Earthquake

फोटो: Latestly

इंडोनेशिया भूकंप: बाली सागर, लोम्बोक द्वीपों पर महसूस हुए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके

इंडोनेशिया के बाली सागर क्षेत्र आज तड़के भूंकप के तेज झटके महसूस किये गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई। ईएमएससी के मुताबिक भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के मातरम से 201 किमी उत्तर में और पृथ्वी की सतह से 518 किमी नीचे था। हालांकि अभीतक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना… read-more

मंगल, 29 अगस्त 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indonesia, Earthquake, powerful tremors

Courtesy: India TV

Earthquake

फोटो: Latestly

इंडोनेशि‍या में महसूस हुए 7.3 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके

इंडोनेशिया में आज भूकंप के तेज झटकों ने धरती हिला दी। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 तीव्रता मापी गई। इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि, भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल 23 को भी इंडोनेशि‍या में भूंकप आया था। भूकंप 84 किलोमीटर (52.2 मील) की… read-more

मंगल, 25 अप्रैल 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indonesia, Earthquake, tsunami warning

Courtesy: Jagran News

Earthquack

फोटो: Twitter

इंडोनेशिया के Bengkulu में आज सुबह आया 4.6 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया के बेंगकुलु में आज सुबह भूकंप के झटकों ने धरती हिला दी। अचानत रात में धरती हिलने से लोगों की नींद खुल गई और लोग अपने घरों से निकलकर बाहर भागने लगे। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज इंडोनेशिया के बेंगकुलु से 62 किमी पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी है। 

बुध, 19 अप्रैल 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indonesia, Magnitude, Earthquake, bengkulu

Courtesy: Latestly News

Earthquack

फोटो: India TV News

इंडोनेशिया में महसूस हुए 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, आज इंडोनेशिया में जावा के उत्तरी तट पर रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप तुबन से 96 किमी उत्तर में समुद्र में लगभग 3:25 बजे आईएसटी दर्ज किया गया था। भूकंप का केंद्र 09:55:45 जीएमटी पर शुरू में 6.0255 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 112.0332 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया था। इसकी गहराई 594.028 किमी थी।

शुक्र, 14 अप्रैल 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Indonesia, north coast, java

Courtesy: ABP Live

Volcano

फोटो: Etvbharat

इंडोनेशिया का माउंट मेरापी ज्वालामुखी फटने से कई गांव फैली राख

इंडोनेशिया का माउंट मेरापी ज्वालामुखी मार्च 11 को फट गया, जिससे देश के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी की ढलानों पर पर्यटन और खनन गतिविधियों को रोकना पड़ा। विस्फोट के कारण सूरज की रौशनी कम हो गई और ज्वालामुखी फटने की वजह से राख के साथ कई गांव ढंक गए। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि गर्म बादलों का एक स्तंभ हवा में 100 मीटर (… read-more

रवि, 12 मार्च 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mount merapi volcano, erupts, Indonesia

Courtesy: Amar Ujala News

UPI

फोटो: Twitter

सिंगापुर के PayNow के बाद, इन 3 देशों तक पहुंच सकता है भारत का UPI: रिपोर्ट

भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) और सिंगापुर के PayNow को पिछले सप्ताह दोनों देशों के निवासियों के बीच रीयल-टाइम फंड ट्रांसफर को सक्षम करने के लिए एकीकृत करने के बाद अब UPI को UAE, मॉरीशस और इंडोनेशिया से भी जोड़ा जा सकता है। इस ऐप के ज़रिये लोग केवल मोबाइल के द्वारा भारत से सिंगापुर पैसों के लेनदेन कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक UAE, मॉरीशस और इंडोनेशिया से UPI पेमेंट सिस्टम के बारे… read-more

बुध, 01 मार्च 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: india digital payment, UPI, UAE, Mauritius, Indonesia

Courtesy: Latestly News

Earthquack

फोटो: MSN News

इंडोनेशिया में भूकंप: हलमहेरा में महसूस हुए 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने आज जानकारी देते हुए बताया कि इंडोनेशिया के हलमहेरा के उत्तर में रात एक बजकर बत्तीस मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। NSC के मुताबिक, 99 किलोमीटर की गहराई में आए भूकंप को 01:32:47 IST पर महसूस किया गया। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

शुक्र, 24 फ़रवरी 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Magnitude, Indonesia

Courtesy: NDTV Hindi

indonesia football death

फोटो: CNBC

इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़, 174 की मौत

इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा हुई है जिसमें 174 लोगों की जान चली गई है। वहीं अस्पताल में कई लोगों को भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। ये हिंसा मैच के दौरान हुए विवाद को लेकर बढ़ी है। मामले में जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो पुलिस वाले भी है। स्टेडियम में बढ़े विवाद को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। 

रवि, 02 अक्टूबर 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Football, Indonesia, violence, Death

Courtesy: Dainik Bhaskar

Palm Oil

फ़ोटो: Healthline

भारत के खाद्य तेल आयात में 33.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

इंडोनेशिया के खाद्य तेल के निर्यात पर रोक लगाने के बाद भारत का खाद्य तेल आयात इस साल मई में 33.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 5,14,022 टन पर आ गया। जो कि पिछले साल 7,69,602 टन पर रहा। इंडोनेशिया ने 23 मई से पाम तेल के निर्यात पर रोक को कुछ शर्तों के साथ हटा दिया है। भारत में आयात खाद्य तेल में सबसे ज्यादा हिस्सा 60 फीसदी के साथ पाम ऑयल का है। सोयाबीन तेल की 25 और सूरजमूखी तेल की 12 फ़ीसदी है।

मंगल, 14 जून 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Indonesia, Palm Oil, Import, Soyabean

Courtesy: News18

Cyber India

फ़ोटो: Tribune India

भारत में बड़ा साइबर हमला, महाराष्ट्र के 70 सहित 500 से अधिक वेबसाइट हैक

भारत में आज बड़ा साइबर हमला हुआ है। भारत की आज 500 से अधिक वेबसाइट को हैक किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की साइट समेत 70 वेबसाइट्स भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शक है कि मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों  ये वेबसाइट्स को हैक किया है। एडीजी मधुकर पांडेय ने कहा कि  देश में वेबसाइटों को हैक करने के मामलों में मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों के नाम सामने आ रहे हैं।

मंगल, 14 जून 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Cyber Attack, Hack, Malaysia, Indonesia

Courtesy: Amar ujala