फोटो: India TV News
ऑपरेशन कावेरी: सूडान में फंसे 278 भारतीयों को लेकर सुमेधा जेद्दा के लिए रवाना हुआ आईएनएस
सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत के नौसैनिक जहाज पर देश से रवाना हुआ। अरिंदम बागची ने आज जानकारी देते हुए बताया, आईएनएस सुमेधा पर सवार कुल 278 लोगों को पोर्ट सूडान से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना किया गया है। बागची ने ट्वीट किया, "ऑपरेशन कावेरी के तहत फंसे हुए भारतीयों का पहला जत्था सूडान से रवाना हुआ। आईएनएस सुमेधा 278 लोगों के साथ पोर्ट सूडान से जेद्दा… read-more
Tags: first batch, INDIANS, operation kaveri, Sudan
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: Nai Dunia
सऊदी अरब ने की सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की घोषणा
सऊदी अरब ने अप्रैल 22 को घोषणा करते हुए कहा कि भारतीयों के साथ-साथ अन्य देशों के लोगों को भी हिंसा प्रभावित देश सूडान से यूएई सुरक्षित निकाल लिया गया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "हम किंगडम के उन नागरिकों के सुरक्षित आगमन की घोषणा करते हुए प्रसन्न हैं जिन्हें सूडान गणराज्य से निकाला गया है। साथ ही राजनयिकों और अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों सहित भाईचारे और मित्रवत देशों के… read-more
Tags: sudan crisis, INDIANS, safely evacuated, announces, Saudi Arabia
Courtesy: News 18
फ़ोटो: Zeenews.in
स्विस बैंक ने चौथी बार जारी की भारतीय खाताधारकों की सूची, अब सरकार करेगी जांच
स्विस बैंक में भारतीय लोगों और संगठन के जमा काले धन की वापस आने की आस रखने वालों के लिए खुशखबरी है। जानकारी है कि अक्टूबर 10 के दिन स्विस बैंक ने भारत को अपने नागरिकों और संगठनों के स्विस बैंक खातों के विवरण का चौथा सेट दिया है, जिसमें लाखों खातों के विवरण शामिल है। गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड ने भारत समेत 101 देशों के साथ करीब 34 लाख वित्तीय खातों का ब्योरा शेयर किया है।
Tags: swiss bank, INDIANS, Black Money, list
Courtesy: Live hindustan
फोटो: Khaleej Times
यूक्रेन से 219 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान उतरा मुंबई
भारत सरकार ने रोमानिया से एयर इंडिया का विमान भेजकर 219 यात्रियों को यूक्रेन से सकुशल स्वदेश लाने का काम किया है। एयर इंडिया का विमान दोपहर 1.55 बजे रोमानिया से उड़ान भरकर मुंबई एयरपोर्ट पर 7.50 बजे उतरा। यात्रियों के स्वागत के लिए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे। उन्होंने सभी यात्रियों का हाल जाना। मुंबई आए भारतीयों के लिए बीएमसी कोविड टेस्ट, टीकाकरण आदि सभी खर्चे वहन करेगी। इसकी जानकारी मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने दी है।
Tags: Flights, INDIANS, Ukraine Russia Crisis
Courtesy: Hindi News 18
फोटो: Prabhasakshi
भारत सरकार ने जारी यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी
भारत सरकार की तरफ से एक नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमे यूक्रेन में फंसे लोगों को बॉर्डर एरिया में ना जाने की सख्त हिदायत दी है। विदेश मंत्रालय सेे जारी बयान में कहा की, देश छोड़ने की कोशिश कर रहे नागरिकों को भारत सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना किसी भी बॉर्डर पोस्ट पर आगे नहीं बढ़ना चाहिए। यूक्रेन-रूस में चल रही जंग से हालात तनावपूर्ण है। जिस कारण यूक्रेन में करीब 20,000 भारतीय फंसे हुए है।
Tags: Ukraine Russia Crisis, MEA, Advisory, INDIANS
Courtesy: ABP News
फ़ोटो: Patrika News
CCS की बैठक में PM मोदी ने भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर दिया जोर
यूक्रेन संकट पर फ़रवरी 24 को PM मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक हुई। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव ने हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा है। भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित वापस लेकर आना है। यूक्रेन में उभरती स्थिति से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। जिसमें भारतीय को पोलैंड और हंगरी के रास्ते निकालेंगे… read-more
Tags: Ukraine Russia Crisis, Modi Government, evacuation, INDIANS, MEA
Courtesy: India.com
फोटो: The Economic Times
बीते 7 सालों में 8.5 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता
केंद्र सरकार ने दिसंबर 14 को संसद को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले सात वर्षों में सितंबर 30, 2021 तक 8,81,254 भारतीयों ने अपनी नागरिकता का त्याग किया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा (निचले सदन) में आंकड़ा पेश करने के लिए विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी का हवाला दिया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2015 में 1,31,489 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी।
Tags: INDIANS, Citizenship, Central Government
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: Patrika
Corona: कनाडा ने भारत से आने वाली पैसेंजर फ्लाइट्स पर लगाया बैन
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कनाडा ने भारत से आने वाली उड़ानों पर अप्रैल 22 से रोक लगा दी है। कनाडा ने भारत से आने वाली पैसेंजर फ्लाइट्स पर 30 दिन के लिए बैन लगाया है। भारत के साथ ही कनाडा ने पाकिस्तान से आने वाली उड़ानों पर भी रोक लगाने का फैसला लिया है। कनाडा से पहले ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसे देश भी भारतीयों की एंट्री पर रोक लगा चुके हैं।
Tags: Canada, INDIANS, Indian Flights, Banned, 30 days, Pakistan
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: Quint Hindi
कोरोना के लगातार बढ़ते हुए मामलों के कारण ब्रिटेन ने भारत को 'रेड लिस्ट' में डाला
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते ब्रिटेन ने भारत को यात्रा श्रेणी की 'रेड लिस्ट' में डाल दिया है। ब्रिटेन में कोरोना के भारतीय स्वरूप के 103 मामले मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। भारत से केवल उन लोगों को प्रवेश की इजाजत होगी जिनके पास ब्रिटेन या फिर आयरिश की नागरिकता है, उन लोगों को ब्रिटेन पहुंचने के बाद अपने खर्च पर 10 दिन सरकार द्वारा तय होटल में क्वारेंटाइन रहना होगा।
Tags: Britain, India, new strain, Coronavirus, INDIANS, red list
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: The Conversation
भारत में लोग ख़ुद ही कर रहें कोविड-19 का इलाज, डॉक्टर परेशान
भारत में मिले हालियां रुझान में देखा गया है कि भारतीय हाइड्रोक्लोरोक्वीन, आइवरमेक्टिन, डॉक्सीसाइक्लीन, और डेक्सामेथासोन जैसी, कोविड की लोकप्रिय दवाओं का सेवन कर ख़ुद ही अपना इलाज कर रहे हैं। ये दवाएं कोविड-19 पॉज़िटिव निकलने या कोरोनावायरस संक्रमण के लक्षण दिखने पर ही अस्पतालों में दी जाती है। मेदांता अस्पताल के डॉ यतिन मेहता के अनुसार प्रत्येक 10 मरीज़ों में 4 ऐसे मरीज़ हैं जो इन दवाओं का सेवन कर चुके होते हैं।
Tags: INDIANS, Covid-19, Doctors, prescribed medicines, Google
Courtesy: theprint news