sudhakar, mental health, NIMHANS, Indian Women

Courtesy: Aaj Tak news

Mitali Raj

फोटो: Wallpaper Cave

मिताली राज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान मिताली राज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल में खेलते हुए अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी हैं। जबकि विश्व में इंग्लैंड की शेर्लोट एडवर्ड के बाद दूसरी। वुमेन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में मिताली के बल्ले से 6974 रन 50 से ज्यादा के औसत से निकले हैं। टेस्ट में 663 रन बना चुकी मिताली राज ने टी20I में 37.52 की औसत से 2364 रन बनाए है… read-more

शुक्र, 12 मार्च 2021 - 06:45 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: mitali raj, Indian Cricketer, BCCI, Indian Women

Courtesy: Jagran

Rashmi Samant

फोटो : Twitter

रश्मि सामंत बनी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की पहली भारतीय महिला छात्रसंघ अध्यक्ष

भारत की रश्मि सामंत ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष चुनीं गयी हैं। रश्मि सामंत इस पद को पाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव में उन्होंने 3,708 मतों में से 1,966 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। रश्मि सामंत ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के लिनाक्रे कॉलेज में एमएससी की छात्रा हैं। रश्मि कर्नाटक के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की छात्रा रही हैं।

रवि, 14 फ़रवरी 2021 - 12:54 PM / by Suman Shekhar

Tags: Oxford University, Student Union, Elections, Indian Women

Courtesy: Dainik Jagran