फोटो: Lokmat News
मेडिकल इमरजेंसी के कारण कराची डायवर्ट हुई दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट
दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची में डायवर्ट कर दिया गया, एयरलाइन ने कहा कि हवाईअड्डे की मेडिकल टीम ने आगमन पर यात्री को मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1736 नई दिल्ली से दोहा जा रही थी। एयरलाइन ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर विमान के अन्य यात्रियों को स्थानांतरित करने की व्यवस्था कर रही है।
Tags: indigo flight, delhi to doha, diverted, Karachi, medical emergency, passenger declared dead
Courtesy: NDTV Hindi
फोटो: Mint
मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में बम रखने की धमकी, अलर्ट पर आई एजेंसियां
त्योहारों की शुरुआत होते ही आतंकी मंसूबों को अंजाम देने वाले भी एक्टिव हो गए है। इसी कड़ी में अक्टूबर एक को इंडिगो की अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसिया एलर्ट मोड पर आ गई है। बम रखे होने की सूचना ईमेल के जरिए दी गई। इसके बाद फ्लाइट की जांच की गई जिसमें कुछ नहीं मिला। फ्लाइट को देर रात रवाना किया गया।
Tags: IndiGo, indigo flight, Flights, bomb threat
Courtesy: NDTV News
फोटो: You Tube
कोलकाता से असम के जोरहाट में इंडिगो की उड़ान रनवे से फिसली, कीचड़ में फंस गए पहिए
कोलकाता से असम के जोरहाट जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट टेकऑफ के बाद रनवे से हट गई और उसका एक पहिया कीचड़ में फंस गया। यह घटना जुलाई 28 को हुई जब विमान 98 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहा था। इस घटना के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। AAI के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, विमान में कुछ तकनीकी खराबी थी और रात करीब 8:15 बजे उड़ान रद्द कर दी गई। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, "हम फिलहाल जांच कर रहे हैं… read-more
Tags: indigo flight, skids off runway, Jorhat, wheels
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Dainik Bhaskar
इंडिगो के कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, कंपनी ने किया ऐलान
विमानन कंपनी इंडिगो ने अब कंपनी के तकनीकी कर्मचारियों के वेतन में कटौती के फैसले को वापस लिया है। कोरोना काल में की गई कटौती को अब कंपनी समाप्त करेगी। इस संबंध में कंपनी ने ईमेल के जरिए कर्मचारियों को जानकारी दी है। बता दें कि वेतन कटौती के विरोध में जुलाई नौ और 10 को कर्मचारी हैदराबाद और दिल्ली में हड़ताल पर चले गए थे। कंपनी ने 30 महीनों से कर्मचारियों के वेतन में कटौती की थी।
Tags: IndiGo, IndiGo Airlines, indigo flight
Courtesy: News 18
फोटो: India TV News
इंडिगो फ्लाइट में यात्री के फोन में आग लगने के बाद यात्रियों में दहशत
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल 14 गुरुवार को डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो ए320 नियो विमान वीटी-आईजेवी उड़ान 6ई-2037 ने एक यात्री के मोबाइल फोन से धुआं और चिंगारी निकलने की सूचना दी। उन्होंने कहा, "एक केबिन क्रू ने 30 सी पर बैठे एक यात्री के मोबाइल फोन से धुआं और चिंगारी देखी। केबिन क्रू ने केबिन फायर एक्सटिंग्यूशर का… read-more
Tags: phone catches fire, Passengers, indigo flight
Courtesy: ZEE News
फोटो: One India
उड़ान में भरते समय गड़बड़ी के कारण रोकी गयी कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट
अधिकारियों ने अप्रैल दो को बताया, तकनीकी खराबी आने के कारण कोलकाता जाने वाली एक उड़ान को रांची हवाईअड्डे पर रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया, 72 सीटों वाली इंडिगो इस फ्लाइट में 62 यात्री यात्रा कर रहे थे ,यह फ्लाइट सुबह करीब नौ बजे उड़ान भरने वाली थी। रांची हवाईअड्डे के निदेशक विनोद शर्मा ने कहा, ‘‘विमान के एयरकंडीशनर में खराबी आ गई, उसने काम करना बंद कर दिया। इसलिए मरम्मत कार्य के लिए उड़ान को रोका गया।’
Tags: indigo flight, Kolkata, while taking off grounded
Courtesy: CGWAS News