4 दशकों में अब तक सबसे खराब' स्तर पर 'LAC पर भारत-चीन का संबंध
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक अमेरिकी एडमिरल ने भारत-चीन संबंधों को लेकर बड़ा दावा किया है। भारत और चीन के बीच तनाव पिछले चार दशकों में अब तक के 'सबसे खराब' स्तर पर है। यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के एडमिरल जॉन एक्विलिनो का यह बयान मार्च 9 को दिया, जब भारत और चीन के बीच उच्च स्तरीय वार्ता का 15वां दौर मार्च 11 को होने वाली है। पिछले साल गलवान वेली में भारत और चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प हुई थी।
Tags: Indo-China dispute, भारतीय सेना, Chinese Military
Courtesy: News18
बेनतीजा रही भारत और चीन के बीच 13 वें दौर की बातचीत
भारत के लद्दाख कोर कमांडर और चीनी दक्षिण शिनजियांग सैन्य जिला कमांडर के बीच अक्टूबर 10 को चुशूल-मॉल्डो में 13 वें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता हुई। यह वार्ता साढ़े आठ घंटे तक चली। भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में ईस्टर्न लद्दाख में पूर्ण डी-एस्केलेशन की बात उठाई गई जिसे चीन ने अस्वीकार कर दिया। भारतीय सेना के मुताबिक चीन हॉट स्प्रिंग इलाके में 3-10 किलोमीटर का बफर जोन बनाना चाहता है, जहां भारत पेट्रोलिंग नहीं कर सकता।
Tags: Indo-China dispute, Border Dispute, LAC, National
Courtesy: Aaj Tak News
साल भर बाद भी भारत-चीन सीमा पर तनाव बरकरार
आज से ठीक एक वर्ष पहले यानी अप्रैल 18, 2020 को भारत-चीन सीमा पर पैंगोंग झील पर खूनी संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में दोनों ओर से कई सैनिक मारे गए थे। हालांकि बाद में दोनों देशों ने गलवान घाटी, पैंगोंग झील के दक्षिणी और उत्तरी किनारों से अपने अपने सैनिक पीछे हटा लिए थे। दोनों देशों ने भले ही अपने सैनिकों को पीछे खींच लिया हो, लेकिन देपसांग, डोगर, हाँट स्प्रिंग और डेमचोक में तनाव अभी भी जारी है।
Tags: China, India, Indo-China Border, Indo-China dispute
Courtesy: The Print
LAC पर फिर से भारी हथियार और सैन्य ताकत बढ़ाने में जुटा चीन, भारत ने भी बढ़ाई चौकसी
भारत के साथ नौवें दौर की सैन्य स्तर की वार्ता होने के बाद भी चीनी सेना LAC से पीछे हटने का नाम नहीं ले रही है। चीन सीमा पर अपनी सैन्य ताकत में लगातार इजाफा किए जा रहा है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा नीतिकारों के मुताबिक चीनी सेना ने एक नई तैनाती की है। न सिर्फ सैनिकों की नए तरीके से तैनाती की गई है बल्कि LAC पर 35 नए सैन्य वाहनों को तैनात किया गया है। इसके जवाब में भारत भी चौकसी और निगरानी बढ़ा रहा है।
Tags: China, Indo-China dispute, LAC
Courtesy: BBC News
भारत-चीन के बीच तनाव के कारण अमेरिका ने भारत की ओर बढ़ाया हाथ
भारत-चीन सीमा पर बढ़ती हुई परेशानियों के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए, वाइट हाउस के अधिकारी ने बताया है कि, ''भारत को सबसे अधिक हथियारों की सप्लाई करने वाले देशों में दूसरे नंबर पर अमेरिका ने अपना नाम दर्ज करा लिया है।'' चीन की आक्रामकता हांगकांग, ताइवान, दक्षिण चीन सागर हर तरफ बढ़ती जा रही है। वाइट हाउस के सीनियर अधिकारी ने भारत का समर्थन करते हुए कहा कि, ''हम भारत के साथ हैं और तनावपूर्ण हालात को खत्म करने के लिए प्रयास में समर्थन दे रहे… read-more
Tags: China, Indo-China dispute, America, white house official
Courtesy: JAGRAN NEWS